#Salumber सराड़ा: बाणा खुर्द निवासी 39 वर्षीय राजेंद्र पुत्र भंवर दास वैष्णव की खेत पर काम करने के दौरान जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल सराड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ACB की बड़ी कार्रवाई
उदयपुर में सयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जॉन के दलाल को किया ट्रैप, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप, सयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. रतन बिलवाल के दलाल को किया ट्रैप, दलाल अब्दुल कादिर को किया गिरफ्तार
#Salumber जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. मयूर शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने हाईवे व सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जिला अस्पताल, एसएच-53, दूदर बाईपास, हाड़ीरानी कॉलेज व गणेशघाटी मार्ग से अवैध कब्जे हटाए गए @DMSalumbar
#Salumber 2 साल से फरार आरोपी डीएसटी के हत्थे चढ़ा
सलूंबर एसपी के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत सलूंबर डीएसटी ने थाना सेमारी के प्रकरण में 2 साल से फरार चल रहे हरिश मीणा (26) निवासी मासिंगपुरा, थाना बाघपुरा को उदयपुर से गिरफ्तार कर थाना सेमारी पुलिस के सुपुर्द किया।
ग्रामीण सेवा शिविरों में लापरवाही पर कलक्टर मुहम्मद जुनैद का बड़ा एक्शन
PWD सराड़ा के सहायक अभियंता बलवीर मीणा व कनिष्ठ अभियंता लोकेश शर्मा को सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई व रोड विजिबिलिटी का कार्य समय पर पूरा नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी !
उदयपुर-सलूंबर हाईवे पर चल रहे जुआ-सट्टे के बड़े कारोबार का भंडाफोड़, डीएसटी टीम की दबिश
सलूंबर पुलिस अधीक्षक विशनाराम बिश्नोई के निर्देश पर डीएसटी टीम ने ..... @salumberpolice@IgpUdaipur@RajPoliceHelp
#Salumber उपखण्ड अधिकारियों के तबादले
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रेलमगरा (राजसमंद) की उपखण्ड अधिकारी बिन्दु बाला राजावत का तबादला सराड़ा कर दिया है।
वहीं आकांक्षा दुबे को उपखण्ड अधिकारी, रेलमगरा (राजसमंद) के पद पर नियुक्त किया गया है।
#Salumber सेमारी पुलिस की बड़ी कामयाबी, वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सेमारी थाना पुलिस ने पॉक्सो प्रकरण में फरार चल रहे ₹2,100 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश, गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में किया पेश।
#Salumber सराड़ा वन क्षेत्र के सल्लाडा में घायल नर पैंथर का सफल रेस्क्यू
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने लगभग डेढ़ वर्षीय घायल नर पैंथर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उपचार हेतु उसे सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकीय देखभाल जारी है।
#Salumber बोलेरो में भरकर ले जा रहे थे अवैध शराब, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गींगला थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से 29 कार्टन अवैध अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की। थानाधिकारी वाघेला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ़्तार
कल चावंड में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर भव्य माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।
अध्यक्ष आमेटा ने बताया कि सुबह 7 बजे आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद श्रद्धालु व कार्यकर्ता हल्दीघाटी विजय समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर रवाना होंगे !
#Salumber जिले में डीएसपी के तबादले
सलूंबर डीएसपी हेरम्ब जोशी व सराड़ा डीएसपी चांदमल सिंगारिया का तबादला, अब सलूंबर के नए डीएसपी राजीव राहड होंगे व सराड़ा के नए डीएसपी रूप सिंह होंगे @salumberpolice