वाहे गुरु जी दा खालसा
वाहे गुरु जी दी फतेह
त्याग और बलिदान पर लिखी हुई कोई भी इतिहास की कथा न केवल वर्तमान के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक नई प्रे��णा होती है। आज यह प्रेरणा हम सभी को चरण सुहावे गुरु चरन यात्रा के माध्यम से प्राप्त हो रही है।
खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी के पवित्र 'जोड़े साहिब' की चरण सुहावे गुरु चरन यात्रा के स्वागत हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
पवित्र यात्रा के साथ लखनऊ आगमन पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @HardeepSPuri जी का प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं की ओर से हार्दिक अभिनंदन।
सिख परंपरा के प्रति नमन...
भोपाल के अपने भाइयों-बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार!
रोड शो में मेरे परिवारजनों का जोश और उत्साह ना सिर्फ भोपाल का, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का मूड बता रहा है कि सबकी पहली पसंद भाजपा ही है! जनता-जनार्दन आज उस पार्टी और सरकार के लिए वोट कर रही है, जो विकास को समर्पित है। लोगों ने विपक्ष को ���ूरी तरह से नकार दिया है, क्योंकि वो केवल वोट बैंक की राजनीति में डूबी है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की जनसभा में रामनामी समाज के पूज्य आचार्य मेहत्तर राम जी और माता सेत बाई रामनामी जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। रामनामी समाज का भगवान श्री राम के प्रति समर्पण भाव और ���्रकृति प्रेम हर किसी को प्रेरित करने वाला है।
कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को हमेशा अनसुना किया, जबकि हमारी डबल इंजन सरकार ने उनके समाधान के लिए दिन-रात काम किया है।