Rattled Supreme leader desperately trying to misinterpret in Parliament… and a Robust opposition Leader puts him in place.👏👏👏💪💪💪 Feels like Democracy..RT if u agree #justasking
मोदी जी, कर्ज़ माफी से सिर्फ किसानों की आदत खराब होती है? अरबपतियों की नहीं?
अगर किसानों का कर्ज़ माफ कर, उनका जीवन बेहतर बनाना ‘आदत खराब’ करना है, तो ये हम एक बार नहीं, बार बार करेंगे।
कांग्रेस एहसान नहीं जताती, जनता को अधिकार देती है!
भोजन का अधिकार कांग्रेस पार्टी और UPA की सरकार ले कर आई।
और, अब हम आपको BJP से दोगुना अनाज देंगे - वो 5 किलो देते हैं, हम 10 किलो देंगे!
आज मैं अमेठी और रायबरेली से वादा करता हूं, नरेंद्र मोदी और भाजपा ने जितन��� आपसे छीना है, मैं उससे ज्यादा आपको वापस लौटाउंगा।
हम अमेठी और रायबरेली को एक बार फिर से रोज़गार का केंद्र बनाएंगे।
अपने एक वोट की ताकत समझिये!
देश भर में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटाएगा - आपका एक वोट
15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों की भर्ती का काम शुरू करवाएगा - आपका एक वोट
1 जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में ₹8,500/माह खटाखट पहुंचाएगा - आपका एक वोट
युव���ओं को 1 लाख/वर्ष की पहली नौकरी दिलवाएगा - आपका एक वोट
आपको अधिकार देने वाले संविधान की रक्षा करेगा - आपका एक वोट
अपनी सरकार चुनने का अधिकार सुरक्षित कर लोकतंत्र बचाएगा - आपका एक वोट
वंचितों के हक़, भागीदारी और आरक्षण की रक्षा करेगा - आपका एक वोट
जल, जंगल, ज़मीन पर आदिवासियों का अधिकार क़ायम रखेगा - आपका एक वोट
INDIA को दिया आपका हर वोट, मज़बूत लोकतंत्र और सशक्त नागरिक बनाएगा।
रायबरेली और अमेठी हमारे लिए सिर्फ चुनाव क्षेत्र नहीं, हमारी कर्मभूमि है, जिसका कोना कोना पीढ़ियों की यादें स��जोए हुए है।
मां के साथ पुरानी तस्वीरें देखकर पापा और दादी की याद भी आ गयी, जिनकी शुरू की गयी सेवा की परंपरा मैंने और मां ने आगे बढ़ाई।
प्रेम और विश्वास की बुनियाद पर खड़े 100 वर्षों से भी पुराने इस रिश्ते ने हमें सब कुछ दिया है।
अमेठी और रायबरेली जब भी हमें पुकारेंगे, हम वहां मिलेंगे।
नरेंद्र मोदी और भाजपा गरीबों का सबसे ताकतवर हथियार ‘संविधान’ उनसे छीन लेना चाहते हैं।
अगर आप संविधान की रक्षा के लिए नहीं खड़े हुए तो आपके अधिकार छीन कर आत्मसम्मान को रोज़ रौंदा जाएगा - जैसा बरेली में हुआ, वो देश भर में होगा।
इसलिए अपनी कमर कस लीजिए और सत्ता से उखाड़ फेंकिए संविधान के विरोधियों को।
नरेंद्र मोदी जी,
अडानी-अंबानी आपको 'टैंपो' में भरकर पैसे देते हैं क्या?
ये आपका पर्सनल एक्सपीरियंस है?
एक काम कीजिए- CBI, ED को इनके पास भ���जिए। पूरी जांच कराइए, घबराइए मत।
नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है- न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी, मतलब न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण।
भाजपा सरकार ‘अंधे निजीकरण’ से सरकारी नौकरियों को ख़त्म कर चुपके-चुपके दलितों, आदिवासियों और प���छड़ों से आरक्षण छीन रही है।
2013 में पब्लिक सेक्टर में 14 लाख स्थायी पद थे, जो 2023 तक आते आते सिर्फ 8.4 लाख ही बचे।
BSNL, SAIL, BHEL आदि जैसे टॉप PSU’s को बर्बाद कर लगभग 6 लाख पक्की नौकरियां सिर्फ पब्लिक सेक्टर से ही ख़त्म कर दी गई - ये वही पद हैं जहां आरक्षण का लाभ मिलता।
सरकारी कार्यों को ठेके पर देकर रेलवे जैसे संस्थानों में जो नौकरियां बैक डोर से ख़त्म की जा रही हैं उनकी तो कोई गिनती ही नहीं है।
मोदी मॉडल का ‘निजीकरण’ देश के संसाधनों की लूट है, जिसके ज़रिए वंचितों का आरक्षण छीना जा रहा है।
कांग्रेस की गारंटी है - हम पब्लिक सेक्टर्स को मज़बूत करेंगे और 30 लाख रिक्त सरकारी पदों को भर कर हर वर्ग के लिए रोज़गार का द्वार खोल देंगे।
रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था!
मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है।
अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे ख़ुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं।
मुझे विश्वास है कि स���विधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं।