बिहार में क़ानून का राज पूरी तरह ख़त्म हो चुका है!
पुलिस ख़ुद जज और जल्लाद बनकर घूम रही है। भरत तिवारी की फर्जी मुठभेड़ में गोली मारकर की गई हत्या सीधे-सीधे सत्ता के संरक्षण में हुआ सरकारी मर्डर है।
कांग्रेस इस 'ठोकशाही' के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ेगी और इंसाफ दिलाकर रहेगी।
📍बीते दिनों, पूर्णिया, बिहार में आयोजित “छात्रों की गूँज” अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरत तिवारी के सांस्थानिक हत्याकांड पर बात रखी:
#BharatTiwari
युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों के संकल्प के साथ पूर्णिया (बिहार) में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखी।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही और विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुए संवाद की कुछ झलकियाँ आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
📍पूर्णिया, बिहार
#ChhatronKiGoonj
.@nsui और @IYC में काम करने के समय हमारे सीनियर, ज़बरदस्त संगठनकर्ता, तमिलनाडु से तीसरी बार सांसद, भाई श्री @manickamtagore जी को @INCTamilnadu का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अनेक शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी नई बुलंदियां छुएगी। आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ।
कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक के रूप में नियुक्त किए जाने पर श्री @srinivasiyc जी को हार्दिक बधाई एवं सफल, गौरवपूर्ण और जनसेवा को समर्पित कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
विश्वास है कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल वैचारिक, संगठनात्मक मजबूती और जनसरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। 🇮🇳
पूर्णिया (बिहार) की सरज़मीन पर 'छात्रों की गूँज' अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचने पर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक नौजवान साथियों और सभी अज़ीज़ों ने जिस गर्मजोशी और अपनेपन के साथ स्वागत, अभिनदंन से नवाज़ा, उसके लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।
छात्रों के हक़ और इंसाफ़ का यह सफ़र यूं ही जारी रहेगा।
कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद 🇮🇳✊
📍पूर्णिया, बिहार
#ChhatronKiGoonj
पूर्णिया के पूर्व मेयर जनाब शाहिद रिज़वी साहब एडवोकेट से उनके आवास पर आत्मीय मुलाक़ात की।
इस मौके पर मुहर्रम की मजलिस में शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन (र.अ.) और उनके साथियों की शहादत को याद किया।
उनका पैग़ाम आज भी इंसाफ़, सब्र, कुर्बानी और इंसानियत की राह रोशन करता है।
शिक्षा मंत्रालय हमारे देश का बहुत अहम हिस्सा है जो युवाओं का भविष्य बनाता है लेकिन भाजपा और धर्मेन्द्र प्रधान ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को लीक व्यवस्था बना दिया है।
: @NadeemjavedINC जी, कांग्रेस नेता
#ChhatronKiGoonj
वंचित और कमजोर वर्गों की मजबूत आवाज श्री @AdvRajendraPal जी को उत्तर प्रदेश का AICC प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ।
पूर्णिया (बिहार) में यहाँ की अदबी, समाजी शख़्सियत एवं पूर्णिया के पूर्व मेयर जनाब शाहिद रिज़वी साहब एडवोकेट, के आवास पर मुहर्रम में आयोजित मजलिस में शिरकत की।
मेरे @nsui में काम करने के समय से साथी और मित्र, विचार, नेतृत्व और पार्टी के प्रति समर्पित भाई श्री @YogeshBhrtYatri जी को जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएँ।
आप के उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की दुआ करता हूँ।
“छात्रों की गूँज” अभियान के तहत आज पूर्णिया (बिहार) में AICC की ओर से आयोजित विशेष प्रेस वार्ता के माध्यम से परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी सुधार तथा आगामी आंदोलन की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक बात की।
सरकार की ज़िम्मेदारी है कि जवाबदेही तय हो और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बहाल की जाए।
कांग्रेस सदैव देश के छात्रों और युवाओं के साथ है और रहेगी।
📍पूर्णिया, बिहार
#ChhatronKiGoonj
विचार, संघर्ष और समर्पण की राजनीति से अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रिय छोटे भाई श्री @AnilYadavINC_ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ख़ुदा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की दुआ करता हूँ।
परीक्षाओं में लगातार धांधली और पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। इस की जवाबदेही से शिक्षा मंत्री भाग नहीं सकते।
छात्रों के अधिकारों की रक्षा और इस व्यवस्था के विरोध में, 25 जून को पूर्णिया, बिहार में प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी बात साझा करूँगा।
#ChhatronKiGoonj
पेपर लीक, भर्ती घोटाले और बर्बाद होता युवाओं का भविष्य लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कब?? 🫵🏻
इन्हीं मुद्दों को लेकर कल दिनांक 25 जून को श्री @NadeemjavedINC जी 📍पूर्णिया - बिहार में #ChhatronKiGoonj को प्रेसवार्ता के माध्यम से बुलंद करेंगे।
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलते ही ऐसा कौन सा अलादीन का चिराग हाथ लग गया कि CM मोहन यादव जी के परिवार ने ₹45 करोड़ की 168 एकड़ जमीन (137 प्लॉट) चंद दिनों में खरीद डाली? Indian Express के मुताबिक कुल आंकड़ा 335 एकड़ तक पहुँच गया है!
जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है और सत्ताधारी जमीनें बटोरने में व्यस्त हैं।
“न खाऊँगा, न खाने दूंगा” कहने वाले प्रधानमंत्री जी, इनके घर ED, CBI आख़िर कब पहुंचेगी?
अपनी शख़्सियत से अदाकारी और सियासत दोनों को संवारने वाले, प्रख्यात अभिनेता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद जनाब @RajBabbar23 साहब को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद।
ख़ुदा से दुआ है कि आपको अच्छी सेहत और लंबी उम्र अता फरमाए।
देश के युवाओं, महिलाओं और शिक्षा जगत से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, AICC महासचिव और सांसद श्री @MukulWasnik जी को हार्दिक बधाई!
आपका नेतृत्व निश्चित रूप से समिति के कार्यों को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। आपकी इस नई जिम्मेदारी के लिए अनंत मंगलकामनाएं!💐
जो लोग राम के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने ही ₹200 करोड़ के चढ़ावे को खाने का काम किया है।
भाजपा के कुशासन में फैले इस 'भय, भ्रम, भ्रष्टाचार और भगदड़” पर बीते दिनों जौनपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं से बातचीत के अंश: