खरीफ सीजन में कृषक बंधुओं को समुचित एवं सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
जनपद में यूरिया सहित अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे कृषक बधुओं को समय से खाद प्राप्त हो सके।
सहकारी समितियों के माध्यम से सदस्य कृषकों को ऐप आधारित संदेश भेजकर रोपाई से पूर्व ही यूरिया उपलब्ध कराया जा चुका है। किसान भाई प्राप्त उर्वरक का समय से उपयोग करें।
जनपद के निजी उर्वरक केंद्रों पर भी उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी निजी विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक बिक्री के निर्देश दिए गए हैं। अधिक मूल्य वसूली अथवा कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
@CMOfficeUP@UPGovt
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
@CMOfficeUP@UPGovt
@myogiadityanath आपका बहुत-बहुत शुक्रिया बलरामपुर का खास ध्यान रखने के लिए थोड़ा सा उतरौला के तरफ भी एक नजर दौड़ा दीजिए ताकि उतरौला भी खुशहाली के तरफ और तरक्की की तरफ एक कदम आगे बढ़ जाए उतरौला में कोई खेल का मैदान नहीं है इसलिए एक स्टेडियम की जरूरत है आपसे उम्मीद है कि आप जरूर इस काम को करेंगे।
उतरौला राजस्व निरीक्षक में मोटी रकम लेकर जमीन को अलग उन अधिकृत तरीके से कब्जा करवाया है और सूत्रों द्वारा पता चला है उतरौला क्षेत्र में इसके कई दलाल पाल रखे हैं जो सीधे-साधे लोगों की जमीनों पर विवाद पैदा करके मोटी रकम इसके द्वारा वसूली जा रही है इसकी विभागीय जांच जरूरी है
@CMOfficeUP@DMBalrampur@myogiadityanath@myogioffice@KanoongoPriyank
महोदय जनपद बलरामपुर में इतनी भीषण गर्मी में भी मदरसा बोर्ड से संचालित मदरसों में छुट्टियां नहीं हुई जबकि मदरसा बोर्ड की तरफ से लेटर भी जारी हुए हैं लेकिन आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कृपया संज्ञान ले
भ्रष्ट लेखपाल बिना किसी अधिकारी केआदेश के गरीब के बनते मकान के दीवार को दोबार गिरा दिया 38 साल पुराना बैनामा है पुराने बुनियाद पर निर्माण हो रहा थाकोई सरकारी जमीन भी नहीं है गरीब से रुपए की डिमांड हो रहा था
@myogiadityanath@myogioffice @BalrampurDm @brajeshpathakup@CMOfficeUP
विकास खंड उतरौला के ग्राम पंचायत अमया देवरिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण का फीडबैक प्राप्त किया।
निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से संतृप्त करने हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
@CMOfficeUP@UPGovt