डीडवाना से पूर्व विधायक श्री चेतन डूडी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करती हूँ ।
@ChetanDudiINC
भारतीय सभ्यता, गौरवशाली संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान विचारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत, स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अपने अल्प जीवनकाल में उन्होंने मानवता, आत्मबल, समानता और सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी करोड़ों लोगों का पथप्रदर्शक है।
नेशनल लीगल कॉन्क्लेव 2026 ⚖️✊🏻🇮🇳
AICC बिहार कांग्रेस प्रभारी श्री @Allavaru जी ने नेशनल लीगल कॉन्क्लेव 2026 में आए साथियों को संबोधित करते हुए संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती,न्याय और समानता पर अपने विचार रखे।
📍 KLN ऑडिटोरियम, हैदराबाद
आज राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रदेश की पहली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का उद्घाटन आज होने जा रहा है।
मुझे संतोष है कि हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई परियोजना आज क्रियाशील होने जा रही है।
2008 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही राज्य में रिफाइनरी लगाने के गंभीर प्रयास शुरू किए गए। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के विशेष सहयोग के कारण राजस्थान को रिफाइनरी मिल सकी। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री रहे श्री मुरली देवड़ा और श्री वीरप्पा मोइली के साथ लगातार संपर्क रखकर एचपीएसीएल को रिफाइनरी के लिए सहमत किया गया।
वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री वीरप्पा मोइली ने रिफाइनरी का शिलान्यास किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि राजनीतिक कारणों से पांच साल तक रिफाइनरी का काम बन्द रहा जिससे इसकी लागत बढ़ती गई। 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद रिफाइनरी के काम को प्राथमिकता पर शुरू किया गया एवं कोविड जैसी विपरीत परिस्थिति के बावजूद लगभग 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार में पूरा किया गया।
कांग्रेस सरकार का विजन रिफाइनरी के साथ पेट्रो केमिकल जोन बनाने का था जिसमें रिफाइनरी से निकलने वाले बाई प्रोडक्ट्स के प्लास्टिक आधारित उद्योग लगें जिससे लाखों नए रोजगार पैदा होंगे। कांग्रेस सरकार के दौरान इसके लिए जमीन आवंटन भी किया गया परन्तु अभी यह ठंडे बस्ते में है। आज रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ इस पेट्रो केमिकल जोन का काम तेजी से शुरू किया जाए और इसे राजस्थानी लोगों के लिए आरक्षित किया जाए जिससे बाहर के व्यवसायियों की बजाय स्थानीय लोगों को प्लास्टिक आधारित उद्योग लगाने एवं रोजगार में प्राथमिकता मिल सके।
नीयत साफ़ हो, तो विकास सिर्फ धरातल पर दिखाई नहीं देता.. महसूस भी होता है।
लक्ष्मणगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर का लोकार्पण इस बात का प्रमाण है कि जनसेवा केवल खोखली बातों से नहीं, काम से होती है।
आज बलारां में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चिकित्सा लैब का लोकार्पण कर जनता-जनार्दन को समर्पित की।
डीडवाना के पूर्व विधायक एवं अजमेर जिला कांग्रेस प्रभारी बड़े भाई श्री चेतन डूडी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ChetanDudiINC
आज निर्वाचन क्षेत्र किशनगढ़ के ग्राम कटसूरा के ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु विधायक कोष एवं अन्य मदों से लगभग ₹51 लाख की लागत के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का विधिवत लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।
इस शुभ अवसर पर अराई प्रधान श्रीमती सीता देवी पूनिया, जिला परिषद सदस्य एवं जिला प्रवक्ता भाई जगदीश गौरा जी, कटसूरा सरपंच श्रीमती राधा देवी घासल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्री हरदयाल घासल फौजी, अराई ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण बटेसर, जिला महासचिव एवं पूर्व सरपंच किशन घासल जी, अराई पूर्व सरपंच भंवर गोपाल गौड़ जी, मंडल अध्यक्ष रतन घसवां जी, हरदिन घासल जी, हजारीलाल मेघवाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हूँ।
#Peoplefirst
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी के सीकर आवास पर उनकी पूज्य माताजी के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
ईश्वर से माताजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
इस दौरान फतेहपुर विधायक श्री @MLAhakamAliKhan जी, नोहर विधायक श्री @Amitchachan2 जी, सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गठाला जी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे।
#TRJ | #TikaramJully | #Congress | #Rajasthan | #LOPRajasthan
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी लगभग 50 बरसों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, कांग्रेस की विचारधारा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उनका दशकों पुराना अनुभव, उनकी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आदरणीय श्री खरगे जी ने आज एक बार फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
@kharge
Met Hon'ble Karnataka Chief Minister Shri @DKShivakumar ji after being entrusted with the responsibility of Chief Organiser of Congress Seva Dal.
We remain committed to building a stronger, disciplined Seva Dal that stands firmly for the Constitution, democracy and public service.
भाजपाई तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष @GovindDotasra जी के नेतृत्व में बीकानेर शहर और ग्रामीण कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव व प्रदर्शन।
📍 बीकानेर
युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषितों की आवाज़, संविधान और सामाजिक न्याय के योद्धा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@RahulGandhi