जय हिंद
शा. मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय की रासेयो इकाई से स्वयं सेविका सुश्री स्नेहा विश्वकर्मा रासेयो राष्ट्रीय एकता शिविर हिसार, (हरियाणा) 2024 हेतु चयनित हुई शिविर दिनांक 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया गया है। मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु शुभकामनाएं ।
जय हिंद!
रा.से.यो. इकाई ने को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब एवं मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वाधान में युवा दिवस समारोह में सहभागिता कि जिसमें युवाओं में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता को लिए प्रयोजन किये।
सादर,
रा.से.यो.,
शास. एम.वी.एम., भोपाल।
हमीदिया महाविद्यालय की रा.से.यो. इकाई द्वारा विसर्जन घाट खटलापूरा पर स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया*
जिसमे घाट के किनारे पानी में फेली फूल,माला,एवं अन्य पूजन सामग्री को पानी से अलग कर पानी को साफ किया गया घाट के आस पास साफ सफाई की गई।
जीवाजी विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंबाह पीजी महाविद्यालय, अंबाह, जिला मुरैना एवं शासकीय महाविद्यालय आरोन, जिला गुना की रासेयो इकाइयों द्वारा दिनांक 19 सितंबर को "स्वच्छता ही सेवा" मेगा इवेंट का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
#CleanIndia#SwachhBharat#NSS
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर, की विभिन्न इकाइयों द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ भारत के निर्माण के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्रों और संकाय सदस्यों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नचिकेता महाविद्यालय, विजय नगर, जबलपुर की रासेयो इकाई द्वारा सेमिनार और स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली के उपरांत श्रमदान एवं कचरा संग्रहण के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
"स्वच्छता ही सेवा: चलो, मध्यप्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ प्रदेश बनाएँ!
रासेयो इकाइयों ने स्वच्छता अभियान के तहत समाज को नई दिशा दी, सभी ने मिलकर स्वच्छता और स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाए।
#रासेयो#स्वच्छमध्यप्रदेश#स्वस्थमध्यप्रदेश#स्वच्छताहीसेवा"
शासकीय गृह विज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया एवं साथ ही निशुल्क दवाई भी दी गई l
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों की रासेयो इकाइयों द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के माध्यम से जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
जब नाव जल में छोड़ दी ।
तूफ़ान में ही मोड़ दी।।
दे दी चुनौती सिंधु को।
फिर धार क्या मँझधार क्या।।
''राष्ट्रीय सेवा योजना एक जीवन शैली' प्रशिक्षण का प्रमुख आयाम राज्य स्तर नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर/ सम्मेलन का हिस्सा बन उपरोक्त लाइनों को सकार कर व्यक्तित्व विकास के नवीन ककहरे सीखे।
सामाजिक सरोकारों के छोटे-छोटे अनुभवों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रासेयो एक जीवन शैली का उद्घोष देने के अभिनव प्रयोग म प्र राज्य स्तर नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर की श्रृंखला१९७३से एक अनवरत यात्रा आइये इसमें सहभाग करशिक्षा द्वारा समाज सेवा,समाज सेवा द्वारा शिक्षा के लक्ष्य को साकार करें
"सरकार बनाना आता है, क्योंकि हम मतदाता है"|
शा. मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय की ई.एल.सी. एवं रा.से.यो. द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया lआयोजक प्राचार्य एम. एस. रघुवंशी, नोडल अधिकारी डॉ. नीतू शर्मा एवं कैंपस एंबेसडर अभिषेक यादव,अभिषेक लैवंशी l
दिनांक 6/11/23 को शा. मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल में ई.एल.सी. एवं रा.से.यो. द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया, रैली का प्रारंभ महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन से पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे तक एवं तिराहे से पुरानी विधानसभा चौराहे तक किया गया।@BhopalCeo@CEOMPElections