जातिप्रथा, अंधविश्वास और समाज में महिला दास्यता के विरोध में आजीवन लड़ने वाली वीर विदुषी सावित्रीबाई जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
#SavitribaiPhule
नारी तू रचती है सृष्टि, विशाल हृदया सर्वदा सृजन तेरी दृष्टि।
माँ ,पत्नि ,पुत्री, बहन हर रूप में अक्षुण स्नेह और अदम्य साहस से हर जिम्मेदारियों का सामना करने वाली समस्त नारी शक्तियों को कोटिशः प्रणाम।
#InternationalWomensDay
मध्यप्रदेश की उन्नति- प्रगति -सुशासन के लिए सदैव सजग-समर्पित-संकल्पित एक आदर्शवान राजनेता जिनकी सहजता-सरलता- संवेदनशीलता सबसे बड़ी पहचान है .
ऐसे जननायक मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री
आदरणीय श्री @ChouhanShivraj जी को जन्मदिवस की ढेरों बधाई शुभकामनाएँ ।
#ShivrajSinghChouhan
बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा से सांसद श्री @NandKumarSinghC जी के निधन की दुखद खबर मिली है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।
मातृभाषा सृजनात्मकता का आधार होता है, आइये भाषा के माध्यम से प्रेम, संस्कृति और अपनत्व के दीप जलाएं। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं।
#InternationalMotherLanguageDay
आज निवास पर अनूपपुर एवं अन्य क्षेत्रों से आए हुए आगंतुकों से भेंट कर उनके कार्यो एवं समस्याओं के यथोचित निराकरण के लिए निर्देश दिये।
@JansamparkMP@proanuppur
सबिंदु सिन्धु सुस्खल तरंग भंग रंजितम
द्विषत्सु पाप जात जात कारि वारि संयुतम
कृतान्त दूत काल भुत भीति हारि वर्मदे
त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे
आप सभी को प्राणदायिनी माँ नर्मदा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं...
#NarmadaJayanti
मैं संकल्प लेता हूं कि कल माँ नर्मदा जयंती के दिन से एक वर्ष तक प्रतिदिन एक पौधा लगाऊंगा और हम साथ मिलकर नशा मुक्त समाज का निर्माण करेंगे।
मैया के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि सदैव प्रदेश पर उनकी कृपा बनी रहे, उनके आशीर्वाद से यह धरा धन्य होती रहे। हर हर नर्मदे!
अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी अनुसूचित जनजाति विश्वविद्यालय के हेलीपैड में "नर्मदा जन्मोत्सव" कार्यक्रम में शामिल होने हेतु पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivra जी का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया गया।
@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh
!! नर्मदे हर !!
आज अमरकंटक में मृतुन्जय आश्रम में परम पूज्य श्री हरिहरानंद जी महाराज,भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री गोविंदाचार्य जी के सानिध्य का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सीधी बस दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है। एक मिनट मौन रहकर कैबिनेट साथियों के साथ दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।
आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में मंत्रि परिषद के साथियों के साथ भाग लिया।
https://t.co/J8gx92ZPje
सीधी जिले के बघवार में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरने से कई अनमोल जिन्दगियों के असमय काल के गाल में समा जाने की सूचना मिलने से मन बहुत व्यथित है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और लापता लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।