आप सभी को मेरा सादर नमस्कार। 🙏
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद मिल रहे आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा-संकल्प और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए, इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प है।
कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी के रूप में ग्वालियर आने पर मिले आपके आत्मीय स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियाँ आज भी मन में हैं।
आप सभी से सादर एवं विनम्र आग्रह है कि कृपया किसी औपचारिक स्वागत कार्यक्रम, होर्डिंग या बैनर की व्यवस्था न करें। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
हर बार की तरह, इस रविवार, 27 सितंबर को निर्धारित समय पर ग्वालियर कार्यालय में आप सभी से मिलने के लिए उपस्थित रहूँगा।
आइए, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्यों में अपना योगदान दें।
सादर 🙏
आशीष ऊषा अग्रवाल
@narendramodi@NitinNabin@BJP4Gwalior
दुर्घटना पर शोक नहीं, सियासी मुनाफा तलाश रही कांग्रेस!
सागर जिले में जहरीली शराब से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मौतों के मामले में प्रदेश सरकार ने तत्काल कठोर कार्रवाई की है। बंडा SDM, SDOP, थाना प्रभारी, सहायक आबकारी आयुक्त और सहायक जिला आबकारी अधिकारी समेत कई शासकीय अधिकारी निलंबित किए गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। संदिग्धों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई जारी है।
राहुल गांधी जी, यह वही मध्यप्रदेश है जहां भाजपा सरकार माफिया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, कानून से ऊपर कोई नहीं।
लेकिन कांग्रेस को कार्रवाई नहीं, सिर्फ राजनीति दिखाई देती है। मध्यप्रदेश को बदनाम करने वाले राहुल गांधी अपने झूठे और अपमानजनक बयान के लिए प्रदेश की जनता से तत्काल माफी मांगें।
@RahulGandhi@INCIndia
जिन्हें भारत माता से न हो प्यार,
वो वंदे मातरम् का कैसे करें सम्मान?
कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी के द्वारा वंदे मातरम् के गायन को रोकने के निंदनीय प्रयास का दृश्य पूरे देश ने देखा।
यही वह वंदे मातरम् है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य सेनानियों में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला जगाई। आज इसी वंदे मातरम् के सम्मान से कांग्रेस का असहज होना कांग्रेस के प्रथम परिवार की राष्ट्रविरोधी सोच को बेनकाब करता है।
सोनिया जी, वंदे मातरम् 140 करोड़ भारतीयों के गौरव और स्वाभिमान का स्वर है।
देश सब देख रहा है।
कांग्रेस जितना नीचे जाएगी, भारत का राष्ट्रभाव उतना ही ऊँचा उठेगा।
🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳
@PMOIndia@AmitShah@NitinNabin@anil_baluni@DrMohanYadav51@Hkhandelwal1964@INCIndia@INCMP@Rahulgandhi
राहुल गांधी,
भागिए मत, छिपिए मत।
बहस का सामना कीजिए, तथ्यों का सामना कीजिए!
जनता के सवालों से बचने के बजाय
संसद में बहस कीजिए और तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखिए।
#राहुल_भागना_नहीं#RahulFaceTheDebate#FaceTheFacts
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं ने जो जनादेश दिया है, भारतीय जनता पार्टी उसे पूर्ण विनम्रता के साथ स्वीकार करती है। हम चुनाव परिणाम की विस्तृत एवं तथ्यपरक समीक्षा करेंगे और उसके आधार पर आगामी रणनीति तय करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी, चाहे वह किसी भी दायित्व पर हो, संगठन के अनुशासन से ऊपर नहीं है। अनुशासन के विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध संगठन के नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी ने इससे पूर्व अमरवाड़ा और बुधनी विधानसभा उपचुनावों में जनता का विश्वास प्राप्त कर विजय हासिल की है। दतिया के जनादेश का भी हम पूर्ण सम्मान करते हैं और जनता की सेवा एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।
—आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक
#BJP4MP #Datia #MadhyaPradesh #HemantKhandelwal #BJP
दतिया में भाजपा का लक्ष्य स्पष्ट है, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मजबूत संगठन और प्रचंड विजय।
विकास के मुद्दे पर जनता का विश्वास भाजपा के साथ है, इसलिए जीत का विश्वास भी अटूट है।
#Datia#BJP#DatiaByElection
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन निरंतर मजबूत हो रहा है।
आज दतिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजपरिवार के सदस्य महाराज श्री गोविंद राहुल देव सिंह जी, शिवसेना के जिला अध्यक्ष श्री रवि दीक्षित जी, श्री विष्णु दीक्षित जी, श्री शिशुपाल जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यह बढ़ता हुआ विश्वास आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व तथा आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के सुशासन और भाजपा की विकास एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। सभी साथियों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
दतिया का संकल्प, भाजपा की प्रचंड विजय।
#DatiaByElection #BJP #MadhyaPradesh
कांग्रेस के खोखले नेतृत्व, झूठ की राजनीति और अंतर्कलह से निराश होकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता श्री राकेश सिंह यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय श्री हेमंत खण्डेलवाल जी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया जाना स्वागतयोग्य निर्णय है।
मीडिया विभाग की ओर से राकेश जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि उनका अनुभव, संगठन के विचारों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ज्ञान, शील और एकता के मूलमंत्र को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण के पथ पर निरंतर अग्रसर, विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
राष्ट्रहित, शिक्षा, सेवा और संगठन के प्रति आपका समर्पण निरंतर देश की युवा शक्ति को नई दिशा देता रहे, यही शुभकामना।
#ABVP #ABVP78 #NationalStudentsDay #ज्ञान_शील_एकता
कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व की दिशाहीन कार्यशैली, निराधार आरोपों की राजनीति और जनहित से लगातार बढ़ती दूरी से आहत होकर श्री राकेश सिंह यादव जी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने राष्ट्रहित, विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की विचारधारा पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा परिवार से स्वयं को जोड़ा है, भाजपा परिवार में उनका स्वागत है।
—आदरणीय श्री हेमंत खण्डेलवाल जी
प्रदेश अध्यक्ष व विधायक, भाजपा, मध्यप्रदेश
कांग्रेस के खोखले नेतृत्व, झूठ की राजनीति और अंतर्कलह से निराश होकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता श्री राकेश सिंह यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय श्री हेमंत खण्डेलवाल जी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया जाना स्वागतयोग्य निर्णय है।
मीडिया विभाग की ओर से राकेश जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि उनका अनुभव, संगठन के विचारों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कांग्रेस का झूठ बेनकाब, जीतू पटवारी का दुष्प्रचार ध्वस्त!
सरदार सरोवर परियोजना को लेकर कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि सच्चाई बिल्कुल अलग है।
फरवरी 2026 में भारत के अटॉर्नी जनरल के अभिमत के अनुसार मध्यप्रदेश पर गुजरात को लगभग ₹1,500 करोड़ के भुगतान की स्थिति बन रही थी।
लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के सतत प्रयासों तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी के मार्गदर्शन में चारों राज्यों के बीच सहमति बनी। परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश की देनदारी घटकर मात्र ₹231.80 करोड़ रह गई।
यानी मध्यप्रदेश के लगभग ₹1,268 करोड़ बचाए गए और 30 वर्षों पुराना विवाद समाप्त हो गया।
अब कांग्रेस और जीतू पटवारी बताएं- क्या ₹1,500 करोड़ की संभावित देनदारी को घटाकर ₹231.80 करोड़ करना प्रदेशहित के विरुद्ध है, या यह मध्यप्रदेश के हितों की ऐतिहासिक रक्षा है?
यह निर्णय केवल आर्थिक बचत नहीं, बल्कि सहकारी संघवाद, संवाद और मजबूत नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे मध्यप्रदेश को सिंचाई, बिजली और नर्मदा जल का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।
भाजपा सरकार ने प्रदेश का हित सुरक्षित किया है, कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
@DrMohanYadav51@AmitShah@Hkhandelwal1964@BJP4MP@BJP4India@INCIndia@INCMP@NitinNabin@UmangSinghar
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री पवन दुबे को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
माँ नर्मदा जी से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना है।
@iPawandubey
कांग्रेस का कोई विधायक देर रात को अगर किसी भूमि पर 100 से ज्यादा लोगों के साथ आता है, तो वो किसी सायरा वाड्रा के फोन पर नहीं आ सकता।
तो सवाल यह उठता है कि क्या रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका वाड्रा ने कांग्रेस के विधायक को फोन किया और कहा कि सायरा वाड्रा को किसी भी तरह से इस जमीन पर कब्जा दिलवाओ, और 90 साल की मुसलमान महिला को धमकाओ, जिससे वो इस भूमि को छोड़कर चली जाए।
-श्री @pradip103
इंदौर के कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने दिया इतीफा l
राकेश सिंह यादव ने इस्तीफे की वजह प्रदेश अध्यक्ष @jitupatwari को बताया l
जीतूं पटवारी को कहा भ्रष्ट......
@INCMP
मानसून के मौसम में मध्यप्रदेश कांग्रेस में आरोपों की एक और बरसात!
इस बार विपक्ष नहीं, बल्कि कांग्रेस के अपने ही नेता ने अपने प्रदेश अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और शीर्ष नेतृत्व तक को कठघरे में खड़ा किया है।
जब अपनी ही पार्टी के नेता सार्वजनिक रूप से अपने नेतृत्व पर इतने गंभीर आरोप लगा रहे हों, तब यह कांग्रेस के भीतर की स्थिति पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
क्या इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी, या इन्हें भी अंतर्कलह कहकर दबा दिया जाएगा?
आखिर कांग्रेस में सच बोलेगा कौन, और जवाब देगा कौन?
जीतू पटवारी निकले थे श्रृजन करने ,
लग रहा है आए है विसर्जन करने 😂
आरी जीतू रे कई करी रिया छोरा,
पूरी कोंग्रेश उन लुटिया डूबा दियो रे.. 😛
#congressmuktmadhyapradesh@Ashish_HG@BJP4MP
कांग्रेस नेतृत्व की नाकामी का एक और प्रमाण!
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता श्री राकेश यादव का अपनी ही पार्टी पर सार्वजनिक हमला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस नेतृत्व, नीति और नीयत—तीनों के गंभीर संकट से घिरी हुई है।
यह किसी एक नेता की नाराज़गी नहीं, बल्कि संगठन के भीतर गहराते असंतोष और शीर्ष नेतृत्व पर घटते भरोसे का आईना है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी झूठ का झुनझुना बजाने की बजाय पहले अपनी पार्टी की बिखरती हुई हालत संभालें। कांग्रेस की असलियत अब विपक्ष नहीं, उसके अपने नेता ही उजागर कर रहे हैं।