@pallavi_apnadal धन्यवाद दीदी, आपने फिर एक बार 69000 शिक्षकभर्ती के 6800आरक्षण पीड़ितों की आवाज़ बुलंद की! मौजूदा उ•प्र• सरकार पीड़ितों के संघर्ष को कुचलने के प्रयास कर रही है, 6800पीड़ित NCBC,हाइकोर्ट,डबल बेंच से जीते @myogiadityanath जी ने 6800 दिया था
इनके और इनके आका दोनों की गर्मी निकलेंगे
तैयारी दमदार हम लोग भगवा लाल पीली नीली काली सब टोपी वाले है ।
सरकार जनरल से मिलकर लड़ाई लड़ रही है पिछड़े दलितों से ।
ये हमको न बताओ पाड़े हमको पता है
फिर भी हम जीतेंगे ।
बहुजन बहुत ताक़त वर है ।
अब फोटो नहीं खिचवा पाएंगे पाड़े
जी
@kpmaurya1@myogiadityanath@narendramodi
यू.पी. शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्हें अपना संवैधानिक हक जरूर मिलना चाहिए। साथ ही, सरकार इस मामले में अपना ईमानदार रूख़ अपनाए, ताकि इनके साथ कोई भी नाईन्साफी ना हो।
प्रयागराज -केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान
➡69 हजार शिक्षक भर्ती में अन्याय हुआ है
➡OBC के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ
➡‘आरक्षण के नियमों की इस भर्ती में अवहेलना हुई’
➡‘यह बात राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी कही’
➡‘इसके बाद इलाहाबाद HC ने भी मोहर लगाई है’
➡अपना दल एस का स्टैंड साफ है
➡‘उनकी पार्टी जातीय जनगणना की पक्षधर रही है’
➡देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए
#Prayagraj @AnupriyaSPatel
आज अपनी नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत उन दलित-पिछड़ा वर्ग के शिक्षकों से मिला जो हाईकोर्ट के फ़ैसले से अपना न्यायपूर्ण हक़ पाने के बाद अपनी नियुक्ति के लिए बेसब्री से इंतज़ार में हैं। उनका ज्ञापन लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए।
#Breaking: लखनऊ में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन... केशव मौर्य के घर का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, पुलिस-अभ्यर्थियों के बीच हुई धक्कामुक्की, पुलिस ने भांजी लाठियां।
#Lucknow#Reservation#Police#Protest#KeshavMaurya
69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला पर हाईकोर्ट का फैसला भी आ गया था. नई सूची बनाने का आदेश दिया गया लेकिन उसके बावजूद नियुक्ति में देरी हो रही.
शिक्षक अभ्यर्थियों ने आज लखनऊ में प्रोटेस्ट किया. उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ खुद देख लीजिए.
लखनऊ
➡69000 शिक्षक अभ्यर्थी को पड़ा दिल का दौरा
➡केशव मौर्य के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहा था अभ्यर्थी
➡पुलिस बल के प्रयोग के बीच अभ्यर्थी की हालत बिगड़ी
➡साथी अभ्यर्थी और पुलिस इरशाद को अस्पताल लाई
➡सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा, हार्ट अटैक पड़ा
➡अभ्यर्थी इरशाद को KGMU के लिए रेफर किया गया
➡केजीएमयू में अभ्यर्थी इरशाद की एंजियोप्लास्टी होगी.
#Lucknow
लखनऊ
➡69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
➡अभ्यर्थियों की डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मुलाकात
➡केशव के आवास पर ही अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे
➡केशव प्रसाद मौर्य ने अभ्यर्थियों को दिया आश्वासन
➡अधिकारी कुछ गलत नहीं कर पाएंगे - केशव मौर्य
➡हमारी नजर सभी पर, सरकार अभ्यर्थियों के साथ- केशव.
#Lucknow @kpmaurya1
69000 शिक्षक भर्ती में ईमानदारी से नियुक्ति के लिए 3 घंटे में कम्प्यूटर पूरी सूची तैयार कर सकता है, उप्र की भाजपा सरकार इसके लिए 3 महीने का जो समय माँग रही है, वो संदिग्ध है। इससे अभ्यर्थियों में घपले-घोटालेवाली भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ ये संदेह पैदा हो रहा है कि किसी के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले को ले जाकर, कहीं आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार इसे अपने बचे हुए कार्यकाल के लिए टालना तो नहीं चाहती है।
भाजपा का सबसे बड़ा संकट ही यही है कि उसका असली चेहरा जनता ने देख लिया है और अब जनता भाजपा की सूरत और सीरत पहचान गयी है।
#69000
#शिक्षक_भर्ती
#नहीं_चाहिए_भाजपा
रिजर्वेशन औरअन्य नियमों को फॉलो न करने के आधार इलाहाबाद हाई कोर्ट ने69000 शिक्षक भर्ती कर को रद्द कर दिया.योगी सरकार जातिगत भेदभाव को प्रैक्टिस करती है.एससी एसटी ओबीसी और माइनोरिटी के जीवन से खिलवाड़ कर रही है @aajad_aawaj@RahulGandhi@KotwalMeena@narendramodi @BrijeshSinghAU
69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले के पीड़ित अभ्यर्थियों के संघर्ष के साथ @AzadSamajParty शुरूआत से ही कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चाहें सड़क पर उतरकर आंदोलन हो, विधानसभा का घेराव हो या ईको गार्डन में रात भर धरने पर बैठना, मैंने कई रातें इन आंदोलनकारी छात्रों के बीच में ही बिताई हैं इसलिए इनके दर्द को करीब से महसूस करते हुए सांसद बनने के बाद सदन में भी इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। लेकिन योगी सरकार लगातार नजरअंदाज करती रहीं क्योंकि यह पिछड़े-दलित वर्ग के भविष्य से जुड़ा मामला था।
अब जब इस आरक्षण घोटाले को मा. उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की डबल बेंच ने भी मान लिया है तो योगी सरकार ने डैमेज कंट्रोल के तहत इस मामले में तेजी दिखाते हुए बैठक बुलाई है। हमारी पार्टी इस पूरे मामले पर नजदीक से निगाह बनाए हुए है इसलिए बैठक करते समय इस बात को जरूर ध्यान रखें कि इस बार पिछड़े- दलित समाज के इन बच्चों के साथ कोई अन्याय न होने पाए।
पहले योगी सरकार कोर्ट में मामला होने का बहाना बनाती थी अब तो हाईकोर्ट ने भी मान लिया की बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है, तो इस बार सरकार इन अभ्यर्थियों के संघर्ष को समाप्त करने वाला निर्णय लेकर इनको ईको गार्डन नहीं बल्कि विद्यालय भेजने का निर्णय ले।
ध्यान रखें मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी अगर इस बार इन अभ्यर्थियों के साथ कोई साजिश हुई तो अबकी बार जो आंदोलन होगा वो सरकार को उखाड़ फेंकने से पहले नहीं रुकेगा।