उत्तराखंड में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सुविधाओं के विकास और पर्यटक स्थलों के सौंदर्यीकरण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पौड़ी जनपद में ₹95 लाख की लागत से इको एडवेंचर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यह पार्क क्षेत्र में पर्यटकों को रोमांचक एवं आकर्षक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व में प्रत्येक जनपद में संतुलित और समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड के विकास को नई गति दी जा रही है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में ₹1 करोड़ से अधिक की लागत से थारू विकास भवन का निर्माण किया गया है।
इससे थारू समाज को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं और विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पेयजल अवस्थापना को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में रुद्रप्रयाग जनपद में ₹368 करोड़ से अधिक की लागत से 772 पेयजल परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालयों में आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे (अल्मोड़ा) में ₹6 करोड़ से अधिक की लागत से कला संकाय भवन का निर्माण किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के पूर्व उप संपादक श्री चंद्रशेखर जोशी जी की पूज्य माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।।ॐ शान्ति।।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में जागरूकता, सामाजिक सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना ही सशक्त एवं समृद्ध उत्तराखण्ड की आधारशिला है।
इस अवसर पर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान जी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से कैंप कार्यालय में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री @Chauhansuresh03 जी ने भेंट कर क्षेत्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक जनपद में जनसुविधाओं के विस्तार और सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
हरिद्वार जनपद में ₹13 करोड़ से अधिक की लागत से रोड़ी पार्किंग स्थल का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इससे पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने वीडियो कॉल के माध्यम से बागेश्वर के युवा इनोवेटर श्री रवि टम्टा जी से संवाद कर HAPIDA SKYNEX प्रोटोटाइप के सफल उड़ान परीक्षण पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच प्रदेश को नई संभावनाओं की ओर ले जा रही है। श्री रवि टम्टा जी की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि हमारे पहाड़ के युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और नवाचार के बल पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।
उनका यह अभिनव प्रयास उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्हें नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
अपने उत्कृष्ट कौशल से हमारे शिल्पकार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को धागों में बुनकर विश्व पटल पर प्रतिष्ठित कर रहे हैं। : माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेशवासियों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
देहरादून के रायपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ₹14 करोड़ से अधिक की लागत से उच्चीकरण किया जा रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से सचिवालय में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @Bschaudharymla जी एवं बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री लखपत बुटोला जी ने भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद चंपावत स्थित माँ पूर्णागिरि मंदिर में पूर्णागिरि–ठुलीगाड़ पार्किंग निर्माण हेतु ₹30 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जनपद की 245 ग्राम पंचायतों में ₹12करोड़ से अधिक की लागत से 64,900 मीटर चेन लिंक फेंसिंग घेरबाड़ का कार्य किया गया है। इस पहल से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ ही किसानों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायता मिल रही है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़े रहते हुए आधुनिक, वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्धता को साकार करने की दिशा में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन एक महत्वपूर्ण पहल है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी की माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी से भेंट हुई। इस दौरान राज्य से संबंधित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।