नागौर में “दूसरे हनुमान” भी अब लगातार मजबूती की मिसाल बनते नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा को पद संभाले अभी महज चार महीने हुए हैं, लेकिन इस छोटे से समय में उन्होंने जो रफ्तार पकड़ी है, उसने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
सबसे बड़ा बदलाव दिखा जिला मुख्यालय पर।
वो कांग्रेस कार्यालय, जो कभी महीने में एक-दो मीटिंग के वक्त ही खुलता था और लोगों को याद दिलाना पड़ता था कि “यहां पार्टी का दफ्तर भी है”, आज रोज़ खुलता है।
लोग आते हैं, बैठते हैं, अपनी समस्याएं रखते हैं—और सबसे अहम, उन्हें सुना भी जाता है।
स्थानीय लोग खुद कहते हैं कि ऐसा सक्रिय कार्यालय उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
बांगड़ा ने सिर्फ दफ्तर तक खुद को सीमित नहीं रखा।
जिले की पांचों विधानसभाओं में उन्होंने दर्जनों मीटिंग्स कर डालीं—और वो भी सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि मजबूत उपस्थिति और प्रभावशाली लोगों के साथ।
हर मीटिंग में सैकड़ों नहीं, बल्कि 500 से 1500 तक की भीड़ दिखना अब आम बात हो गई है।
संगठन सृजन अभियान में भी नागौर ने अलग पहचान बनाई है।
जहां बाकी जिले अभी विधानसभा स्तर की बैठकों में ही उलझे हैं, वहीं नागौर ब्लॉक स्तर तक पहुंच चुका है—और यह शुरुआत भी हो चुकी है।
राजस्थान में यह रफ्तार फिलहाल नागौर कांग्रेस को सबसे आगे खड़ा करती है।
कुल मिलाकर, चार महीने में बांगड़ा ने यह साफ कर दिया है कि अगर संगठन को जमीन पर उतारना हो, तो सिर्फ पद नहीं—पसीना भी बहाना पड़ता है।
और नागौर में यह पसीना अब असर दिखाने लगा है।
@HanumanBangra_@OfficeOfHB
राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव @Chetan_Barmer जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
मैं बाबा भोले से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
किसान केसरी, स्वर्गीय बलदेव राम जी मिर्धा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।किसानों, श्रमिकों और समाज के उत्थान के लिए उनका संघर्ष, त्याग और विचारधारा सदैव हमें मार्गदर्शन देती रहेगी।उनका जीवन जनसेवा और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है।
कल जन्मदिन के अवसर पर रेण पावन धाम में पूज्य संत श्री सज्जनराम जी महाराज के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरुजी के आशीर्वाद से जीवन में शांति, सेवा और सद्मार्ग की प्रेरणा मिली।
आज जन्म दिवस के मौके पर परम पूज्य करुणामूर्ति राम जी के धाम भादवासी में धोक लगाकर परम आदरणीय त्यागी संत श्री हेतमराम जी और श्री नेमी राम जी महाराज से आशीर्वाद लिया महाराज जी ने जन सेवा का आशीर्वाद दिया
नागौर कांग्रेस कमेटी के उर्जावान अध्यक्ष भाई हनुमान बाँगड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
महादेव का आशीर्वाद आप सदा बना रहें
@HanumanBangra_
#नागौर जिला कांग्रेस कमेटी के युवा ऊर्जावान अध्यक्ष श्री हनुमान बागड़ा जी को जन्मदिवश की बहुत बहुत शुभकामनाएं!
आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
@HanumanBangra_