पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अत्यंत हास्यास्पद और मूर्खतापूर्ण बयान दिया है।
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि NATO बलों की वापसी के बाद उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित होगी और तालिबान क्षेत्रीय स्थिरता तथा अफगान जनता के हितों पर ध्यान देगा। लेकिन तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का उपनिवेश बना दिया।
अपने देश की कायराना हरकतों में भारत का नाम घसीटना न केवल भारत के लिए आपत्तिजनक है, बल्कि अफगानिस्तान के लोगों के लिए भी यह बयान अपमानजनक है।