माननीय @yadavtejashwi तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।हम लोग कई सालों से नेता जी का जन्मदिन पूरे उत्साह और प्रेम से मनाते आ रहे हैं।
बस एक ही बात कहना चाहते हैं-
जियो बिहार के लाला, जियो हजारों साल! 🙏❤️
आपने जिस सकारात्मकता से बिहार में रोज़गार दिये और बेरोज़गारी की लड़ाई को मज़बूती से लड़ा और वर्तमान में लड़ रहे हैं। आप इतिहास के पन्नों में अवश्य अंकित होंगे।
आपका नेतृत्व, संघर्ष और बिहार के युवाओं के लिए समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा है।
बहुत-बहुत बधाई नेता जी!❤️
#Tejaswiyadav
नई जिम्मेदारी!
आज मुझे राष्ट्रीय जनता दल, बिहार की ओर से विधानसभा मुंगेर(165), तारापुर (164)आम चुनाव 2025 के प्रचार-प्रसार कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी नेतृत्व माननीय @yadavtejashwi , माननीय @sanjuydv और माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का हृदय से आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया।
तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा होकर रहेगा।
लालटेन जलाने को बिहार तैयार है।
भाजपा के ताबूत में आख़िरी कील, हर बिहारी ठोकेगा।
🦾2025 @yadavtejashwi@sanjuydv@laluprasadrjd
जो 20 सालों में नहीं हुआ, वो 20 महीने में करेंगे तेजस्वी जी @yadavtejashwi
1 डोमिसाइल नीति लागू करेंगे
2 65% आरक्षण लागू करेंगे
3 नौकरी व रोजगार दिलाएंगे
4 युवा आयोग बनाएंगे
5 मुफ्त में परीक्षा फॉर्म भरवाएंगे
6 पेपर लीक पर पूर्णत: लगाम लगाएंगे
7 भाई-बहनों के खातों में हर महीने ₹2500 पहुँचाएंगे
8 सामाजिक पेंशन ₹1500 तक पहुँचाएंगे
9 500 रुपये में मैस सिंलिंग्स सुविधा कराएंगे
10 200 यूनिट मुफ्त बिजली दिलवाएंगे
11 ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करवाएंगे
12 बेटी योजना लागू करेंगे
13 महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाएंगे
14 शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे
15 भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे
16स्वास्थ्य की सुविधाएं सुलभ और बेहतर करेंगे
17 नए निवेश लाएंगे
18 उद्योग-धंधे लगाएंगे
19 पलायन पर लगाम लगाएंगे
20 पर्यटन उद्योग बढ़ाएंगे
युवाओं को मिलेंगे नौकरी व रोजगार बिहार को मिलेगी स्थिर सरकार
@sanjuydv
#RJD #RJDForIndia #RJDYouth #TeamRJD #LaluPrasadYadav #TejashwiYadav #TejashwiForBihar #TejashwiForCM #TejashwiSpeaks #TejashwiWithYouth #CRJDForIndia #BiharWithTejashwi #MissionBihar
साथियो, आज दिल्ली विश्वविद्यालय में आधिकारिक रूप से छात्र राजद का गठन हो चुका है। इस समय वर्किंग कमेटी का निर्माण किया गया है, आगे चलकर संगठन के ऑफिस बेयरर्स का चुनाव भी होगा। हम सबका विश्वास है कि समाजवादी धारा को वास्तविक मज़बूती छात्र संगठन से ही मिलेगी।
छात्र संघर्ष और समाजवाद के इस ऐतिहासिक कदम में दिल्ली विश्वविद्यालय के साथियों की भूमिका सराहनीय है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष @Nawalk7 के प्रयासों और उनकी मेहनत से यह उपलब्धि संभव हुई।
@yadavtejashwi@sanjuydv
आज माननीय राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजकुमार राजन एवं डॉ. अनुज कुमार से छात्र संगठन को मज़बूत करने के प्रयासों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. राजकुमार राजन सर दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर हैं तथा डॉ. अनुज कुमार सर मगध विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर हैं।
उनके मार्गदर्शन और सुझाव से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।
हमारा स्पष्ट लक्ष्य है – तेजस्वी यादव @yadavtejashwi जी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाना।इसी संकल्प के साथ छात्र संगठन लगातार मज़बूती से कार्य कर रहा है। ✊📚
#RJD #RJDForIndia #RJDYouth #TeamRJD #LaluPrasadYadav #TejashwiYadav #TejashwiForBihar #TejashwiForCM #TejashwiSpeaks #TejashwiWithYouth #CRJDForIndia #BiharWithTejashwi #MissionBihar
जहाँ आरक्षण मजबूत है, वहाँ समाज ने तरक़्क़ी की है। जहाँ आरक्षण कम या नगण्य है, वहाँ पिछड़े वर्ग पिछड़ते जा रहे हैं। इस चार्ट और आँकड़ों को देखकर साफ़ दिखता है कि जहाँ ओबीसी को अधिक आरक्षण मिला है, वहाँ शिक्षा, रोज़गार और सामाजिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में तेज़ी से तरक़्क़ी हुई है।
इसी सच्चाई को देखते हुए @yadavtejashwi तेजस्वी यादव जी ने जातिगत जनगणना कराकर आरक्षण को मज़बूत किया और बिहार में इसे 65% तक बढ़ाया।
यह कदम सिर्फ़ आरक्षण बढ़ाने का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और तरक़्क़ी का रास्ता खोलने का है।क्योंकि आरक्षण ही असली विकास का आधार है।
उदाहरण के तौर पर –
तमिलनाडु में 50% आरक्षण है और यह राज्य सामाजिक न्याय की नीति में सबसे आगे माना जाता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह पूरे देश के लिए मॉडल बना।
हरियाणा (37%) और केरल (30%) जैसे राज्यों ने भी आरक्षण की मज़बूत व्यवस्था से काफ़ी प्रगति की है।
इसके उलट –
झारखंड (14%) , मध्यप्रदेश (14%), छत्तीसगढ़ (14%)और पश्चिम बंगाल (17%) जैसे राज्यों में आरक्षण का प्रतिशत काफ़ी कम है और यही वजह है कि यहाँ के पिछड़े वर्ग उतनी तरक़्क़ी नहीं कर पाए जितनी अधिक आरक्षण वाले राज्यों में हुई।
नोट-हेमंत सोरेन जी @HemantSorenJMM ने झारखंड में ओबीसी आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था।लेकिन भाजपा के कुतंत्र ने इस निर्णय को रोककर पिछड़े वर्गों के हक़ को फँसा दिया। ठीक उसी तरह बिहार में भी आरक्षण बढ़ाया गया, मगर न्यायालय ने इसे फँसा दिया
@BJP4India आरक्षण ना देकर, इसे 9वीं अनुसूची में शामिल न करके, बिहार और झारखंड के करोड़ों पिछड़े, दलित और वंचित समाज के भविष्य को भी बरबाद करने का काम रहीं है।
@sanjuydv
आज साबरमती ढाबा, जेएनयू में छात्र राजद @jnu_rjd (CRJD) द्वारा आयोजित विचार–गोष्ठी “भूमि अधिग्रहण, सार्वजनिक क्षेत्र और निजी लाभ” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।इस परिचर्चा में माननीय सांसद श्री सुधाकर सिंह जी ने जनहित और किसानों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण पक्षों पर प्रकाश डाला।
@yadavtejashwi
माननीय तेजस्वी जी @yadavtejashwi को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। आज दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जनता दल की वैचारिक धारा से प्रेरित, आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के विचारों से प्रभावित और बिहार की राजनीति में करिश्माई व लोकप्रिय युवा नेता तेजस्वी यादव जी के साथ चलने को तत्पर सक्रिय छात्रों से सार्थक संवाद हुआ।
@RJDforIndia के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में यह मुलाक़ात एक अहम पड़ाव बनेगी।
इस नए उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ संगठन के अगले चरण (दिल्ली विश्वविद्यालय) का हम सभी दिल से स्वागत करते हैं।
@sanjuydv
#RJD #RJDForIndia #RJDYouth #TeamRJD #LaluPrasadYadav #TejashwiYadav #TejashwiForBihar #TejashwiForCM #TejashwiSpeaks #TejashwiWithYouth #CRJDForIndia #BiharWithTejashwi #MissionBihar
छात्र राजनीति से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय @laluprasadrjd लालू जी की ऐतिहासिक राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई थी। पटना विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति का सफर शुरू कर वे छात्र नेता से सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री और देश के लोकप्रिय रेल मंत्री तक पहुँचे। लालू जी ने ऐसी सरकार चलाई, जिसमें दबे-कुचले और वंचित समाज की सशक्त आवाज़ की सुनवाई होती थी। उन्होंने सामाजिक न्याय की नींव रखते हुए Silent Revolution का निर्माण किया। इसलिए आज भी लालू जी करोड़ों लोगों के प्रेरणास्त्रोत और मार्गदर्शक हैं।
इतिहास गवाह है, कि छात्र राजनीति से निकले नेताओं की पहचान उनकी अडिग विचारधारा, मेहनत करने का जुनून, पार्टी के प्रति समर्पण और ईमानदारी से रही है। नेतृत्व करने की कुशलता, संघर्ष और अनुभव की तपिश छात्र राजनीति से परिपक्व होकर से निकलती है।इसलिए छात्र राजनीति पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ईकाईयों में से एक है। क्योंकि यही एक ऐसी फ़ैक्ट्री है, जहाँ से विचारधारा से सम्पन्न और परिपक्व राजनीतिक लोग निकलते हैं।
राष्ट्रीय छात्र राजद के आज मज़बूत खड़े संगठन के पीछे नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव जी @yadavtejashwi और राज्यसभा सांसद आदरणीय संजय यादव @sanjuydv जी का अटूट समर्थन और विश्वास रहा है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर सर की लगभग एक दशक लंबी अथक मेहनत इस संगठन की रीढ़ रही है। 2015-16 से ही प्रोफ़ेसर साहब लगातार छात्रों के मुद्दों को उठाते रहे, उनकी आवाज़ बने और ज़मीनी स्तर पर कार्यरत रहे। इसी कड़ी में 2017-18 में जेएनयू छात्र राजद छात्र राजद जेएनयूका गठन हुआ और जेएनयू की धरती पर लालटेन का युग शुरू हुआ। मुझे संगठन में अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का भी अवसर मिला, जहाँ मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
नवल सर @Nawalk7 के संरक्षण में जेएनयू छात्र राजद अब तक 4 चुनाव लड़ चुका है, अभी वर्तमान में जेएनयू के SIS Councillor मे आरजेडी पदमान है।और आधे दर्जन से अधिक छात्रावासों में अध्यक्ष पद जीतकर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है। आज पार्टी के जितने भी फायर ब्रांड प्रवक्ता हैं, उनमें से अधिकतर ने सीआरजेडी (CRJD) के बैनर तले ही राजनीतिक प्रशिक्षण पाया है। यही वजह है कि उनकी विचारधारा पत्थर की तरह अडिग और मजबूत है।दिल्ली में समाजवादी कारवां को आगे बढ़ाते हुए जामिया, जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसरों को भी जोड़ा गया। यही टीम आगे चलकर बिहार में "सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष एकता कारवां" की मज़बूत धारा बनी। शिक्षकों के लिए आरएसएम (RSM) संगठन का गठन हुआ, जिसके प्रयासों से आज दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक परिषद (Academic Council) में भी राजद का झंडा शान से लहरा रहा है।
राजनीति में अनुशासन, समर्पण और प्रतिनिधित्व ही सबसे महत्वपूर्ण मूल्य हैं। यही अनुशासन, समर्पण और प्रतिनिधित्व का परिणाम है कि सीआरजेडी जेएनयू और राष्ट्रीय छात्र राजद के पदाधिकारियों में सभी जातियों, वर्गों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। संगठन में पिछड़ा, अगड़ा, अतिपिछड़ा, आधी आबादी, मुस्लिम, एससी और एसटी सभी का समावेश है। आज इसमें केरल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। यह व्यापकता और समावेश ही इस संगठन को पार्टी की मज़बूत रीढ़ बनाती हैं।
मुझे पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी है। यह मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि एक गंभीर दायित्व है। संगठन और पार्टी को आगे बढ़ाना तथा पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करना ही मेरा संकल्प है।
सभी नए पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और ढेरों बधाई। आशा है कि आप सबके प्रयासों से संगठन और अधिक मज़बूत व सशक्त बनेगा।
जय समाजवाद ✊
जय बिहार
जय राजद
आज मुंगेर विश्वविद्यालय के हॉस्टलों मे, जिनमें पीजी हॉस्टल, कर्पूरी ठाकुर हॉस्टल और शितल महाशय हॉस्टल शामिल हैं, में हमलोगों ने 18 तारीख़ को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की और अपनी विचारधारा से जुड़े छात्रों से मिलकर उन्हें आमंत्रित किया। साथ ही साथ हमलोगों ने बेरोजगार युवाओं का पार्टी द्वारा दिया गया फ़ार्म भी भरवाया।
@yadavtejashwi@sanjuydv@laluprasadrjd
आप सभी को सादर आमंत्रित किया जाता है। आप लोग *राष्ट्रीय छात्र राजद* द्वारा आयोजित *समन्वय बैठक* में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँ।
📍 स्थान : शगुन गार्डन, मुंगेर
📅 दिनांक : 18 सितम्बर 2025
⏰ समय : दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक
मुख्य वक्ता :
प्रो. मनोज झा (सांसद, राज्यसभा)
प्रो. नवल किशोर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र राजद)
यह बैठक संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।आपकी उपस्थिति और सहभागिता हमें नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
आयोजक : *छात्र राजद, मुंगेर*
#TejashwiYadav #rjd #RJD @yadavtejashwi@sanjuydv@manojkjhadu
मुंगेर विधानसभा में आज छात्र-युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। युवाओं को रोज़गार देने वाली माननीय @yadavtejashwi तेजस्वी जी सरकार लाने के लिए लोगों ने संकल्प लिया है।
@sanjuydv@manojkjhadu@laluprasadrjd#TejashwiYadav
#LaluYadav
#RJD
📢 *आमंत्रण*
आपको सादर आमंत्रित किया जाता है कि आप *राष्ट्रीय छात्र राजद* की
समन्वय बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करे।
📍 स्थान : राजद प्रदेश कार्यालय, पटना
📅 दिनांक : 11 सितम्बर 2025
⏰ समय : दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक
आयोजक : प्रदेश छात्र राजद, बिहार इकाई
#TejashwiYadav
@jnu_rjd@RJDforIndia@yadavtejashwi@sanjuydv
महिला और बुजुर्गों को अपमान करने,
भजपा @BJP4India उतरी मैदान में।
बिहार की जनता दौड़ा दौड़ा कर ईलाज करेगी।
वैसे ये अंकिल से ज़्यादा समझदार ये अंटी हैं। जो बोल रही हैं कि विडियोवा काट कर दिखिएगा।
@RJDforIndia जितेगी ही।
संघर्ष करते रहना आसान नहीं होता
दोनों नेताओं को देखिए, जन आंदोलन में रमे हुए है।
तेजस्वी जी @yadavtejashwi के ऊपर संघियों ने केस तक करवा दिया हैं । मगर लालूजी के लाल ने फिर अदम्य साहस, पराक्रम और मैदान में डटे रहने की विरासत को आगे बढ़ने का काम किया है।
2025 मे होने वाले चुनाव के बारे मे माननीय @sanjuydv जी ने हर महत्वपूर्ण मुद्दे को स्पष्टता के साथ रेखांकित किया है। चाहे बात रोज़गार की हो, महंगाई की, या फिर बिहार के पिछड़ेपन की। उन्होंने तथ्यों और आंकड़ों के ज़रिए न सिर्फ समस्याओं को सामने रखा, बल्कि उनके समाधान की दिशा भी दिखाई।
संजय जी वास्तव में फैक्ट्स और फिगर्स के जादूगर हैं। उनका विश्लेषण न केवल सटीक होता है, बल्कि ज़मीनी हकीकत से भी जुड़ा हुआ होता है।
आप सभी लोग उनका DD News पर दिया गया इंटरव्यू ज़रूर देखे —
#SanjayYadav
#BiharElection2025
#RozgarKiBaat
#MahgaiParViral
#BiharKaVikas
#BiharNeedsChange
#BackwardsToProgress
#PoliticsWithData
@yadavtejashwi@TejashwiYdvRJD@TejashwiOffice@OfficeOfSanjay