स्वच्छता की शुरुआत अपने घर और अपनी आदतों से होती है।
कचरा इधर-उधर फेंकने से बचें और डस्टबिन का इस्तेमाल करें। गीले और सूखे कचरे को अलग रखें।
जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझेगा तो शहर अपने आप स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा।
#ApnaSheharNo1#SwachhBharat#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
पर्यावरण संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें।
स्वच्छ परिवेश, हरित वातावरण और स्वस्थ भविष्य के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करें, कचरे का उचित प्रबंधन अपनाएं तथा अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
स्वच्छ पर्यावरण – स्वस्थ जीवन,
हरित धरती – उज्ज्वल भविष्य।
#WorldEnvironmentDay
#BeatPlasticPollution
#SwachhBharat
#4BinPratidin
#arunsao
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी की अध्यक्षता में 20-21 अप्रैल को #SwachhBharat Mission-Urban अंतर्गत दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, विकास कार्यों व #SwachhSurvekshan 2025-26 तैयारियों पर जोर, डिजिटल नवाचार के निर्देश।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद जशपुर नगर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन कर निकाय की स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। #IWD2026#GiveToGain#WomenLedSanitation#SwachhAadat#SwachhBharat
New SWM Rules 2026
4-stream segregation of solid waste at source - Green bin for wet waste like food, soiled wrappers, Blue for dry waste such as plastic, paper & metal, Red for sanitary waste including pads & diapers, and Black bin for special care medical waste. #SwachhBharat
Chhattisgarh is redefining urban #Swachhata.
Addressing legacy waste remediation, enforcing morning ritual of door-to-door collection, and scaling innovative waste processing—emerging as a benchmark for other States. #SwachhBharat
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संविधान दिवस — गर्व और संकल्प का दिन
आज संविधान दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद जशपुर नगर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय की उपस्थिति में “संविधान की प्रस्तावना” का सामूहिक पठन किया गया।
#ConstitutionDay, #ConstitutionOfIndia#SamvidhanDivas.
आज दिनांक 31/10/2025 को नगर पालिका जशपुर नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता शपथ का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रजत जयंती के तहत नगर पालिका परिषद जशपुर नगर मे विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 30.10.2025 को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कदम टोली एस. एल. आर. एम. सेंटर के स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गयाl
रजत जयंती के तहत नगर पालिका परिषद जशपुर नगर मे विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 29.10.2025 को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से चीर बगीचा एस एल आर एम सेंटर के स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गयाl