1947 में स्थापित राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है,जो कला, विज्ञान, वाणिज्य, कानून व शोध में उत्कृष्टता प्रदान कर ज्ञान, संस्कृति औ
On 26/11, we bow to the martyrs who defended Mumbai and protected India.
Their sacrifice strengthens our resolve to safeguard our nation and uphold peace.
We remember. We stand united. 🇮🇳
#MumbaiTerrorAttack
आपके खोखले वादों ने इस प्रदेश के विश्वास को चूर-चूर कर दिया है, मुख्यमंत्री महोदया।
सत्ता का ताज झूठ पर तो टिका रह सकता है, पर जनता के धैर्य पर नहीं। जीवन कोई प्रयोगशाला नहीं कि आप प्रयोग करें और जनता परिणाम भुगते।
अब हालात बदल चुके हैं ! युवा सड़क पर है, और उसकी आँखों से नींद नहीं, चिंगारियाँ निकल रही हैं। हम छल, धोखे और अधूरे वादों को और नहीं स्वीकारेंगे। दिल्लीवासियों से किया गया विश्वासघात इतिहास में दर्ज होगा।
जयपुर जिले के माधोराजपुरा में बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से अध्यापिका फोरंता चौधरी जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर है।
न्याय की मांग कर रहे ग्रामीणों का रोष पूरी तरह उचित है।
सरकार और प्रशासन बिना किसी देरी के उनकी मांगों पर स्पष्ट सहमति जताते हुए ठोस कार्रवाई करें, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय और सहयोग मिल सके।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp@jaipur_police@JprRuralPolice
#NirmalChoudhary
मुंबई 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले की बरसी पर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों एवं निहत्थे होते हुए भी अडिग खड़े रहे निर्दोष नागरिकों को कोटि-कोटि विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका बलिदान केवल एक स्मृति नहीं—
वह राष्ट्रीय चेतना की वह अखंड ज्योति है, जो हमें हर चुनौती, हर संकट और हर प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध अटूट संकल्प के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देती है।
आज का दिन हमें याद दिलाता है कि साहस, एकता और देशभक्ति की शक्ति किसी भी दहशत से बड़ी होती है।
शत-शत नमन। 🙏🏻
#MumbaiAttacks
#NirmalChoudhary
संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, जो हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।
आज के दिन हम सभी यह संकल्प लें कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।