आज जन्मदिन के अवसर पर मैहर के दिव्य दरबार में पहुंचकर माई शारदा के चरणों में शीश नवाया एवं जगत जननी से लोक कल्याण हेतु शक्ति देने की कामना की।
इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी, जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
माई की कृपा बनी रहे🙏🚩
आज मैहर जाते समय श्री अभय राज पटेल जी (उप सरपंच) एवं अन्य साथियों द्वारा जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय बधाई एवं अभिनन्दन प्राप्त हुआ।
आप सभी का स्नेह, सम्मान और शुभेच्छाएं हृदय को अभिभूत करने वाली हैं।
साथियों का यह अपनापन और विश्वास सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
#स्वर्णिम_सतना_संकल्प #आपका_सेवक_गणेश
आज जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पूर्व सरपंच तिघरा श्री आशीष तिवारी एवं अन्य साथियों द्वारा प्राप्त शुभकामनाओं तथा अभिनन्दन हेतु आभार 🙏
#आपका_सेवक_गणेश#स्वर्णिम_सतना_संकल्प
जन्मदिन के अवसर पर युवा समाजसेवी श्री विक्रम खोहर जी एवं अन्य साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत, अभिनन्दन एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुईं।
आप सभी का स्नेह, सम्मान और अपनापन हृदय को अभिभूत करने वाला है।
युवाओं का उत्साह, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा समाज एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करती है। आप सभी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद🙏
#आपका_सेवक_गणेश #स्वर्णिम_सतना_संकल्प
सामाजिक समता हेतु अजीवन संघर्षरत रहे अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती पर सादर नमन🙏
पिछड़े वर्ग के कल्याण हेतु आपके द्वारा किया गया संघर्ष आज भी प्रेरणादायी है।
@AnupriyaSPatel
आज जिला अस्पताल सतना का सघन निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही निर्माणाधीन 150 बिस्तरों वाले अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
मरीजों से मुलाकात कर उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अस्पताल में ऑक्सीजन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी एवं डायलिसिस सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। डायलिसिस मशीनों, मेडिकल स्टाफ, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से अधिक मरीज आने के कारण जिला अस्पताल में कार्यभार बढ़ा है, जिसे बेहतर संसाधनों के माध्यम से व्यवस्थित करने के प्रयास जारी हैं। विश्वास है कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
इस दौरान जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं समाज सेवा के इस कार्य के लिए युवाओं की सराहना की।

माननीय सांसद श्री @GaneshSingh_in जी आज संगम बेला, मैहर बाईपास रोड, सतना में स्व. श्री लद्दाराम बसंती एवं स्व. श्रीमती मीना देवी की सुपुत्री के विवाह उत्सव में सम्मिलित हुए।
सांसद चलित अस्पताल (निःशुल्क) के माध्यम से आज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में चलित चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इस क्रम में चलित चिकित्सा इकाई (MMU-1) द्वारा ग्राम बिरला कम्युनिटी हाल सतना (ब्लॉक सोहावल) में प्रातः 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक, चलित चिकित्सा इकाई (MMU-2) द्वारा ग्राम बिरहुली (ब्लॉक सोहावल) में प्रातः 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक तथा चलित चिकित्सा इकाई (MMU-3) द्वारा ग्राम गवर्नमेंट आई टी आई सतना (ब्लॉक सोहावल) में प्रातः 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक निःशुल्क उपचार, आवश्यक जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
सतना विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के नव-निर्वाचित महामंत्री श्री शमनोज कटारे एवं श्री मनोज अरोड़ा ने आज माननीय सांसद श्री @GaneshSingh_in जी से संसदीय कार्यालय, सतना पहुंचकर भेंट की।
इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आज #जनदर्शन एवं #जनता_संवाद के लिए संसदीय कार्यालय पधारे अपने क्षेत्रीय परिवारजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधि गणों एवं शुभचिंतकों से भेंट एवं संवाद कर सभी की समस्याओं और सुझावों को सुनकर यथोचित निराकरण के लिए कार्यालय स्टाफ के माध्यम से संबंधित विभाग एवं विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
#JantaSamasyaSamadhan #JanDarshan #JantaSamvad
सतना विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के नव-निर्वाचित सह मंत्री श्री हिमांशु सिंह अरोरा ने आज माननीय सांसद श्री @GaneshSingh_in जी से संसदीय कार्यालय, सतना पहुंचकर भेंट की।
इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डिजिटल इंडिया का कमाल, हमारा ग्रामीण भारत बेमिसाल!📱🌾
आज डिजिटल इंडिया ने हमारे गांवों की सूरत बदल दी है।
आज हर हाथ में स्मार्टफोन है, जो किसी के लिए बैंक है, तो किसी के लिए मंडी, दफ्तर और आस्था का माध्यम बन गया है।
DBT से लेकर ऑनलाइन मंडियों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक, डिजिटल इंडिया ने हर जीवन को आसान और सशक्त बनाया है।
तकनीक और विकास के इस अद्भुत संगम से आज हमारा ग्रामीण भारत आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रहा है।🇮🇳
#11YearsOfDigitalIndia
मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं💐
आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों, ईश्वर से यही कामना है।
@govinds_R
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, रहली विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री गोपाल भार्गव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐
आप दीर्घायु हों एवं सदैव स्वस्थ रहें ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
@bhargav_gopal
मध्यप्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो।
@JagdishDevdaBJP
जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी जीवन प्रदान करें।
@manojsinha_
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति मा. श्री एम. वेंकैया नायडू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
@MVenkaiahNaidu