अध्यक्ष - वन पंचायत सलाहकार परिषद, उत्तराखंड सरकार |
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष | पूर्व प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तराखंड |
पूर्व विधायक - विकासनगर (उत्तराखंड)
देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।
डॉ. मुखर्जी जी, राष्ट्रीय एकता के सच्चे सूत्रधार थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में विभाजनकारी तत्त्वों से कभी समझौता नहीं किया और सत्ता को तिलांजलि देकर नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
डॉ. मुखर्जी जी ने जनसंघ की स्थापना से देश को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाला राजनीतिक विकल्प दिया और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। मातृभूमि के ऐसे सच्चे उपासक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन असंख्य भारतीयों को युगों-युगों तक मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
#DrShyamaPrasadMukharji
आज विकासनगर में #NEWS18_उत्तरप्रदेश_उत्तराखंड द्वारा आयोजित #RISING_VIKASNAGAR कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान विकास कार्यों , जनहित एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
ऐसे मंच लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करने तथा विकास के नए आयामों पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण हैं।।
इस सफल आयोजन के लिए @News18UP उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की पूरी टीम का आभार एवं धन्यवाद
आज अपने पुराने मित्र एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री स्वरूप सिंह जी के कटापत्थर स्थित आवास पर आयोजित श्री सत्यनारायण भगवान की पावन कथा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कथा श्रवण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
भाजपा नेता एवं राज्य आंदोलनकारी हरबर्टपुर निवासी जीवन भट्ट जी का सड़क हादसे में निधन होने की अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
भगवान बद्री विशाल जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को दुःखद घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासनगर विधानसभा के हरबर्टपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा साथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। योगाभ्यास ने तन और मन को नई ऊर्जा, स्फूर्ति एवं सकारात्मकता से भर दिया। वास्तव में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सफल जीवन जीने की एक उत्कृष्ट जीवनशैली है।
मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। नियमित योगाभ्यास आपके जीवन में अद्भुत परिवर्तन ला सकता है तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नई दिशा प्रदान कर सकता है।
12वें 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🧘♂️
सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वम् योग उच्यते।
योग भारत की ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखता है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं से निकली इस अमूल्य धरोहर पर गर्व करें तथा इसे अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाएं और स्वयं को निरोगी रखें।
आइए, स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें।
#InternationalYogaDay2026
विकासनगर विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, विकासनगर के वरिष्ठ सभासद एवं संगठन के मजबूत स्तंभ श्री धर्मेंद्र ठाकुर जी से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों, क्षेत्रीय विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
आज जीतगढ़ में खेड़े के जागरण में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ तथा क्षेत्र के विकास, संगठन और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका प्रेरणादायी व्यक्तित्व, सादगी, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भगवान बद्री-केदार जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ। आप निरंतर राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के पथ पर देश का मार्गदर्शन करती रहें।
#DroupadiMurmu #PresidentOfIndia #NariShakti #JaiHind #BharatMata @rashtrapatibhvn
आज #विकासनगर_विधानसभा के विकासनगर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के निमित्त आयोजित बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर बीएलए-2 एवं मंडल पदाधिकारियों को SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा मतदाता पंजीकरण से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
बैठक के दौरान मतदाता सूचियों का वितरण किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं अपात्र अथवा अनाधिकृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया में पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक एवं पारदर्शी बन सके।
इस अवसर पर बीएलए-1 श्री संतोष रावत जी, जिला महामंत्री श्री अमित डबराल जी, मंडल अध्यक्ष श्री शुभम गर्ग जी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए-2 एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रानी लक्ष्मीबाई ने अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाकर भारतीय इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा। उनके बलिदान व वीर गाथाओं से आज भी समस्त भारतवर्ष में देशभक्ति की भावना जग उठती है।
1857 की क्रांति की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक परम पूज्य बालासाहब देवरस जी ने अपने विचारों व दूरदृष्टि से संगठन व समाज को एकीकृत करने का प्रयास किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिये कठोर संघर्ष किए और अस्पृश्यता के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। आजीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने वाले बालासाहब ने आपातकाल के विरुद्ध जनआंदोलन को गति दी।
बालासाहब देवरस जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन।
#BalasahebDeoras #RSSOrg
भारतीय जनता पार्टी , देहरादून महानगर के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान बद्री - केदार जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।।
माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, विधायक राजपुर रोड (देहरादून) श्री खजान दास @KhajanDassBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा नीम करौली महाराज जी से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
#KhajanDass | #Uttarakhand
आज विकासनगर विधानसभा के ग्राम बैरागीवाला में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता स्व० श्री विनोद कुमार कश्यप जी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड प्रांत द्वारा विकासनगर (देहरादून) में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (महाविद्यालयीन विद्यार्थी एवं तरुण व्यवसायी/विशेष) 2026 के समापन समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, अनुशासन, सेवा एवं संगठन के मूल्यों पर आधारित प्रेरणादायी विचारों का श्रवण करने का सौभाग्य मिला। संघ के स्वयंसेवकों का समर्पण, राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समाजहित में निरंतर कार्य करने का भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, संस्कार और संगठन की विचारधारा को सशक्त बनाने का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।
भारत माता की जय! 🇮🇳🚩
परम श्रद्धेय बाबा नीब करौरी जी महाराज की दिव्य तपोभूमि श्री कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी जी से आप सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूँ।
आज रात्रि में विकासनगर विधानसभा के ग्राम बैरागीवाला पहुंचकर हिंदू युवक की हत्या एवं उनके परिवार पर हुए हमले की घटना के संबंध में पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर उपस्थित प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए कहा।
साथ ही प्रशासन को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सुरक्षा, न्याय एवं शासन स्तर पर उपलब्ध सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
संपूर्ण क्षेत्र और समाज इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
अत्यंत ऊर्जावान, विनम्र एवं कर्मठ नेता और मा० केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान बद्री-केदार जी से आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।।
@BJP4India@BJP4UK
देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, पद्मश्री से अलंकृत, भारतीय निशानेबाजी जगत के गौरव श्री जसपाल राणा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं युवा खिलाड़ियों को दी गई प्रेरणा ने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं असंख्य प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!