मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा, संगठन और नेतृत्व का मार्ग दिखाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
#ABVP#abvpvoice
भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मदन जी राठौर को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
@madanrrathore
।।ॐ शं शनैश्चराय नमः।।
श्री शनि जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं। शनि देव आप सभी के कष्ट दूर करें तथा जीवन में सुख-शांति तथा उन्नति का उजियारा हो।
#ShanidevJayanti
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, हनुमान जी महाराज के पावन जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
संकट मोचन हनुमान जी महाराज सभी के कष्टों को दूर करे॥
भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान के नवीन दायित्व पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम -
दिनांक - 30 जनवरी 2026, शुक्रवार
समय - प्रातः 11 बजे
स्थान - भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर
@ShankarGora
सुख, समृद्धि तथा प्रकृति के सम्मान व हर्ष और उल्लास के सांस्कृतिक पर्व “लोहड़ी” की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर की अनुकम्पा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख एवं समृद्धि लेकर आये, यही मंगलकामना है।
#Lohri
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सभी को सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, राष्ट्र सर्वोपरि का सिद्धांत और सुशासन के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में राजस्थान विकास की नित नई ऊंचाइयों पर स्थापित होता रहे।
आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@BhajanlalBjp
संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 'महापरिनिर्वाण दिवस' पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
समानता, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु उनका समर्पण सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
#BabasahebAmbedkar
अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जननेता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो।
आप सभी को हर्षोल्लास, वैभव व प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान गणेश, माँ लक्ष्मी और माँ सरस्वती आपको सुख-समृद्धि व आयु-आरोग्य प्रदान करें।
#Diwali#दीपावली
आप सभी को "धनतेरस" के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान धन्वंतरि सभी को सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण करें, ऐसी मंगलकामना है।
#Dhanteras
असत्य पर सत्य की विजय के पर्व 'विजयादशमी' की हार्दिक शुभकामनाएं !!
प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सभी को भी जीवन में सत्य के मार्ग पर विजय प्राप्त होवे।
#vijayadashami
स्वच्छता, सादगी व स्वदेशी के दृढ़आग्रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश को 'जय जवान-जय किसान' का मंत्र देने वाले 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#MahatmaGandhi#LalBahadurShastri
शक्ति, भक्ति और नवचेतना के पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा का प्रथम रूप ‘शैलपुत्री’ शक्ति और शांति की प्रतीक हैं।
माँ से प्रार्थना है कि वे हम सभी को साहस, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।
जय माता दी।🚩
#शारदीय_नवरात्रि#Navratri
मां भारती के सपूत, कर्मयोगी, ओजस्वी विचारक और विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #HBD
𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐁𝐢𝐫𝐭𝐡𝐝𝐚𝐲 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝐉𝐢🚩
@narendramodi