आज जनपद अम्बेडकर नगर के ग्राम मटियारवा सिझौली में श्री लालता प्रसाद जी के पुत्र के निधन के उपरांत उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को ढांढस बंधाया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
जनपद अम्बेडकर नगर के ग्रामसभा सम्मोपुर निवासी श्री उमेश राजभर जी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके निज निवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की एवं अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
अखिलेश यादव जी,
आज संविधान दिवस है। आप बीते दो सालों से चीख चीखकर संविधान की दुहाई दे रहे हैं। क्या संविधान में कहीं ये लिखा है कि किसी को पटक के मारा जाये? क्या आप मानते हैं कि आपके लोगों को संविधान ने विशेष अधिकार दिया है कि वो किसी को पटक के मार सकें।
अभी चुनाव आया भी नहीं और आप अपने लोडरों को इतना सिर पर चढ़ा दिये हैं कि ये खुद को ख़ुदा समझने लगे हैं? आपका एक लोडर कह रहा है कि पटक के मारेंगे... और एक तो पटक के मारने भी लगा है।
आप तो पहले एक उज्जड्ड लोडर गुंडे को विधायकी का टिकट दे दिये हैं, जो मीडिया में बैठकर खुलेआम 'पटक के' मारने की धमकियां दे रहा है... वहीं प्रतापगढ़ वाले आपके 'जहीर' कुर्मियों को पटक के मारने भी लगे हैं, यही नहीं सरेआम स्ट्रेट फायरिंग भी कर रहे हैं।
जब अभी ये हाल है तो कहीं गलती से आपकी सरकार बन गई तब तो आप लोग गुंडागर्दी की हद ही पार कर देंगे।
अब सोचना गैर यादव पिछड़ा और बहुजन समाज को है, जो इन सपाई गुंडों के खुलेआम हड़कान-चमकान वाले वीडियो को गौर से देखें और खुद निर्णय कर लें कि सपाई सत्ता में रहने लायक हैं या सत्ता से बाहर? क्योंकि सत्ता में आते ही ये सबसे ज्यादा अत्याचार गैर यादव पिछड़ा और दलितों के साथ ही करते हैं।
बाकि समाज तो समझदार हैं हीं, उसने निर्णय कर लिया है कि आप लोग जैसे गुंडों को दोबारा प्रदेश की सत्ता के आस-पास भी फटकने नहीं देना है।
'पिटाई, दबंगई और अराजकता'
यही है आपका असली पीडीए। अगर वाक़ई आप संविधान को मानते हैं तो संविधान दिवस पर कसम खाइए कि आप अपने गुंडों को गुंडई करने से रोकने का काम करेंगे।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
आज जनपद आजमगढ़, विधानसभा क्षेत्र 343-अतरौलिया के माँ जानकी इंटर कॉलेज, भवानीपुर में श्री जयनाथ सिंह जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया।
आज लखनऊ स्थित ताज होटल में @ABPNews द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठित ‘#शिखर_सम्मेलन’ में सम्मिलित होकर प्रदेश की विकास यात्रा, सुशासन, जनकल्याण एवं बदलते उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी ‘महाराज’ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, निवेश, आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है
अखिलेश जी!
अपने “बड़े भाई” से ग़ज़ब गठबंधन बनाये हैं मित्र। बात चल रही है और बिना कुछ तय हुए प्रत्याशी भी घोषित कर दिए।
कांग्रेस से गठबंधन फाइनल नहीं हुआ, सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, लेकिन टिकट बांटने की ऐसी हड़बड़ी कि “स्पेशल 26” की सूची पकड़ा दी। साथ ही सहारनपुर में भी दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जहां कांग्रेस के इमरान मसूद अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। ये बड़के भैया को जवाब है या आपके “एम” वाले इमरान भाई को?
उधर कांग्रेस को 26 सीटों का संदेश भेज रहे हैं, इधर उसकी पसंद वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार बैठा रहे हैं। वाह अखिलेश जी, वाह।
एक तरफ गठबंधन बचाने की चिंता और दूसरी तरफ अपना राजनीतिक समीकरण बचाने की बेचैनी।
एक और बात! ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतनी घबराहट हो गई कि पहली ही सूची में पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए?
लगता है मुस्लिम वोटों में बंटवारे का भय अभी से सताने लगा है!
ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली से पहले पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर?
इतनी बेचैनी क्यों है मित्र?
अभी तो ओवैसी और चंद्रशेखर ने मैदान में उतरने की घोषणा भर की है। पहली सूची में ही आपका राजनीतिक गणित सबके सामने आ गया।
कांग्रेस वाले भी ध्यान से देख लें। कहीं ऐसा न हो कि 26 सीटों पर बातचीत करते-करते अखिलेश जी एक-एक करके आपकी पसंद की सीटों पर भी अपना उम्मीदवार घोषित करते जाएं।
अखिलेश जी, टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन अपनी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखा दी!
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. @arvindrajbhar07 जी एवं राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता/राष्ट्रीय महासचिव श्री @ArunrajbharSbsp जी भी उपस्थित रहे।
मित्र अखिलेश यादव जी, राधे-राधे
सुने हैं कि कांग्रेस वाले पहली ही बैठक में आप लोगों की औकात नाप दिये हैं!
दिल्ली में प्रमोद जी के आवास पर आप लोगों के साथ ठीक-ठाक 'आमोद-प्रमोद' हो गया! ना प्रियंका जी ने दिलचस्पी दिखाई, न वेणुगोपाल ही रिस्पॉन्स दिये। और तो और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं के जरिए आपको लंबा चिट्ठा भी थमा दिया गया।
20 मिनट में चाय पिलाया, लेटर थमाया और नमस्ते करते हुए कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा। आपके 'लाइजनर चाचा' भी लजा गये बेचारे...।
कांग्रेस ये अच्छी तरह से समझ गई है कि ये अमर, आजम और शिवपाल वाली ताकतवर सपा नहीं है। अब इनके पास ले दे के एकलौते 'लाइजनर चाचा' ही बचे हैं।
आपके जमीनी कार्यकर्ता भी हैरान हैं कि आपके लाइजनर चाचा अपने अंडर में आपसे न जाने कौन सी पीएचडी करा रहे हैं जो आप पिछले 10 साल से क्लियर ही नहीं कर पा रहे हैं।
कांग्रेस की नस-नस पहचानने वाले शिवपाल चच्चू को इग्नोर करेंगे तो यही सब होगा!
इंडी वालों के पास कोई वोटबैंक तो बचा नहीं है। आपके भाईचारे का 'चारा' भी इसबार आपको 'खुदा हाफिज़' कहने के लिए तैयार बैठा है।
हमारी मानिए, 'लाइजनर चाचा' की हसीन ख्वाबों वाली थीसिस पढ़ना छोड़ दीजिए। शिवपाल चच्चू के अंडर में जमीनी राजनीति पर पीएचडी शुरू कर दीजिए।
शिवपाल चच्चू के संगत में रहेंगे तो दिल्ली वाले अपने मतलबी दोस्तों के 'तीन-तिकड़म' से आप सेफ रहेंगे।
खैर, हमको तो लग रहा है कि कहीं अगला धमाका चच्चू ही न कर दें!
आप लोग माहौल ही ऐसा बना दिये हैं उनके सामने। उनके खेमे के करीब 45 विधायक जब न पासा पलट दें!
दिल्ली वाले आपके मतलबी दोस्त भी तो इसी इंतजार में बैठें हैं। फिर मत कहिएगा कि हमने आपको आगाह नहीं किया था।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
आज जनपद आजमगढ़ में श्री राजू जायसवाल जी की पूज्य नानी जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
आज जनपद आजमगढ़ के ग्रामसभा प्रगासपुर निवासी श्री सूफियान अहमद जी के यहां आयोजित दावते वलीमा समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
आज जनपद आजमगढ़, विधानसभा क्षेत्र 343-अतरौलिया के निरीक्षण भवन में जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक कर संगठन की मजबूती और आगामी 06 दिसंबर को आई.टी.आई कॉलेज मैदान में आयोजित सामाजिक समरसता महारैली की तैयारियों पर चर्चा की।
सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर महारैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
मित्र अखिलेश यादव जी। सुबह की राधे राधे।
चचाजान कुछ दिन के लिए जेल से बाहर आए हैं लेकिन ऐसा लग रहा जैसे उनके बाहर आने से आपको कुछ खास खुशी हुई नहीं!
न चचाजान से अब तक दुआ-सलाम किये, न उनसे मिलने की फुरसत मिली आपको और न तो स्वर्गीय नेताजी की जयंती पर उन्हें लखनऊ ही निमंत्रित किया। सब ठीक है ना?
ख़ैर, जब आप अपने पिताजी और सगे चच्चू को कुछ नहीं समझे तो नेतागीरी वाले रामपुरी चचा का क्या ही कहना। वो तो फिर भी 'दूर वाले' हैं।
असल में अपने जिस एम-वाई समीकरण को आप 'भाईचारा' कहते हैं, उसमें 'भाई' के रूप में आपके पास आपके कंसवादी लोग ही 'स्थाई' हैं। बस 'चारा' का चेहरा बदलता रहता है, कभी आजम थे, अब कोई और हो गया है।
कहीं आपको भी तो नहीं लगने लगा है कि 'चचाजान दग चुकी हुई गोली' बन चुके हैं? आपके यही चचाजान कभी आपके सैफई सिंडिकेट के लिए पश्चिमी यूपी का पूरा पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड संभालते थे!
चचा को 'तनखइया' से जूते साफ कराने का ऐसा शौक चढ़ा कि आज दगे हुए कारतूस बने घूम-टहल रहे हैं।
सुनने में आया है कि चचाजान इंटरव्यू देकर कहते फिर रहे हैं कि वो अब 'बिकने' को तैयार हैं, बस कोई सही दाम देकर खरीद ले।
वैसे आप संभल के रहिएगा, ख़ान साहब को खरीदने के लिए मार्केट में दाढ़ी वाला और मूंछवाला पहले से ही ललचाए घूम रहे हैं। बिक गए तो फिर ना कहिएगा कि आपने मित्र ने बताया नहीं।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
मित्र अखिलेश यादव जी!
बड़े बुजुर्गों ने कहा है कि अच्छा बनने के लिए संगत अच्छी रखनी होती है लेकिन जब संगत ही अच्छी नहीं रहेगी तो जाहिर है जुबान कैसे अच्छी होगी। जिसकी जुबान अच्छी नहीं होगी, उसके मुंह से गुंडागर्दी वाली बातें ही निकलेंगी!
'इसको उड़वा दूंगा, उसको उठवा लूंगा, फलाने के मूंछ की ताव देखूंगा...' और अब तो मीडिया के सामने ऐलानिया धमकी दे रहे हैं कि 'पुलिस से स्टेपनी बदलवाउंगा...'
ये सब क्या अंट-शंट बोलने लगे हैं आप...?
रामपुर वाले चचाजान के लौट आने से या तो आपको बहुत ज्यादा खुशी हुई है, या बहुत बड़ा सदमा लग गया है...!
अरे महाराज, लौंडे-लफाड़ियों का चक्कर छोड़िए और अपने बड़े बुजुर्गों के पास बैठकर उनसे ज्ञान लीजिए।
न विश्वास हो तो अपने रामपुर वाले चचाजान से ही एक्स्पर्ट एडवाइस ले लीजिए। 10 साल पहले वो भी आपके जैसे ही थे!!
सरकारी नौकरी वालों को गुलाम समझते थे, पुलिस से अपनी भैंस ढुंढ़वाते थे। सरकारी कर्मचारी को तनख़ैया समझते थे। आज 10 साल बाद उनकी जुबान ठीक तो नहीं हुई लेकिन थोड़ी नर्म ज़रूर हो गई है।
उनसे पूछ लीजिए कि क्या वो अभी भी सरकारी नौकरी वालों को 'तनखइया' समझते हैं? और 'तनखइयों' से जूते साफ कराएंगे?
बस इतना ही पूछ लेंगे आप तो चचाजान अपने अनुभव के आधार पर मिला ‘अचूक ज्ञान’ जरूर देंगे आपको!
मित्र अखिलेश जी, आपकी बड़ी-बड़ी डींगे सुनकर आपके लोफर लोडर तालियां बजा सकते हैं मगर ध्यान रहे कि इस प्रदेश में लाखों युवा हैं, जो सरकारी नौकरियों में आने के लिए लगन और परिश्रम से जुटे हुए हैं।
कम से कम अपनी गुंडाई वाली गंदी मंशा जगजाहिर करके सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का मनोबल तो मत तोड़िए।
आपकी इन गीदड़ भभकियों को वो सुन भी रहे हैं और बहुत अच्छी तरह से समझ भी रहे हैं। युवाओं को भी पता है कि 10 साल पहले कैसे सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र पूरे सरकारी सिस्टम को अपना गुलाम बनाकर रखता था। सरकारी नौकरी वाले 'तनखइया' और 'गुलाम' समझे जाते थे।
हमारा यही सुझाव है कि अब लंबी-लंबी डींगें हांकना छोड़ दीजिए। समय बदल चुका है। कॉलर पकड़ के सरकारी कागजों पर साइन कराने वाले गुंडावादियों को यूपी की जनता ने 10 साल पहले ही उखाड़कर फेंक दिया है।
आज यूपी पुलिस में उन युवाओं की एक बड़ी फौज भर्ती हो चुकी है, जो न तो किसी की सिफारिश से आई है, न सैफई सिंडिकेट की तिजोरी भर के...। ये युवाशक्ति अपनी लगन, मेहनत और काबीलियत के दम पर नौकरी में आई है। ये कानून का राज स्थापित कराने और मुसीबत में मदद के लिए डटे रहने वाली फोर्स बन चुकी है।
इन्हें अपना तनखइया गुलाम बनाने का गंदा सपना देखना छोड़ दीजिए।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
मित्र अखिलेश यादव जी!
सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं? अच्छी बात है...लोफरों के साथ खाली बैठकर टाइमपास करने से बेहतर है कि अपने वसूली, रंगदारी, उगाही, छिनैती और लूट-खसोट वाले सैफई सिंडिकेट का पूरा 'मनि'फेस्टो ही तैयार कर लीजिए।
वैसे 2012 में भी तो घोषणा किये थे आप। लैपटॉप बांटने का! क्या हुआ उसका...? बस एक साल बांटकर, लूट-खसोट का लंबा जुगाड़ करके बंद कर दिये न!
'मनी'फेस्टो को लेकर फालतू डींग हांकने में टाइम बर्बाद करेंगे आप!
उससे अच्छा है हम पहले ही बता देते हैं कि आपके इस 'मनी'फेस्टो का मूलतत्व क्या रहेगा।
आपकी पहली घोषणा यही रहेगी कि आप लोग हर जिले में एक-एक माफिया संरक्षक बैठा देंगे और उनके नीचे हजारों युवाओं को हथियार थमाकर गुंडागर्दी का पक्का रोजगार देंगे।
दूसरी योजना में लोफरों को लड़कियों के दुपट्टे खींचने की पूरी छूट रहेगी। राह चलते आराम से छेड़खानी करने की छूट दी जाएगी।
कोई गैर-यादव पिछड़ा अगर सिर उठाने की कोशिश करेगा तो आपके सपाई गुंडों को खुली छूट रहेगी उसकी जमीन हड़प लो, पिटाई कर दो, हत्या कर दो।
यही नहीं ब्लॉक-तहसील से लेकर थाना और मंडी पर वसूली मित्रों की नियुक्ति का वादा भी करेंगे आप। मोटिवेशन देंगे कि जो जितनी दलाली करेगा उसे सैफई सिंडिकेट में उतना ही प्रमोशन मिलेगा।
हर अस्पताल में कागजी मशीनें लगाकर करोड़ों का घोटाला किया जाएगा, नकली दवाओं के कारोबारियों और माफिया ठेकेदारों को खुली छूट रहेगी। इलाज के नाम पर लूट की सुदृढ़ व्यवस्था की जाएगी।
खुलकर आतंकवादियों को शरण देने की व्यवस्था भी आपके 'मनी'फेस्टो में रहेगी। कानून ऐसा बना देंगे कि कोई आतंकवादी कितना भी बम फोड़े कोर्ट में उसका बाल भी बांका नहीं होने देंगे।
और सबसे बड़ा काम ये करेंगे कि साधु-संतों को हर चौराहे पर पिटवाएंगे। जो भी जय श्री राम या 'राधे-राधे' बोलेगा उसपर गोली भी चलवाएंगे।
यही सब रहेगा न...!
खैर आपको भी पता है कि न कभी आपकी सरकार बनेगी, न 'मनी'फेस्टो का वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा।
इसलिए बैठे-बैठे बस ढीलते रहिए अपनी ख्याली पतंग, हांकते रहिए लंबी-लंबी डींग।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
आज ग्राम करनी-रछौली, उभांव, जनपद बलिया में आयोजित चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा अनावरण समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला।
कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी का गौरवशाली इतिहास हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें स्वाभिमान, साहस, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सीख देता है।
आज जनपद बलिया की पावन धरती पर महाराजा सुहेलदेव जी की प्रतिमा का अनावरण होना हम सभी के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। ऐसे ऐतिहासिक महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षपूर्ण इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें।
जनपद मऊ, विधानसभा क्षेत्र घोसी के ग्राम महुआर में श्रीमती गीता राजभर जी, राष्ट्रीय महासचिव, महिला मंच के यहां उनकी सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधू को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
आज जनपद मऊ के ग्रामसभा इटौरा डोरीपुर में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया एव उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अन्नपूर्णा भवन ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार एवं जरूरतमंदों तक कल्याणकारी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।