@elonmusk , you are in no position to write about India and its Prime Minister; our country has no need for your internet service. You are acting all smart, but India isn't going to hand over contracts to you—your company will be banned in India...
आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। ❤️
कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है।
बेटे 'अहान' की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है।
संदीप जैन जी और स्वाति जैन जी को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई।
सेवा से संकल्प, संकल्प से राष्ट्रनिर्माण
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वंदेमातरम् चौक, सिविक सेंटर, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं स्वजनों से आत्मीय संवाद किया। तत्पश्चात ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुना।
इसके पश्चात पाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ ज्योति कलश यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रसेवा एवं विकसित भारत के संकल्प को और दृढ़ किया।
#25YearsOfSeva #SevaSankalpAbhiyan #ViksitBharat
आज पाटन विधानसभा के पाटन मंडल में ‘2047 का विकसित भारत’ विषय पर आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के संबंध में छात्रों से संवाद कर उन्हें प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पाटन जनपद पंचायत प्रांगण में महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों के लिए विशाल भवन की सौगात दी।
इस अवसर पर समूह की बहनों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लिए सुंदर गीत प्रस्तुत कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज जबलपुर में निज निवास पर परिवार के साथ एवं गणेश पंडाल में साथियों के साथ 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर भगवान से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र विकास और समृद्धि के नए शिखर प्राप्त करता रहे, यही कामना है।
#AshirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा! 🇮🇳
आजादी के इस पावन पर्व पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, तिरंगे की शान और देश का मान हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प लें।
#HappyIndependenceDay#स्वतंत्रता_दिवस
भोपाल-जबलपुर के पाटन की ओर डायवर्ट किए गए ट्रैफिक ने आज फिर एक बली ले ली है।
शहपुरा का पुल बन नहीं पा रहा है। सारा हेवी ट्रैफिक पाटन होकर जबलपुर आ रहा है। पाटन की सड़क इतने हेवी ट्रैफिक के लिए नहीं बनी है। हेवी ट्रैफिक ने इस सड़क का सत्यानाश कर दिया है।
जबलपुर-पाटन सड़क को चौड़ा और मजबूत करने की योजना को बजट में शामिल कर लिया गया है, परंतु यह सड़क PWD मंत्री श्री @MPRakeshSingh जी की प्राथमिकता में नहीं है, इसलिए इसके निर्माण को स्वीकृति नहीं दी जा रही है।
मैंने माननीय मुख्यमंत्री डॉ @DrMohanYadav51 जी से मिलकर उन्हें एक पत्र दिया है और अनुरोध किया है कि बजट में शामिल पाटन-जबलपुर एवं पाटन-मानकेड़ी सड़क को प्राथमिकता देकर निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाए।
@BJP4India@BJP4MP@CMMadhyaPradesh@JansamparkMP@nitin_gadkari
विगत दिवस माननीय मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी के साथ माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री @nstomar जी की उपस्थिति में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सहभागिता की।
इस अवसर पर लोकहित एवं सदन के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी, मंत्री श्री @KailashOnline जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @UmangSinghar जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
आज सर्किट हाउस में छठवें राज्य वित्त आयोग की बैठक आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जबलपुर जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।
आज जबलपुर में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के स्वागत का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय, सांसद श्री आशीष दुबे जी एवं महापौर श्री अन्नू सिंह जी भी उपस्थित रहे।
@rashtrapatibhvn
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के मुख्य आतिथ्य तथा माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर के सदर गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। आइए, इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
#InternationalYogaDay #YogaForOneEarthOneHealth #Jabalpur #MadhyaPradesh
माननीय विधायक श्री@AjayVishnoiBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ......
प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं....
पाटन विधानसभा को आपका नेतृत्व और हम सभी को आपका आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहे इन्हीं कामनाओं के साथ...
Happy birthday bhaiya....
💐💐💐💐💐
गौ सेवा और गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।
गत दिवस पाटन तहसील की ग्राम पंचायत काकरखेड़ा के आश्रित ग्राम गरेहा में संस्था नम्रता शिक्षा एवं पुनर्वास परिषद द्वारा संचालित गौशाला में गौ पूजन कर गौशाला का निरीक्षण किया। वर्तमान में यहां 110 निराश्रित गोवंश का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है।
संस्था द्वारा विगत वर्षों से गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालन से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी भी प्राप्त हुई। गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#GauSeva #GauSanrakshan #Patan #Jabalpur #MadhyaPradesh