As part of the #SafaiApnaoBimariBhagao campaign, Team Swachh Raipur conducted an awareness drive at Bhatagaon Market to promote 4-way waste segregation, while SafaiMitras led a cleanliness drive, inspiring citizens to build swachh and healthier communities.
#SwachhBharat
99 दिन शेष ⏳
📅 27 अप्रैल 2026
🌺 गौ सम्मान दिवस 🌺
याद रखिए यह दिन केवल कैलेंडर में नहीं,बल्कि इतिहास 📖में दर्ज होगा ✨
🙏 हर सनातनी, हर गौ-भक्त, हर जागरूक नागरिक इस दिन यह प्रण ले 🔥 गौ सम्मान होगा, तभी राष्ट्र सुरक्षित होगा 🛡️
.
.
#GauSammanAahvaanAbhiyaan#rastramata
गत रात्रि, रायपुर "नेताजी सुभाष स्टेडियम" में रात्रि कालीन छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज KPL (कायस्थ प्रीमियर लीग) सीजन 8 क्रिकेट टूर्नामेंट, फाईनल के आयोजन में शामिल हुआ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दोनों ही वर्गों की विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को बधाई शुभकामनायें।
कायस्थ समाज के प्रदेश स्तरीय इस सामाजिक खेल प्रतियोगिता में महिला वर्ग - पुरुष वर्ग की उपस्थिति एवं उत्साह देखते ही बनता था।
आयोजको को इस सराहनीय सामाजिक खेल प्रतियोगिता के लिये बधाई देता हूँ।
इस अवसर पर MCB जिला अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री गुलाब कमरो, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता श्री घनश्याम राजू तिवारी उपस्थिति रहे।
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वच्छ भारत दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर को आयोजित स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर, प्रदेश के सभी नागरिकों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
स्वच्छता को जन-भागीदारी एवं स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से सशक्त करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों ने नागरिकों की सहभागिता से गंदे और उपेक्षित स्थलों को स्वच्छता लक्षित इकाइयों (Cleanliness Targeted Units - CTUs) के रूप में चिन्हित कर, उनका कायाकल्प करने का संकल्प किया।
मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि यह कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होते हुए भी, हमारे नगरीय निकायों द्वारा पूरी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इन प्रयासों के माध्यम से न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि नागरिकों में इसके प्रति एक गहरी स्वामित्व भावना भी विकसित हुई है।
मैं प्रदेशवासियों को यह आश्वस्त करना चाहता हूँ कि यह कार्य केवल इस अभियान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) के रूपांतरण को हमने एक निरंतर प्राथमिकता के रूप में अपनाया है, जो वर्षभर चलने वाली प्रक्रिया बनी रहेगी।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।
#SwachhBharat2025 #स्वच्छता_ही_सेवा #CTUs
@narendramodi@UrbanCGOfficial
स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया l जिसमें नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा मुख्य नगर पालिका ,अधिकारी श्री तेज सिंह चंद्रवंशी ,माननीय पार्षदगण एवं समस्त कर्मचारी ,सफाई दीदिया उपस्थिति रही l
आज दिनांक 20/09/2025 नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में स्वच्छता ही सेवा एवं रजत जयंती वर्ष आभियान अन्तर्गत जी वी पी एवं सीटीयू स्थल में सफाई अभियान चलाया गया एवं बाजार परिसर ,नया बस स्टैंड की सफाई किया गया जिसमे मुख्य नगर अधिकारी एवम नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे
नगर पंचायत सहसपुरलोहरा में स्वच्छता ही सेवा के तहत आज स्कूलों में जाकर सिंगल यूस प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं झोला का इस्तमाल करने हेतु लोगो को जागरूक किया गया l
नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया।। इस दौरान स्वच्छता श्रमदान व शपथ लिया गया। नगर पंचायत के मान. अध्यक्ष, पार्षद गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी व समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।