From the periphery to the powerhouse — PM @narendramodi ji hails the Northeast as the “frontrunner of growth” at the Rising North East Investors Summit 2025.
With ₹6.75 lakh crore in investments and 8 CM-led task forces, the region is key to building a Viksit Bharat.
#RisingNorthEast
सुप्रसिद्ध संत, परम पूज्य सियाराम बाबा जी के देवलोकगमन के समाचार से हृदय स्तब्ध है। वह नर्मदा मैया के परम भक्त थे और आज मोक्षदा एकादशी पर नर्मदा मैया की ही गोद में उन्होंने देह त्यागी है।
महाराज जी के विचार, शिक्षाएं और उपदेश सदैव हमें मार्गदर्शित करते रहेंगे। श्रद्धेय महाराज जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!
शिवपुरी जिले के ग्राम इंदरगढ़ में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद और मारपीट में घायल हुए श्री नारद जाटव जी के निधन का समाचार अत्यंत कष्टदायी है।
मामला संज्ञान में आने के बाद मैंने तुरंत ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
Had an excellent meeting with my brother HH @MohamedBinZayed. India-UAE friendship is growing stronger and stronger, greatly benefitting the people of our nations.
मां सरस्वती की वरद पुत्री, श्रद्धेय बहन श्रीमती सुषमा स्वराज जी की जयंती पर कोटिश: नमन!
दीदी के साथ बीते अनमोल क्षण और उनकी स्मृतियां मेरे जीवन की अमूल्य निधि हैं। बहन के प्यार और ममत्व के भाव से परिपूर्ण दीदी का संवेदनशील व्यक्तित्व सदैव हमारी स्मृतियों में रहेगा।
प्रकृति के नव उल्लास के उद्घोषक पर्व वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विद्यादायिनी माँ सरस्वती सभी के जीवन को विद्या, बुद्धि और ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें, सभी प्रफुल्लित रहें; यही प्रार्थना करता हूं।
कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में माँ काली के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हे माँ, आपके चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि सबका मंगल और कल्याण हो। देश के हर घर में खुशहाली एवं समृद्धि हो।
।।जय माँ काली।।
अपनी दिव्य और अनुपम आवाज से लोगों के जीवन में आनंद एवं मधुरता का नवरस घोल देने वाली स्वर साम्राज्ञी, आदरणीय लता दीदी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आपके स्वर से सजे मधुर गीत युगों - युगों तक लोगों के हृदय को आनंदित करते रहेंगे। आप सदैव मधुरता के पर्याय और गीतों को अमर कर देने वाली स्वर साम्राज्ञी के रूप में याद की जाएंगी।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर से इस हृदयविदारक हादसे में फंसे सभी नागरिकों की कुशलता तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
संसद में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी @narendramodi जी का भाषण किसी सफल राजनेता का अपने राजनैतिक विचार के प्रकटीकरण का शानदार उदाहरण था। गुजराती भाषी होकर भी, संसद से लेकर देश भर की सभाओं तक सरल-सहज हिंदी में वे जिस प्रकार अपनी वैचारिकी की स्पष्ट रेखा खींच कर दोनों पक्षों को सम्मिलित कर लेते हैं वह राजनीति में काम कर रहे सभी लोगों के लिए सीखने लायक़ है 👍👏👏🇮🇳
पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से दूरभाष पर बात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। (1/4)
मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। बिहार में एन०डी०ए० गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है। जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है। केंद्र और राज्य में एन०डी०ए० गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी। @narendramodi
प्रतिदिन पौधरोपण जीवनशैली का हिस्सा है, यह पर्यावरण की सेवा का संकल्प है।
आज दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश भवन में चंपा का पौधा रोपा।
हम सभी प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझें और धरती को स्वच्छ बनाएं रखें।
कुछ समय पहले ही पुणे के एक सामाजिक कार्यक्रम में श्री चंदन किराड़ जी से भेंट हुई थी। वह ऊर्जा से भरे, प्रसन्न तथा स्वस्थ थे।
आज एकाएक उनके अनंत यात्रा पर चले जाना का दु:खद समाचार मिला।
उनका अचानक जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा हूं।
।। ॐ शांति ।।
राज्यशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय भवनों व राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 21जनवरी से 26जनवरी तक रोशनी की जाएगी।इस व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।
#republicday#26january