विश्व शांति एवं एकता का संदेश देने के लिए खेल एवं संस्कृति के माध्यम से दुनिया में एक नई लीग बनाने का प्रयास किया जा रहा है,
जो पूरी दुनिया की संस्कृति को एक ग्लोबल मंच के माध्यम से जोड़ेगा, और भारत के सभी 36 प्रदेशों की संस्कृति को भी एक साथ बिना किसी भेदभाव के जोड़ेगा |
अगर भारत के सभी 36 प्रदेशों की संस्कृति (लोक नृत्य) के माध्यम से सभी 36 प्रदेशों को एक ग्लोबल मंच पर बिना किसी भेदभाव के सम्मानित किया जाए
तो इसका क्या प्रभाव होगा
भारतीय फुटबॉल में "Promotion and Relegation" System को लेकर हमेशा बहस होती है, क्योंकि इस सिस्टम से क्लब मालिक को नुकसान होने की संभावना रहती है, उन्हें अपने क्लब को लेकर डर होता है, परन्तु अब इस समस्या का भी समाधान मिल गया है
Promotion-Religation system ❌
अगर पुरानी विचारधारा के लोग नियम और तर्कों का हवाला देना छोड़ दे, तो भारत "दुनिया का पहला लोकतांत्रिक स्पोर्ट्स लीग" शुरू कर सकता है, और उसे सफलतापूर्वक चला सकता है | लेकिन अगर नियम और तर्क का हवाला दिया गया, तो यह संभव नहीं |
हम तो सिर्फ प्रयास कर सकते हैं, पर परिणाम हमारे हाथ में नहीं होता | हमें नहीं पता कि हमारा प्रयास सफल होगा या असफल | लेकिन जो चीज हमारे नियंत्रण में है, कि हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे, चाहे परिणाम कुछ भी हो |
फुटबॉल के क्षेत्र में भारत "दुनिया का पहला सिंगल मैनेजमेंट सिस्टम" लॉन्च कर सकता है इसमें अलग-अलग क्लब मालिक या अलग-अलग फ्रेंचाइजी मालिक नहीं होंगे ,बल्कि एक ही मैनेजमेंट के तहत सभी टीमें संचालित होगी, और इसमें फैंस
डायरेक्ट ब्लॉकचेन से अपना "हेड कोच" और "कप्तान" चुनेंगे
संसार में कुछ ऐसे काम होते हैं जिसे अगर सफल लोग नहीं कर पा रहे हैं तो उसे असफल या बेरोजगार लोग ही करते हैं | अर्थात संभव कार्य सफल लोगों के लिए , और असंभव कार्य असफल या बेरोजगार लोगों के लिए । क्या आप सहमत हैं या नहीं (✅❌)
Everyone points to the lack of viewership in Indian football, but has any work ever actually been done to foster a football culture? After all, if people lack a fundamental understanding of the sport, why would anyone watch it?
भारत से "दुनिया की पहली लोकतांत्रिक स्पोर्ट्स लीग" की शुरुआत हो सकती है जहां पर फैंस दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा Blockchain तकनीक के जरिए वोटिंग करके अपने "हेड कोच" और "कप्तान" का चुनाव करेंगे
अगर भारत में FIFA Standard World Class Football Only Stadium के पिच पर Terraplas Pitch Protection System लगाकर प्री मैच सेशन के रूप में भारत के 36 प्रदेशों की संस्कृति यानी लोक नृत्य को बारी-बारी से प्रदर्शित किया जाए तो कैसा रहेगा , जैसे लद्दाख का लामा डांस, गोवा का घोड़े मेदनी
"सिस्टम की पुरानी कमियों को दूर करने का समय आ गया है। भाई-भतीजावाद और सिफारिशों के दौर को समाप्त कर, शुद्ध परफॉर्मेंस आधारित संस्कृति लाने के लिए हम 'National Ranking Board (NRB)' पेश कर रहे हैं। यह बोर्ड प्रमोशन-रेलीगेशन और कोचिंग चयन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।
"भारतीय फुटबॉल की असीम क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पारदर्शिता और योग्यता (Merit) ही एकमात्र रास्ता है। खिलाड़ियों के वास्तविक प्रदर्शन को आंकने और चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने हेतु 'नेशनल रैंकिंग बोर्ड' (National Ranking Board-NRB) का ब्लूप्रिंट तैयार है।
भारतीय फुटबॉल दुनिया की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स लीग बन जाएगी अगर इसे सही दिशा में काम किया जाए मुझे इस समस्या का समाधान मिल गया है लेकिन अभी कई समस्याओं को सुलझाने के लिए रिसर्च जारी है
#AIFF#FIFA#football
भारतीय फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स लीग बन सकता है लेकिन इसके लिए फंडिंग काफी बड़ी हो रही है अभी तक के रिसर्च के अनुसार इस पर लगभग 14000 करोड रुपए का निवेश राशि लग रही है जो आने वाले 10 से 12 साल में डेढ़ लाख से 2 लाख करोड़ का साम्राज्य बन जाएगा
#football#India
भारतीय फुटबॉल सोने की खान है
लेकिन इस सोने की खान को पाने के लिए बड़ी राशि बड़ी टीम और काफी कड़ी मेहनत की जरूरत है
अगर कोई इस सोने की खान को पाना चाहता है तो काफी चुनौतियों से
भरा प्रोजेक्ट तो है लेकिन असंभव भी नहीं है
भारतीय फुटबॉल की समस्या को सुलझाने के लिए मेरे मॉडल के अनुसार देश के बड़े शहरों में वर्ल्ड क्लास फुटबॉल स्टेडियम बनाने के लिए फाइनल रूप से 11 शहरों को चयनित कर लिया गया है
भारतीय फुटबॉल की समस्या को सुलझाने के लिए जो मैं मॉडल तैयार कर रहा हूं इसके अनुसार "दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से फैंस अपने *हेड कोच* का चुनाव करेंगे और हेड कोच टीम का सबसे पावरफुल इंसान होगा, वह सभी फैसले स्वतंत्र रूप से लेगा