प्रिय मित्र और भाई, दलित-पिछड़ों, वंचितों की मुखर आवाज़, उ०प्र० कांग्रेस के निवर्तमान संगठन
मंत्री श्री @AnilYadavINC_ जी आपको जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में बंधुआ मज़दूरी का ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
खबरों के मुताबिक, मज़दूरों को बंधक बनाकर रखा गया था। उन्हें मेहनताना देने की जगह भयानक यातनाएं दी जाती थीं। सूखी रोटी और मवेशियों का चारा खिलाया जाता था। धारदार हथियारों और कोड़े से मारा जाता था। कुत्तों से कटवाया जाता था।
यह सिर्फ़ कुछ व्यक्तियों पर क्रूरता नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा पर और हमारे संविधान पर हमला है। मामले में सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए जो नज़ीर बने।
बीती रात #GIIMS अस्पताल में हुई कायरतापूर्ण बर्बरता गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही, प्रशासन और पुलिस की निरंकुशता पूरे देश के लिए नज़ीर है।
शांतिपूर्ण-धरना और आंदोलन गुनाह हो गए हैं जैसे, #GIIMS पीड़ितों के साथ कांग्रेस पार्टी डटकर खड़ी है।
सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुँच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री “आतंकवादी” कह रहे हैं।
ज़रा सोचिए - जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया - वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को “दहशतगर्द” बता रहा है।
पर यह कोई नई बात नहीं: अन्नदाता किसानों को "आंदोलनजीवी और परजीवी" कहा। सवाल पूछने वाले को “Anti-National” कहा। और अब युवाओं को “दहशतगर्द।”
जो भी सरकार से सवाल पूछे - उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।
धर्मेंद्र प्रधान जी, देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी माँगिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफ़ा दीजिए।
और रही मेरी बात - आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए। मैंने कोटा में कहा था, और फिर कहता हूँ: यह शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। मैं इसे ऐसे ही नहीं रहने दूँगा।
हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले - इस आवाज़ को उठाना मैं कभी बंद नहीं करूँगा।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
Just one figure from @rahulgandhi ji’s talk at Kota says it all:
🔹Money extracted by the system from NEET students and their families (22 lakh students per year) = 1.32 Lakh Crore.
🔹India’s entire education budget = 1.40 Lakh Crore.
🔹I have only one thing to add to it: Loans forfeited by the government of India to its favourite businessmen: 16 Lakh crores.
#ChhatronKiGoonj
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।
युवा कांग्रेस परिवार की ओर से @RahulGandhi जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित Mega Job Fair 2026 की सफलता पर सभी पदाधिकारियों और @IYC टीम को बधाई💐
जो काम सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए थी, उसे हमने अपना दायित्व समझकर पूरा किया✊हज़ारों युवाओं को रोज़गार के अवसरों से जोड़ना हमारे लिए गर्व का विषय है।
हम युवाओं के हक़ की लड़ाई और उनके भविष्य को संवारने के लिए निरंतर संकल्पित हैं🇮🇳
📍इंदिरा भवन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हिमाचल प्रदेश के प्रभारी, (भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व अध्यक्ष उ०प्र० प्रदेश युवा कांग्रेस, ब्लॉक प्रमुख)
आदरणीय बड़े भाई श्री @vidit_congress जी आपको जन्मदिन पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल जीवन की बहुत - बहुत मंगलकामनाये। 💐🎂
Wishing the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru Joseph Vijay, a very happy birthday.
I wish you good health and success in all your efforts. I stand with you in defending the rights, dignity, and aspirations of the Tamil people, and in working together for the state’s progress.
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से कई छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
राज्य सरकार से आग्रह है कि घायलों के उपचार एवं पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की समुचित व्यवस्था की जाए। कांग्रेस के साथियों से अपील करती हूं कि पीड़ितों की यथासंभव मदद करें।
जिला कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में, कोटा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा आयोजित #ChhatronKiGoonj कार्यक्रम के मुद्दों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष @CHOTIWALA जी ने कहा - 'नीट (NEET) जैसी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और धांधली से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में है, लेकिन सरकार इस पर मौन है। कोटा में छात्रों से संवाद के बाद श्री राहुल गांधी जी ने शिक्षा और रोजगार को राजनीति से ऊपर रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने देश के युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था दिलाने की बात कही है। युवाओं की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी लगातार देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों से संवाद करेंगे।'
इस महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में जिले के तमाम प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है।
बिना मज़दूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए, और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है - पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही हमें यह भी पूछना ज़रूरी है कि मज़दूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंस जाते हैं।
जब रोज़गार ख़त्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमज़ोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमज़ोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है। जिन लोगों के पास कोई और विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वो ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं।
यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है - यह एक धराशाई हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हिमाचल प्रदेश के प्रभारी, (भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व अध्यक्ष उ०प्र० प्रदेश युवा कांग्रेस, ब्लॉक प्रमुख)
आदरणीय बड़े भाई श्री @vidit_congress जी आपको जन्मदिन पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल जीवन की बहुत - बहुत मंगलकामनाये। 💐🎂
जब भूमि पूजन से लेकर प्राण प्रतिष्ठा और ट्रस्ट बनाने तक का श्रेय मोदी जी ने लिया था!!
तो फिर चंदा चोरी का श्रेय कौन लेगा?
भगवान राम को भी नहीं बख्शा राजनीति के लिए।