@ashokgehlot51 Aapko bhi karna nahi tha
Adhar jhul me latka gye
Aapke time me bhi ham to bhari taklifo ka samna kar rahe hai
Chunaw ke time hi dikhti hai sabhi ko hamari taklif
ठेकाकर्मियों को लेकर अपना विज़न स्पष्ट करे भजनलाल सरकार :
अभी मैं ठेका प्रथा (Contract) पर काम करने वाले लोगों से मिला। वे लोग भारी तकलीफ में हैं। हमारी सरकार के समय अस्पतालों और अन्य जगहों पर काम करने वाले करीब 1 लाख संविदा कर्मी थे, जिन्हें हमने स्थायी (Permanent) करने का फैसला किया था। लेकिन सरकार बदलते ही वह काम रोक दिया गया। आज वे लोग रो रहे हैं, गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सरकार ने तो जैसे किसी की सुनवाई न करने की कसम खा रखी है।
आप उनकी दयनीय स्थिति देखिए—20-25 साल से काम करने के बावजूद उन्हें मुश्किल से 7-8 हज़ार रुपये मिलते हैं। उनके जीवन स्तर को सुधारने और बेहतर मानदेय दिलाने के लिए, हमने पूर्व सैनिकों की तर्ज़ पर एक संस्था (एजेंसी) बनाई थी, जिसके माध्यम से उन्हें काम मिलना था। लेकिन सरकार बदलते ही वह योजना भी बंद कर दी गई।
मैं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी से आग्रह करना चाहूंगा कि जनहित (Public Interest) के कुछ काम ऐसे होते हैं, जिनमें यह नहीं देखा जाना चाहिए कि फैसले पिछली सरकार के हैं। नई सरकार को यह देखना चाहिए कि उन फैसलों को कैसे लागू किया जाए, जिससे गरीबों, कर्मचारियों और समाज के हर वर्ग को उसका सीधा लाभ मिले।
संविदा कर्मियों को नियमित (Regular) कैसे किया जाए, उन्हें पक्का कैसे किया जाए—इन तमाम मुद्दों पर सरकार को आगे आकर अपना विजन स्पष्ट करना चाहिए और जनता को विश्वास में लेना चाहिए।
@BJP4Gujarat@narendramodi संविदा कर्मियों की तरफ भी थोड़ा संज्ञान लिजिए महोदय जिस तरह शक्कर के दाम मे बढ़ोतरी की है वैसे इन अल्प मानदेय वालों की मानदेय मे भी बढ़ोतरी करने का कष्ट करे
राजस्थान पत्रिका का दो दिन में दो विरोधाभास.. क्यों?
पहली खबर है आज की जिसमें नियमित की झूठी व बेबुनियाद हैडलाइन दी!
दूसरी खबर है कल 20 जून की, जिसमें स्वयं संविदाकर्मियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की राजस्थान पत्रिका में!
फिर आज ये नियमित की खबर छापना कहाँ औचित्य ?
@rpbreakingnews
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी यह केवल खबर नहीं, बल्कि लाखों संविदाकर्मियों की पीड़ा है। वर्षों की सेवा के बाद भी भविष्य की सुरक्षा नहीं है।
कृपया स्थायीकरण पर शीघ्र निर्णय लें एवं संविदा रूल्स 2022 के तहत सृजित #नियमित पदों पर नियुक्ति प्रदान करें @rpbreakingnews@RajCMO