मसूदा विधायक जी का बहुत बहुत धन्यवाद, आपने तृतीय श्रेणी अध्यापकों के ट्रांसफर की मांग सरकार के सामने रखी
अब तो मुख्यमंत्री ओर शिक्षा मंत्री जी को तुरंत तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण खोलकर राहत प्रदान करनी चाहिए
@BhajanlalBjp@madandilawar@DrKirodilalBJP@narendramodi
"मध्यप्रदेश के मंत्री दिलीप अहिरवार की रफ्तार ने सबका ध्यान खींच लिया... सीएम के हेलीकॉप्टर तक पहुंचने के लिए जिस तेजी से दौड़े, उसे देखकर लोग ओलंपिक की चर्चा करने लगे...
शिक्षकों के स्थानांतरण पर सरकार का संवेदनशील निर्णय, महासंघ ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का जताया आभार
दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित शिक्षकों को संशोधित आदेश जारी कर राहत देने तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित शेष संवर्गों के स्थानांतरण की भी उठाई मांग
जयपुर। प्रदेश में शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग के बीच राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय शिक्षक समुदाय के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान विद्यालय शिक्षा) की निरंतर पहल एवं सकारात्मक संवाद के परिणामस्वरूप सरकार ने स्थानांतरण प्रतिबंध में शिथिलता प्रदान करते हुए मानवीय आधार पर राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महासंघ ने इस शिक्षक-हितैषी एवं संवेदनशील निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री @RCPushkarnaRSSR ने कहा कि संगठन लंबे समय से शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं को सरकार के समक्ष तथ्यात्मक एवं सकारात्मक ढंग से रखता रहा है। सरकार द्वारा स्थानांतरण प्रतिबंध में शिथिलता प्रदान कर शिक्षकों को राहत देना न केवल उनकी भावनाओं का सम्मान है, बल्कि इससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सम्पत सिंह, अतिरिक्त महामंत्री श्री बसंत जिन्दल तथा कोषाध्यक्ष श्री कैलाशचंद्र कच्छावा ने कहा कि सरकार ने स्थानांतरण प्रक्रिया को अधिक न्यायसंगत, पारदर्शी एवं मानवीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विशेष परिस्थितियों वाले कार्मिकों के प्रकरणों के परीक्षण एवं निस्तारण हेतु समितियों का गठन किया गया है, जिससे पात्र शिक्षकों को समयबद्ध राहत मिल सकेगी।
महिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी स्वामी एवं प्रदेश मंत्री श्री अमरजीत सिंह ने कहा कि एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग शिक्षक-शिक्षिकाओं, मेडिकल बोर्ड अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े एवं किडनी जैसे गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित कार्मिकों तथा राजकीय सेवा में कार्यरत पति-पत्नी के प्रकरणों में राहत प्रदान करने का निर्णय शिक्षा विभाग की संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गठित समितियाँ सभी परिवेदनाओं का निष्पक्ष, सूक्ष्म एवं त्वरित निस्तारण करेंगी।
प्रदेश महामंत्री श्री महेंद्र कुमार लखारा एवं संगठन मंत्री श्री उमरावलाल वर्मा ने कहा कि सरकार का यह निर्णय शिक्षक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच सराहनीय है।
महासंघ ने साथ ही सरकार से आग्रह किया है कि जिन शिक्षकों के स्थानांतरण दूरस्थ अथवा अत्यंत प्रतिकूल स्थानों पर हुए हैं, उन्हें रिक्त पदों के विरुद्ध यथाशीघ्र संशोधित आदेश जारी कर राहत प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त, लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित शेष सभी संवर्गों के शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में भी शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें न्यायोचित राहत प्रदान की जाए।
महासंघ ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार भविष्य में भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रति इसी प्रकार संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाती रहेगी।
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)
@Bhajanlalofc@RajCMO@RajGovOfficial@rajeduofficial
तबादलों से व्यथित शिक्षकों के लिए बड़ी राहत!शिक्षा विभाग अब सुनेगा शिक्षकों की बात। एकल महिला, दिव्यांग, गंभीर रोगी और पति-पत्नी प्रकरणों को मिलेगी प्राथमिकता। परिवेदना अवधि: 20 से 24 जुलाई
माध्यम: ई-मेल द्वारा
निस्तारण: 30 जुलाई तक
#पहले_ट्रांसफर_फिर_नई_नियुक्ति#जयपुर_कूच_शीघ्र
*👆🏻हैश टैग*
*19 जुलाई यानी कल, रविवार को ट्विटर अभियान(X)*
*सुबह 6 बजे से लगातार*
*सभी तृतीय श्रेणी शिक्षक साथी अभियान का हिस्सा बने,सोशल मीडिया पर भी सरकार को घेरते रहे*
#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले
दो दिन पहले कुछ ट्विटर हैंडल आपके 4000+ ओर 10000 ट्रांसफर की बात कर रहे थे और आप लोगों ने भी जमकर उनको वायरल किया
अब वही लोग अगस्त में चुनाव से पहले आपके ट्रांसफर की संभावना बता रहे है।
अब बताओ क्या कहोगे आप ?
आप हर बार धोखे ओर अफवाहों का शिकार रहते हो
1. शिक्षा विभाग की कुछ और ट्रांसफर सूचियां... आज/कल तक।
2. पंचायत/निकाय चुनाव...15 अगस्त से 15 नवंबर के मध्य हो सकते हैं।
3.Grade -3rd के ट्रांसफर(डिस्ट्रिक्ट टू डिस्ट्रिक्ट)को लेकर भी जल्द ही सुखद ख़बर।
@saten_08
📢 19 जुलाई, रविवार |
सुबह 6 बजे से लगातार
🚨 सोशल मीडिया अभियान
हम सब मिलकर एक ही माँग उठाएँ —
#️⃣ #पहले_ट्रांसफर_फिर_नई_नियुक्ति 🔁
🚩 जयपुर कूच शीघ्र!
#जयपुर_कूच_शीघ्र
✊ तृतीय श्रेणी शिक्षक साथियों से अपील