माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी,
सिरोंज जिला विदिशा के एक गरीब किसान मूलचंद की खड़ी फसल को आपके निरंकुश प्रशासन ने ट्रैक्टर से हांक दिया।
इस घटना से स्तब्ध होकर कर्ज़ की चिंता में बह किसान मूर्छित हो उसी भूमि पर गिर पड़ा। उसकी पत्नी रोती बिलखती हुई चीख चीखकर कहती रही कि बस 8-10 दिन रुक जाते फसल को काट तो लेने देते, पर आपके निष्ठुर प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।
पूरा सिरोंज जानता है कि ये कुकृत्य किसके दबाव में किया गया, पर आश्चर्य इस बात का की खुद को किसान हितैषी बताने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री @ChouhanShivraj जी के हृदय प्रिय जिला कहलाने वाले विदिशा जिला के किसान के साथ ऐसी बर्बरता ??
क्या @BJP4MP की सरकार में सारी दादागिरी किसानों पर ही दिखाई जाएगी ??
अभी परसों ही सिवनी जिला के किसान को एक अधिकारी ने पीटकर कार की डिग्गी में डाल दिया और अब ये ?
क्या अपनी ही सरकार में अपने ही प्रशासन पर आपकी कोई पकड़ नहीं ??
या फिर इन सभी प्रताड़नाओं में आपकी मौन स्वीकृति है ??
#MadhyaPradesh
@INCMP@Barmer_Harish@jitupatwari@UmangSinghar@mukeshnayakINC@AbhayIndia
मैं @BJP4MP के सांसद दर्शन सिंह चौधरी जी की साफगोई को प्रणाम करता हूं कि उन्होंने अपनी ही डबल इंजन की सरकार को आईना दिखाते हुए मां नर्मदा की पीड़ा को सार्वजनिक कर उनकी छाती छलनी करने वाले रेत माफिया के विरुद्ध संसद में गुहार लगाई।
उनके वक्तव्य ने ये प्रमाणित कर दिया है कि @ChouhanShivraj जी के कार्यकाल से लेकर @DrMohanYadav51 जी के कार्यकाल तक मां नर्मदा में अवैध उत्खनन निरंतर जारी है और शासन एवं प्रशासन का रेत माफियाओं पर कोई भी अंकुश नहीं।
माफिया राज में राज्य सरकार में फैली अराजकता का परिणाम है कि आज एक सांसद अपनी ही पार्टी की सरकार में सदन में खड़े होकर मंत्री से प्रश्न पूछने को मजबूर है।
#madhaypradesh
@UmangSinghar@jitupatwari@KunalChoudhary_@INCMP@narendramodi@mukeshnayakINC@drbrajeshrajput@akanshathakur7
पश्चात सभ्यता से उनकी जरूरी आवश्यक सीखों को ना लेते हुए केवल फुहड़पन को ही आधुनिकता समझने वाले यह भूल रहे हैं की यदि इस विषय में समय रहते समाज नहीं चेता,तो वह दिन दूर नहीं जब मां बेटे और भाई बहन जैसे अत्यंत पवित्र रिश्तों पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होने लगेंगे।
जागो भारत जागो ✊
जिस हिसाब से वर्तमान में रील वीडियो पर लाइक व व्यूज़ के माध्यम से पैसा कमाने की होड़ मची है और जो फूहड़पन परोसा जा रहा है, जिसमें पवित्र संबंधों की मर्यादा तक भंग की जा रही है।
यह भारत की प्रबुद्ध संस्कृति में दीमक की भांति धीमी रफ्तार में समाज को नैतिक पतन की ओर ले जा रहा है।
मध्य प्रदेश में शराब माफियाओं का बढ़ता आतंक।
शराब कंपनी के लोगों ने ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष पति भाजपा नेता बृजेश लोधी को पीटा।
विदिशा शहर के सबसे व्यस्तम इलाके माधवगंज पर हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब ब्रिकी और उससे होने वाली कमाई की बंदरबाट को लेकर विवाद में ये कुटाई हुई है। शराब के ठेकों का वार्षिक समय समाप्ति पर है ऐसे में हिसाब किताब में शराब माफिया और भाजपा नेताओं के ये दृश्य सामने आ रहे हैं। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके में शराब माफियाओं की लठ्ठमार हो रही है और प्रशासन मौन है।
#MadhyaPradesh
@jitupatwari@umashankarsingh@CMMadhyaPradesh@INCMP@DrMohanYadav51@BJP4MP@ChouhanShivraj
"समाज सुधार का स्वप्न और क्रांति की चेतना का प्रतीक – कर्मभूमि।"
"जीवन में सुख और दुःख दोनों ही आते हैं, लेकिन जो व्यक्ति दोनों को सहजता से स्वीकार करता है, वही जीवन की सच्ची भूमि पर खड़ा होता है।"
____मुंशी प्रेमचंद
बीते दिनों किसान आंदोलन और किसानों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर पब्लिक वाणी न्यूज चैनल पर हुए मेरे साक्षात्कार का वीडियो आप सभी किसान साथियों के अवलोकन हेतु प्रेषित है।
मेरा सदैव प्रयास रहता है कि पूरी निष्कपक्षता से किसानों के हक की आवाज़ हर पटल पर बुलंद हो।
https://t.co/4MtInIEzsC
समस्त किसान साथियों से निवेदन है कि इस पत्र को गंभीरता पूर्वक पढ़कर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। नए कृषि विपणन मसौदे पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल यानी 10 जनवरी 2025 है। कृपया अपनी आपत्ति दी गई ईमेल आईडी पर कृषि मंत्रालय को भेजें।
[email protected]
https://t.co/9vxkBr0gkO
जय जवान जय किसान का नारा देने वाले
सहज सरल व्यक्तित्व के धनी भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
शुचिता की राजनीती के ऐसे प्रतिबिंब आज के इस दौर में संभव नहीं।
🙏🙏
यह तस्वीर शमशाबाद तहसील के ग्राम बेरखेड़ी किरार स्थित आंगन बाड़ी से महज़ 100 मीटर की दूरी पर बने घर के रहवासी लक्ष्मण बाल्मीकि के बच्चों की है जिन्हें कई दिनों से रोटी का स्वाद क्या होता है ये भी नहीं पता।
आशा करता हूं @vidishadm इस बात का तत्काल संज्ञान लेंगे।
@DrMohanYadav51
सरकार के अथक प्रयासों के दावे के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई बच्चे कुपोषण के चंगुल में जकड़े हुए हैं।
सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की आंगन बाड़ियों पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं में पोषण आहार पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
बीती ताहि बिसार दे आगे की सुध लेइ -
आप सभी को नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
"नया साल आप सभी के जीवन में सुख,शांति, एवं समृद्धि लाए और अपनत्व एवं स्नेह की भावना को जीवंत रखे।
#HappyNewYear2025#HappyNewYear#नववर्ष_2025
आज भोपाल में नेहरू केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के सदस्य आदरणीय @manojkjhadu जी से आत्मीय भेंट हुई।
वह एक अद्भुत वक्ता,गहन अध्ययन रखने वाले बुद्धिजीवी होने के साथ-साथ सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी हैं।
बिहार में छात्रों से जिस प्रकार का दुराचारी व्यवहार किया जा रहा है उससे साफ साबित होता है कि सुशासन बाबू केवल कठपुतली हैं।
पूरा देश आज बिहार में हो रही तानाशाही को देख रहा है।
सुशासन बाबू आपके निजी स्वार्थ ने आज बिहार को किस कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है ज़रा गौर से देखिए।
#Bihar
सबसे भ्रष्ट विभाग परिवहन विभाग पर मजाल है कोई कार्यवाही हो।
खुले आम वसूली होती है इसलिए तो आरटीओ में पोस्टिंग के लिए मोटी रकम तक ली जाती रही है। सब जग जाहिर है और ये आज से नहीं वर्षों से चला आ रहा है, पर सबने अपनी जेबें भरी हैं दूध का धुला कोई नहीं इसलिए मौन तो बनता है।