अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव व लोकसभा सांसद श्री @kcvenugopalmp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
यह नक़्शा पंचायत पुनर्गठन का नहीं, यह भाजपा सरकार की मनमर्जी का नक्शा है। बायतु विधानसभा की पंचायत समिति पाटोदी में एक ग्राम पंचायत का गठन किया गया है।
जुड़े हुए राजस्व गांवों की अनदेखी कर कटी-फटी पंचायत बनाकर नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई गई हैं। जनता की सुविधाओं की नहीं केवल व्यवस्था की मनमानी ही हावी है।
पुरानी तीन पंचायतों के गावों को द्वेषपूर्ण तरीके से जोड़ते हुए आमजन की भावना को दरकिनार किया गया है।