भारतीय राजनीति के युगपुरुष, राष्ट्र-सेवा और सुशासन के अप्रतिम प्रतीक, भाजपा के संस्थापक एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#AtalBihariVajpayee
संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अटल पार्क में भारतीय राजनीति के युगपुरुष, कवि हृदय, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर बिहार के माननीय राज्यपाल श्री सैयद अता हसनैन जी, मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, बिहार सरकार के मंत्रीगण एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर आज बाढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर 1947 के विभाजन के दौरान लाखों देशवासियों द्वारा झेली गई अकथनीय पीड़ा, पीड़ा-दायक विस्थापन, संघर्ष और अपनों से बिछड़ने की त्रासदी को स्मरण करते हुए पीड़ित परिवारों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभाजन की यह विभीषिका हमें यह सीख देती है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसे अक्षुण्ण रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। इसी संकल्प के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "विकसित भारत " के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। आइए, इतिहास की इस त्रासदी से प्रेरणा लेते हुए एकजुट, सशक्त और अखंड भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
बाढ़ में उत्तरायण गंगा के पावन तट पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने सुप्रसिद्ध बाबा उमानाथ मंदिर में स्वयंभू महादेव और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर उत्तरायण गंगा के तट पर मां गंगा को प्रणाम कर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना की।
जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं, देश को तेज गति से आगे बढाने की बात करता हूं, तो इसका सबसे बड़ा लाभार्थी और सबसे बड़ा साधक मेरे देश का युवा है, मेरे देश की युवाशक्ति है।
इतना ही नहीं विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी भी मेरे देश का युवा है।
इसलिए हमें विकसित भारत के लक्ष्य को युवाओं के साथ जोड़कर आगे बढ़ाना है।
- पीएम @narendramodi जी
#IndiaIndependenceDay
पिछले 12 वर्षों में देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने एक संकल्प के साथ, समर्पण के साथ देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर प्रकार से प्रयास किया है।
मैं उनके इन प्रयासों को आदरपूर्वक स्वीकार करता हूं।
उसी का परिणाम है कि इतने कम समय में 25 करोड़ देशवासी गरीबी को परास्त करके उससे बाहर निकले हैं।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#IndiaIndependenceDay
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज अपने पटना आवास पर ध्वजारोहण कर सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जय हिंद!
#IndiaIndependenceDay
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में ‘विकसित भारत-2047’ का विजन प्रस्तुत किया।
आज का पावन दिन और भी गौरवपूर्ण बन गया, जब लाल किले की प्राचीर से आज़ादी के बाद पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया गया। प्रधानमंत्री जी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा और नई रफ़्तार देने का आह्वान किया है। युवाशक्ति को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रधानमंत्री जी ने AI, इनोवेशन और नई तकनीकों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक बदलावों ने देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत की दिशा में नई गति प्रदान की है।
#IndiaIndependenceDay
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने पटना स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय भेंट हुई।
इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। #IndiaIndependenceDay
आज बाढ़ में `#HarGharTiranga` अभियान के तहत आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में सम्मिलित हुआ।
हजारों देशभक्तों के हाथों में तिरंगा, हृदय में राष्ट्रप्रेम और हर कदम पर "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" के उद्घोष से राष्ट्र के प्रति समर्पण और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना देखकर हृदय गर्व से भर उठा।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने कोई गलत बयान नहीं दिया है। जन सुराज, कांग्रेस और कुछ न्यूज़ चैनलों के कुछ लोग बिना सच्चाई जाने फर्जी खबरें फैला रहे हैं।
मैं तथ्यों के साथ एक वीडियो अटैच कर रहा हूँ। कृपया इसे सुनें। @rsprasad@BJP4Bihar
MP Ravi Shankar Prasad has not made any wrong statement. Some people from Jan Suraaj, Congress, and a few news channels are spreading fake news without knowing the truth.
I am attaching a video with the facts. Please listen to it. #Bankipur@rsprasad@BJP4Bihar