रासेयो इकाई मनासा के स्वयंसेवकों शिल्पा सेठिया, मनीषा मीणा व कुलदीप कारपेंटर का राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 08 से 14 मार्च तक चित्रकूट में चयन होने पर इकाई की और बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं ।
@NSSRDBhopal@_NSSIndia@rajkumar@NSSCELLGOVMP
रासेयो इकाई मनासा द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन आज सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.एम.एल. धाकड़ व जिला संगठक प्रो.आशीष सोनी सहित अतिथियों ने स्वयंसेवकों की सेवा,अनुशासन व जनजागरूकता कार्यों की प्रशंसा की। @_NSSIndia@NSSRDBhopal
रासेयो इकाई मनासा द्वारा आयोजित विशेष शिविर के छठवें दिवस पशु चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ। पशु चिकित्सा केंद्र मनासा के विशेषज्ञों ने निःशुल्क उपचार व दवाइयों का वितरण किया। बौद्धिक सत्र में प्रो. सुमित मेडा, प्रो.प्रदीप एवं रामनारायण चंदेल ने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया @_NSSIndia
#रासेयो इकाई मनासा के विशेष शिविर के पंचम दिवस जिला संगठक प्रो.आशीष सोनी सर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक संबोधन दिया एवं सीपीआर पद्धति का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया। पूर्व व वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए। @_NSSIndia@NSSRDBhopal
रासेयो इकाई मनासा द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वयंसेवकों ने PT एवं योग अभ्यास किया। प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र भाटखेड़ी से श्री बंशीलाल जी पाटीदार ने योग व प्राणायाम के प्रति जागरूक किया। @_NSSIndia@NSSRDBhopal@NSSCELLGOVMP
रासेयो इकाई मनासा द्वारा ग्राम बावड़ा में सात दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा BP, शुगर व रक्त परीक्षण किया गया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया बौद्धिक सत्र में NSS की जानकारी दी गई व खेल गतिविधियाँ आयोजित हुईं। #nss
रासेयो इकाई, शासकीय रा.वि. महाविद्यालय मनासा द्वारा ग्राम बावड़ा में 7 दिवसीय शिविर के द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा गांव में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य आनंद शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।#NSS@_NSSIndia
#राष्ट्रीय_सेवा_योजना_इकाई
शासकीय रा.वि. महाविद्यालय, मनासा जिला नीमच म.प्र. ग्राम बावड़ा में संस्था स्तरीय 7 दिवसीय NSS शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 11/02/2026 को किया गया।
प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एम.एल. धाकड़, डॉ. अनिल जैन सहित स्टॉफ उपस्थित रहा।
#राष्ट्रीय_सेवा_योजना इकाई शासकीय रा.वि.महाविद्यालय मनासा जिला नीमच म.प्र. की और से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ आइए हम सभी मिलकर देश की एकता और संविधान के मूल्यों का सम्मान करें।
जय हिंद! 🇮🇳
@_NSSIndia@NSSRDBhopal@YASMinistry
मनासा के शासकीय रा.वि. महाविद्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन।
विधायक श्री अनिरुद्ध मारू जी और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अश्विन सोनी जी ने भी परीक्षण करवाकर छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया।
#NSSRisingforViksitBharat