यह एक्स (ट्विटर), आदरणीय श्री नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर जी (विधायक -पृथ्वीपुर) के कार्यालय से संचालित है आधिकारिक एकाउंट :- @NeetuBhaiyaINC को Follow करें।
आज पृथ्वीपुर स्थित निवास पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं नगरों से पधारे क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनके सुझावों, अपेक्षाओं एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
प्राप्त प्रत्येक समस्या एवं सुझाव पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी समाधान एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आप सभी का विश्वास, स्नेह एवं आशीर्वाद ही जनसेवा के इस संकल्प को निरंतर सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।
विगत दिवस विधायक जी के छोटे भाई श्री विनेंद्र सिंह राठौर जी (विभू भैया) ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरुआ खिरक में श्री मुकेश कुशवाहा जी की पुत्री के विवाह में सम्मिलित हुए।
तत्पश्चात श्री केशव पाल जी के पूज्य पिताजी के त्रयोदशी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
आज पृथ्वीपुर स्थित निवास पर विधानसभा क्षेत्र से पधारे अपने परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना।
प्राप्त प्रत्येक समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।
जनसेवा हमारे लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों का विश्वास, स्नेह एवं आशीर्वाद ही हमें निरंतर जनकल्याण के कार्यों में समर्पित भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने राजस्थान के लोकल बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मुलाकात की।
इन हुनरमंद लोगों की विश्व स्तरीय कारीगरी को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन अफ़सोस कि इन्हें नियमों के बोझ तले बंद होने पर मजबूर किया जा रहा है।
@INCIndia@incmp@jitupatwari@UmangSinghar
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री रामराजा सरकार से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
@bageshwardham
प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्रीमती रोशनी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
श्रीरामराजा सरकार की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों
@Roshniyadavmp
विधानसभा क्षेत्र के निवासी, श्री रामसेवक दांगी माते बंधा जी की पूज्यनीय माता जी श्रीमती रुक्मणि दांगी बंधा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा कोअपने श्रीचरणों में स्थान एवं शांति प्रदान करें।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्री कैलाश मिश्रा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
श्रीरामराजा सरकार की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री रामराजा सरकार से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु जीवन तथा निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
@yadavakhilesh@samajwadiparty
आज माननीय विधायक श्री नितेन्द्र सिंह राठौर जी के चाचा जी श्री विनय सिंह राठौर जी नगर पृथ्वीपुर में पूर्व शिक्षक श्री प्रमोद रावत जी के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर आयोजित भंडारे में सम्मिलित हुए।
विगत दिवस माननीय विधायक श्री नितेंद्र सिंह राठौर जी के बड़े भाई श्री रामप्रताप सिंह राठौर जी ने विधानसभा पृथ्वीपुर क्षेत्र के विभिन्न विवाह समारोहों में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बने।
आज विधायक श्री नितेंद्र सिंह राठौर जी के अनुज श्री विनेंद्र सिंह राठौर जी (विभू भैया) ने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विवाह समारोहों में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपतियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने परिवारों से आत्मीय भेंट कर उनके मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
आज माननीय विधायक नितेंद्र सिंह राठौर जी के चाचाजी श्री विनय सिंह राठौर जी ने विधानसभा पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विरोरा में श्री बृजेश राय की पूज्य माताजी के निधन एवं श्री प्रकाश विश्वकर्मा के पूज्य पिताजी के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुँचकर शोक-संवेदना व्यक्त की।
मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक 85 पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। इनसे करीब 2 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी.
📍प्रेस वार्ता, PCC भोपाल
आज नगर पृथ्वीपुर में आयोजित ताजियों के जुलूस में माननीय विधायक नितेंद्र सिंह राठौर जी के छोटे भाई श्री विनेंद्र सिंह राठौर जी (विभू भैया) शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आत्मीय मुलाकात कर सभी को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिया।
आज माननीय विधायक श्री नितेंद्र सिंह राठौर जी के बड़े भाई श्री रामप्रताप सिंह राठौर जी ने विधानसभा पृथ्वीपुर क्षेत्र के विभिन्न विवाह समारोहों में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बने।
आज माननीय विधायक श्री नितेंद्र सिंह राठौर जी के अनुज श्री विनेंद्र सिंह राठौर जी (विभू भैया) ने विधानसभा पृथ्वीपुर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विवाह समारोहों में सम्मिलित होकर नवविवाहित दंपतियों को शुभाशीष एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुहर्रम त्याग, सब्र, सत्य और इंसाफ की राह पर अडिग रहने का संदेश देता है।
कर्बला के शहीदों एवं हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की महान कुर्बानियाँ हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने, मानवता की रक्षा करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
कर्बला के शहीदों एवं हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानियों को नमन।
नगर पृथ्वीपुर के टीकमगढ़ रोड स्थित भाई सोनू साहू जी के प्रतिष्ठान नंदराम शामियाना में देर रात्रि विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से भारी आर्थिक क्षति होने का दुःखद समाचार प्राप्त होने के पश्चात घटनास्थल पर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया और आवश्यक राहत एवं सहयोग सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं भाई सोनू साहू जी एवं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस विपत्ति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा शीघ्र ही इस क्षति से उबरने का संबल दें।