ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के समग्र विकास हेतु #GNIDA द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम सलेमपुर गुर्जर में लगभग 300 मीटर लंबी आंतरिक सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य कराया गया है। इससे ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
#GNIDA द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु निम्नलिखित ई-निविदाएं आमंत्रित है। ई-निविदा की विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तों तथा आवेदन प्रक्रिया के लिए विजिट करें।
https://t.co/VFyijnwwcg
https://t.co/Z9tqX0gSbJ
#Tender
नटों की मढ़ैया गोलचक्कर से कासना टी-प्वाइंट (सूरजपुर-कासना रोड) तक 1.2 किमी सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रगतिरत है। #GNIDA 80 मीटर रोड पर एक अतिरिक्त लेन का निर्माण कर रहा है। कार्य शीघ्र पूर्ण होगा, जिससे GBU, DMIC, EPE व जेवर एयरपोर्ट की ओर आवागमन सुगम होगा।
#DevelopmentWork
क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए #GNIDA प्रयत्नशील है। सेक्टर-BZP में मुख्य मार्ग पर लगभग 9 किलोमीटर लंबी सड़क की रीसर्फेसिंग का कार्य जारी है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर आवागमन की सहूलियत प्राप्त होगी।
#DevelopmentWork
विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के अंतर्गत निर्माण, अनुरक्षण, विद्युतीकरण, उद्यान एवं स्वास्थ्य संबंधित कार्यों के लिए #GNIDA द्वारा ई-निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइटों का अवलोकन करें:
🌐 https://t.co/VFyijnwwcg
🌐 https://t.co/Z9tqX0gSbJ
#Tender