स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संसदीय क्षेत्र कोटा में निकली तिरंगा यात्रा में शहरवासियों के साथ शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह तिरंगा हमारे लिए केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की पहचान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विभाजन की पीड़ा और उस दौर की त्रासदी को हम कभी नहीं भूल सकते। तिरंगा यात्रा हमें उन बलिदानों को याद करने और भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।
आइए, तिरंगे को सदैव ऊंचा रखने और देश की एकता-अखंडता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लें। देश की प्रगति में योगदान देना आज हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अपने शहर और गांवों को स्वच्छ एवं हराभरा रखना भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य दे सकें। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प लें।
#TirangaYatra
#Kota
Heartiest congratulations to Gulveer Singh on winning the Bronze Medal in the Men's 5000m event at the Glasgow Commonwealth Games 2026. Your historic achievement has earned India its first-ever Commonwealth Games medal in this event and further adds to your outstanding campaign after your Silver Medal in the Men's 10,000m race. Winning India's first-ever Commonwealth Games medals in both long-distance events is a truly exceptional feat that will inspire generations of athletes and fill the nation with pride.
Wishing you continued success and many more laurels!
#CWG2026
कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों की 70 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के तिरंगे को विश्व मंच पर शान से लहरा दिया। यह जीत वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और अदम्य आत्मविश्वास का स्वर्णिम प्रतिफल है। अरुंधति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे हाड़ौती, राजस्थान और देश को गौरवान्वित किया है तथा नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों और पूरी टीम को भी इस स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक अभिनंदन। अरुंधति की यह ऐतिहासिक सफलता हर बेटी और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
समस्त कोटा-बूंदी परिवार को अपनी इस बेटी पर गर्व है।
जय हिंद !
#CommonwealthGames
#Kota
परीक्षा-प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर व्यापक चर्चा और गंभीर विचार-विमर्श आवश्यक है।
आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा के लिए सहमत हुए हैं। पूरा देश चाहता है कि सभी माननीय सदस्य इस विषय पर सार्थक विचार-विमर्श करें।
अपने अनुभव, सुझाव और विचार सदन के समक्ष रखें, ताकि जो कानून बनें उसमें परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता व पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
Reaching new heights for India. 🇮🇳🥈
Heartiest congratulations to Sarvesh Kushare on clinching Silver Medal in the Men's High Jump with a 2.25m clearance at the Glasgow Commonwealth Games 2026.
Your remarkable achievement has filled the nation with pride. Wishing you continued success in the journey ahead.
#CWG2026
Heartiest congratulations to Gyaneshwari Yadav on winning Silver Medal in the Women's 53kg Weightlifting event at the Commonwealth Games Glasgow 2026.
Your remarkable performance is a reflection of unwavering dedication, discipline and the fighting spirit that defines India's athletes.
The entire nation applauds your success and wishes you continued glory in the years ahead.
#CWG2026
संसदीय क्षेत्र के कापरेन में प्रस्तावित आई.टी.आई सहित नगरीय विकास से जुड़े विकास कार्यों का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान केशवराय जी के आशीर्वाद से केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारा संकल्प केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है। वर्षों पुरानी आईटीआई की मांग पूरी होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कापरेन में आधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन जैसी पहलें क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी।
#bundi
#Kota
संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी में आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विभिन्न समाजों द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में शामिल हुआ। ऐसे आयोजन समाज में सादगी, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। सभी नवविवाहित दंपतियों को सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं।
#Kota
#Bundi
संसदीय क्षेत्र कोटा के श्रीनाथपुरम में प्रस्तावित 'विकास पथ' का शिलान्यास किया। यह विकास पथ कोटा के बदलते स्वरूप की एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। क्षेत्रवासियों के सुझावों के आधार पर शहर के समग्र विकास के लिए जो व्यापक कार्ययोजना हमने बनाई है, वह अब धरातल पर उतर रही है। शिक्षा के साथ खेल, चिकित्सा, पर्यटन सहित हर क्षेत्र में कोटा अग्रणी बनेगा। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में कोटा में एक आधुनिक, स्मार्ट और समृद्ध शहर की स्पष्ट झलक दिखाई देगी।
#Kota
संसदीय क्षेत्र के ढीपरी चम्बल (कोटा) और चाणदा खुर्द (बून्दी) के बीच चम्बल नदी पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुल सहित 281 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण परियोजना न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सशक्त करेगी, बल्कि चम्बल के एक पार से दूसरे पार जाने में वर्षों से आ रही बाधाओं को भी दूर करेगी।
इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से एक्सप्रेस-वे तक पहुंच और अधिक आसान होगी तथा हमारे क्षेत्र की दूरी देश के प्रमुख महानगरों और कृषि उपज मंडियों से कम होगी, जिसका सीधा लाभ हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को मिलेगा।
#kota
#bundi