जनादेश से जनविश्वास के 4399 दिवस तक,
विश्वास से विकास तक,
और विकास से विकसित भारत तक...
देश के लोकतांत्रिक इतिहास में जनादेश का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतवासियों के अटूट विश्वास, स्नेह और समर्थन का प्रतीक है।
लगातार तीन बार देश का नेतृत्व करने और सर्वाधिक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का यह गौरव इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री जी ने स्वयं को जनता की आकांक्षाओं, आशाओं और अपेक्षाओं से निरंतर जोड़े रखा है।
राष्ट्र प्रथम के आपके संकल्प और माँ भारती की सेवा का यह अनवरत पुरुषार्थ निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे, यही मंगलकामना है।
#LongestServingElectedPMModi
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री सतीश पूनिया जी एवं श्रीमती अलका गुर्जर जी को उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों का संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता राज्यसभा में राजस्थान का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेगी। आपके उज्ज्वल एवं सफल संसदीय कार्यकाल की मंगलकामनाएं।
@DrSatishPoonia@alka_gurjar
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान– 2026 के तहत जोधपुर ग्रामीण जिले के झंवर मंडल का नारनाडी में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी कार्यक्रमों पर अपने विचार व्यक्त कर विस्तृत चर्चा की गई।
#Jodhpur#Luni#Jagdish_Dewasi
आज झंवर मंडल के नारनाडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ का झंवर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री गुमानाराम जी देवासी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री रावताराम जी बिंजारिया,मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण जी पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्री भंवर जी पटेल, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘मन की बात’ कार्यक्रम ने जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक प्रयासों के प्रति नई प्रेरणा प्रदान की।
#MannKiBaat 🇮🇳🚩
#मन_की_बात
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कन्जारुणम्।।
समस्त प्रदेशवासियों को श्री रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा सकल विश्व पर बनी रहे।
जय श्री राम!
#RamNavami#रामनवमी
राजस्थान सरकार के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के जोधपुर आगमन पर हार्दिक अभिनंदन एवं सुस्वागतम्।
आज पावन अवसर रामनवमी एवं श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शिकारपुरा धाम पर आयोजित मेले में माननीय मुख्यमंत्री जी पधार रहे हैं।
आप सभी श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर को सफल बनाएं।
📍स्थान: शिकारपुरा धाम, जोधपुर
🕚 समय: प्रातः 11 बजे
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि पधारकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं। 🙏🌸
@BJP4India@BJP4Rajasthan@JogarampatelMLA
कल रात्रि में आसिंद विधानसभा क्षेत्र के गांव अटलपुरा ( भीलवाड़ा ) में मेरे मित्र एवं पंचायत समिति सदस्य, भाजपा के युवा नेता श्री गणेश जी देवासी(आल) के वैवाहिक समारोह में उपस्तिथ होकर नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित की।
#viral#bhilwara#rajasthan
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा! 🇮🇳
#T20WorldCup में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को परास्त कर विश्व कप पर विजय हासिल की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप सभी की मेहनत, समर्पण और टीम भावना ने 140 करोड़ देशवासियों का मस्तक पुनः गर्व से ऊंचा किया है।
#INDvsNZ #T20WorldCup2026final
अधर्म पर धर्म की विजय का पावन पर्व – होलिका दहन 🔥
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के प्रतीक पावन पर्व होलिका दहन की प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस शुभ अवसर पर हम अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और समरसता का दीप जलाएं। यही इस पर्व का सच्चा संदेश है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि होलिका दहन आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
#HolikaDahan #HappyHoli #धर्मकीविजय #सत्यकीजीत #भारतीयसंस्कृति
आज साथीन (पीपाड़) पहुंचकर गोपाराम जी देवासी,जेल प्रहरी (फौजी साहब) के असामयिक निधन पर श्रदांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
नमन, सादर श्रद्धांजलि। 🙏
“हर हर महादेव “
पिछले दिनों तेलंगाना के भंडामाधाराम मेडचल सिकंदराबाद में देवासी समाज संस्था ट्रस्ट द्वारा भव्य नरब्देश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के यादगार छायाचित्र आपके साथ साझा कर रहा हूं ।
सभी प्रवासी बंधुओं का अभिनंदन करता हूँ कि आपने अपनी अटूट भक्ति और निष्ठा से भाग्यनगर हैदराबाद की इस पावन धरा, तेलंगाना श्री शंकर भगवान (महादेव) जी की प्राण-प्रतिष्ठा करवाकर हिंदुस्तान के सनातन धर्म की रक्षा की है और अपनी राजस्थानी-मारवाड़ी संस्कृति की शान बढ़ाई है।
मेडचल सिकंदराबाद के समस्त देवासी समाज का भी हार्दिक धन्यवाद, मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब लोग 36 बिरादरियों को साथ लेकर इस देश और समाज को नई ताकत प्रदान करने का काम निरंतर नई ऊर्जा के साथ करते रहेंगे। इस भव्य आयोजन के लिए श्री देवासी समाज संस्था ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद ।
@BJP4India@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan@madanrrathore
माँ भारती के अमर सपूत, अदम्य साहस और राष्ट्रवाद की प्रखर आवाज ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
भारत की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। सेल्युलर जेल की कठिन यातनाएँ भी उनके राष्ट्रप्रेम को डिगा न सकीं।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। आइए, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
#VeerSavarkar #VeerSavarkarJayanti
इजराइल की संसद द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को “स्पीकर ऑफ द क्नेसेट मेडल” से सम्मानित किया जाना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के प्रतिनिधि हैं। यह सम्मान उन पर वैश्विक विश्वास, नेतृत्व और भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।
जय हो!
#IndiaIsraelFriendship #GlobalLeadership #ProudMoment
@BJP4India@BJP4Rajasthan
आज मुख्यमंत्री निवास पर जोधपुर संभाग के माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाले केंद्रीय बजट तथा विकसित भारत के साथ कदम मिलाकर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु राज्य सरकार के बजट की जानकारी और उसके लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती @VasundharaBJP जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @arjunrammeghwal जी सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
"पिछले कुछ दिनों में जोधपुर सहित और आसपास के कई शादी समारोहों में शामिल होने का सौभाग्य मिला।
नवविवाहित जोड़ों को ढेर सारी शुभकामनाएँ!
समारोह में मिला अपनापन, प्यार और मान-सम्मान अविस्मरणीय रहेगा।
धन्यवाद परिवारजनों! ❤️🙏
#WeddingVibes#RajasthaniCulture#DevsiParivar #ShaadiKeDin #BharatMataKiJai"
“मैदान कोई भी हो, जीतेगा तो भारत ही ! 🇮🇳"
ICC T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने उत्कृष्ट, अनुशासित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर चारों खाने चित कर दिया।
इस अभूतपूर्व विजय के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई।
टूर्नामेंट में जीत का यह क्रम जारी रहे, शुभकामनाएं..!
#INDvsPAK
#T20WorldCup2026
भाजपा के वरिष्ठ नेता, देवासी समाज रत्न, पशुपालक वर्ग के मसीहा, समाज सुधारक एवं कर्मयोगी स्वर्गीय श्री भोपाल राम देवासी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा, पशुपालकों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
देवासी समाज रत्न,पशुपालक वर्ग के मसीहा,समाज सुधारक,कर्मयोगी मेरे जीवन का आधार, प्रेरणापुंज पूज्यनीय दादाजी स्वर्गीय श्री #भोपालारामजी_देवासी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
मेरे जीवन में 'भा ' ऐसा कोई दिन नहीं है जब आपकी सीखें और सलाह आपके मेरे पास होने का एहसास ना कराती हो।