आज दिनांक 03.10.2026 को राजकीय महाविद्यालय कोटा में ईएलसी क्लब एवं स्वीप प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता एवं ECINET mobile Aap for voters पर प्रशिक्षण दिया गया।
राजकीय महाविद्यालय कोटा में दिनांक 15.09.2025 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत भारतीय संविधान/लोकतंत्र विषय पर भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय कोटा में दिनांक 29.08.2025 को ईलसी क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्वीप प्रभारी प्रोफेसर सुरेश मीणा द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई
आज दिनांक 05/03/2024 को राजकीय महाविद्यालय कोटा में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं नवीन मतदाता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन NSS, ELC Club के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय कोटा में एन एस एस, इ.ल.सी. क्लब एवं स्वीप प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय कोटा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में श्री राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।
राजकीय महाविद्यालय कोटा में राष्ट्रीय महिला दिवस पर NSS, समान अवसर एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में महिला जागरूकता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय कोटा में NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया गया हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. संजय भार्गव एवं विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक डॉ. रघुराज परिहार एवं एन एस एस जिला समन्वयक डॉ रीना कुमारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव ने की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा तेजाजी चौक पर कच्ची बस्ती के जरुरतमंद बच्चों को कोपी, पैन एवं चाकलेट का वितरण किया गया। उन्हें पाकर बच्चे खुश हुए। एवं स्वयंसेविकाओ ने साड़ी वाक्थान में भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय कोटा में आज दिनांक 03/02/2024 को एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर में पंचम दिवस पर महाविद्यालय के स्वयंसेवकों का अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क एवं करणी माता मंदिर में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
राजकीय महाविद्यालय कोटा में आज दिनांक 02/02/2024 को एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर में चतुर्थ दिवस पर प्रथम सत्र में आर्ट ऑफ लिविंग पर स्टेट कोर्डिनेटर श्री पारस कोहली द्वारा कार्यशाला एवं द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान कार्य किया गया।
आज दिनांक 01/02/2024 को राजकीय महाविद्यालय कोटा के NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयंसेवकों ने गोद ली गई कच्ची बस्ती, नंदा की बाड़ी एवं तेजाजी चौक, खेड़ली फाटक कोटा में सामाजिक सर्वे, शिक्षा जागरुकता पर रैली एवं दुरस्थ शिक्षा पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 31/01/2024 को राजकीय महाविद्यालय कोटा के NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर स्किल डेवलपमेंट पर व्याख्यान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा के एडिशनल सेशन जज श्री प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा बालविवाह मृत्यु भोज आदि तथा NEP पर व्याख्यान व एक टांग दौड़ का आयोजन