यमुनापार के घूरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत उभारी चौराहे के समीप पलटी ओवरलोड डम्फर ,दुर्घटना होने से बाल बाल बचे लोग। इन दिनों घूरपुर क्षेत्र में ओवर लोड वाहन तेजी के साथ दौड़ रहे है। जिसपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। @Uppolice
यमुनापार के कौंधियारा थानाक्षेत्र में इन दिनों चोरी ,छिनैती और जुआ बड़े पैमाने पर हो रहा है। 26 अगस्त को बेलसारा डंकू का पूरा में युवक का मोबाइल फोन हुआ छीनैती, शिकायत के 40 दिन बाद नहीं हुई सुनवाई,पीड़ित थाने का लगा रहा चक्कर। @Uppolice@prayagraj_pol@myogioffice@DCPYNagarPrj
@DCPYNagarPrj@Uppolice@prayagraj_pol@myogioffice ट्विटर पर वीडियो प्रसारित होने के बाद कौंधियारा थाने पर नियुक्त साइबर प्रभारी व उपनिरीक्षक रिशुकांत ने पीड़ित का खोया हुआ मोबाइल सकुशल वापस लौटाया।
करछना तहसील परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधानो ने एडीओ पंचायत के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये तत्काल निलंबित की मांग उठाई । @DM_PRAYAGRAJ@myogiadityanath@CommissionerPrg
प्रयागराज के किदवई मेमोरियल चैरिटेबल हास्पिटल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्रसव के बाद मांगा 20 यूनिट ब्लड ,परिजनों ने अस्पताल के डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप। @DM_PRAYAGRAJ@PryjDhs@myogioffice
प्रयागराज के विकास खण्ड कौंधियारा में तेजी के साथ बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप ,ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बुजुर्ग मच्छरों के प्रकोप से हो रहे बीमार जिम्मेदार अधिकारी नहीं करवा रहे एंटी लार्वा का छिड़काव ,कागजों में दिखा दिया गया फॉगिंग। @DM_PRAYAGRAJ@CdoPrayagraj@CommissionerPrg
प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में बिजली व्यवस्ता हुई धड़ाम,मामा भांजा पावर हाउस अंतर्गत आने वाले नीबी गाँव सहित दर्जनों गाँव बिना बिजली के प्रभावित है। घंटों से बिजली सप्लाई बाधित होने से कई गाँव अंधेरे में डूबा है।कृपया अधिकारी संज्ञान ले @UPPCLLKO@DM_PRAYAGRAJ@aksharmaBharat
तीन साल से एक ही थाने में जमे दरोगा, तबादला नीति को ठेंगा, सूत्रों के मुताबिक यमुनापार जोन के कई थानों पर उपनिरीक्षक पिछले तीन वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। @Uppolice कृपया इस विषय को संज्ञान में लेकर तीन वर्षों से जमे उपनिरीक्षकों का तबादला करें। @prayagraj_pol@dgpup
प्रयागराज के नई बस्ती कीडगंज में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक नीब का विशाल पेड़ मकान के ऊपर गिर जाने से हड़कंप मच गया। पेड़ गिरने से विद्दुत पोल टूट गया जिससे विद्दुत सप्लाई पूरी तरह ठप है। घटना के बाद अभी तक राहत बचाव के लिये कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। @DM_PRAYAGRAJ
@DCPCityPrj@Uppolice@UPGovt@myogioffice@PMOIndia@DM_PRAYAGRAJ@Junoon_Capital@prayagraj_pol दारागंज SHO और चौकी इंचार्ज अलोपी बाग ने उक्त प्रकरण में पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की है।आरोपी के खिलाफ कुल तीन लोगो ने तहरीर दिया था। जिसमें से एक प्रार्थी ने सुलह समझौता किया था। दो प्रार्थी के तहरीर पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।पुलिस टाल मटोल कर रहीहै।
प्रयागराज में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने कस्टमर के साथ किया लाखों का फ्राड पीड़ित का आरोप है की दारागंज पुलिस ने आरोपी को दो दिन थाने पर बैठाने के बाद मंगलवार रात बिना कार्यवाही किये VIPप्रोटोकाल में शहर से बाहर तक छोड़ा। @Uppolice@CMOfficeUP@DCPCityPrj@AddlCP_LO_PRJ
महोदय प्रयागराज करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरहा गांव के पास ओवरलोड गाड़ियों को रोकने के लिए हाइट गेट लगाया गया है जहां नीचे से गुजरने वाली गाड़ियों से प्रतिदिन अवैध वसूली की जा रही है। मामले की जांच कराएं
@myogiadityanath@UPGovt@Uppolice@CommissionerPrg@DM_PRAYAGRAJ
यूपी के मऊ जिले में मोहर्रम त्योहार को लेकर ताजिया के साथ जुलूस निकाला जा रहा है। हाइवे पर करीब एक कि॰मी॰ तक जाम लगने से राहगीर घंटों जाम में फंसे है। @Uppolice@maupolice@CMOfficeUP
यमुनानगर के कौंधियारा क्षेत्र अंतर्गत भरहरा गाँव में बीते एक महीने पहले चोरी की घटना का कौंधियारा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई खुलासा। क्षेत्र में बढ़ रही क्राइम की घटनाओ को रोकने में पुलिस दिख रही नाकाम। @CMOfficeUP@DCPYNagarPrj@Uppolice@prayagraj_pol@dgpup