Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular.
Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media.
Don’t forget to use #NationalHandloomDay.
भारतीय राष्ट्रगान के रचियता, महान कवि, साहित्यकार, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
माँ का स्नेह, त्याग और अनुशासन व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर समस्त मातृ शक्ति को कोटि कोटि वंदन।
माँ के संस्कार, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से ही व्यक्ति जीवन में सफलता व सदाचार की राह पर अग्रसर होता है।
#MothersDay
आज रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर अंतिम दौर की तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और भाजपा के प्रति समर्पण साफ दिखाई दिया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के नेतृत्व में चल रही विकासवादी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
कार्यकर्ताओं के जोश और जनता के समर्थन से यह स्पष्ट है कि रेवाड़ी में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है।
#Rewari #NikayChunav #BJP #BJPHaryana @BJP4Haryana
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री सुवेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बंगाल विकास व सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए भय मुक्त वातावरण की ओर तेजी से अग्रसर होगा।
@SuvenduWB@BJP4Bengal
विश्व हिंदू परिषद के दैदीप्यमान स्तंभ और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मार्गदर्शक परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
स्व० अशोक सिंघल जी का संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति की रक्षा, राष्ट्रधर्म के उत्थान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अदम्य संकल्प का प्रतीक रहा। राष्ट्र के गौरव को पुनर्स्थापित करने में आपका योगदान युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज हिसार जाते हुए गांव कयोडक़ के पास एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी–कैथल रूट पर निकाली जा रही #RunForUnity को देखकर अपना काफिला रुकवाकर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित इस दौड़ की जानकारी ली और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
#HaryanaGovt
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को क्रांतिकारी विचारों से गति देने वाले पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी ने गरीबों, किसानों और युवाओं को संगठित करके अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और दमन से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके बलिदान ने तिनकों में बिखरे स्वाधीनता संग्राम को एकजुट कर आजादी की महाज्वाला में बदल दिया।
लाला लाजपत राय जी को उनके बलिदान दिवस पर नमन करता हूँ।
खुशखबरी 📷
पीएम आवास योजना, सीएम शहरी आवास योजना, सीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 100 गज और शहरी क्षेत्र के 50 गज तक के रिहायशी प्लॉटों की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी खत्म।
हरियाणा प्रदेश के समस्त परिवारजनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
प्रभु से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और संरक्षण के अटूट बंधन को और सशक्त और उल्लासमय बनाएं।