छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी की अध्यक्षता में 20-21 अप्रैल को #SwachhBharat Mission-Urban अंतर्गत दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, विकास कार्यों व #SwachhSurvekshan 2025-26 तैयारियों पर जोर, डिजिटल नवाचार के निर्देश।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत आज दिनांक 11.03.2026 को नगर पालिका परिषद् बड़े बचेली में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया
स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त नारी!
माननीय उप-मुख्यमंत्री तथा भारसाधक मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, श्री अरुण साव जी के आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष राज्य स्तरीय “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।#iwd2026#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
बचेली: भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बचेली नगर पालिका परिषद नें नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण किया।
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 12 में चिन्हांकित स्वच्छता लक्षित इकाई को नागरिकों की सहभागिता व नगर पंचायत के प्रयासों से लगभग 700 किलो कचरा साफ कर रूपांतरित किया गया। माननीय अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र द्वारा अध्यक्ष निधि से यह रूपांतरण कार्य करवाया गया। #SwachhChhattisgarh
स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।