भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह संगठन लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव पर खड़ा है। आइए, हम इन्हीं मूल्यों के साथ युवा शक्ति को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
गरीबों के हक़ और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं!
ग्राम रामपुरा में घटिया गुणवत्ता के गेहूं वितरण की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर वितरण रुकवाया तथा अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
अटूट आस्था और भक्ति से सराबोर यह पवित्र माह सभी के जीवन में सुख, समृद्धि,आरोग्यता और नव-ऊर्जा का संचार करे।
भोलेनाथ की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
हर हर महादेव!
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सी.पी जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं खुशहाल जीवन प्रदान करे प्रभु से यही मंगलकामना है।
@drcpjoshi
पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ l
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूत, अदम्य साहस के प्रतीक चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: वंदन।
आज़ाद जी ने स्वतंत्रता संग्राम से युवा शक्ति को जोड़कर आज़ादी के संघर्ष को नई ऊर्जा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक, नव विचारधारा के संवर्धक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूं।
📍 विधानसभा क्षेत्र नवलगढ़ | ग्राम बसावा
आज कारगिल युद्ध के अमर शहीद वीर दशरथ कुमार यादव जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन किया।
जयपुर आवास पर झुंझुनूं से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे स्वर्गीय श्री रामेश्वर डूडी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
किसानों, गरीबों और वंचित वर्ग की आवाज़ बनकर उन्होंने जनसेवा, संघर्ष और सादगी की जो मिसाल कायम की, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के खिलाफ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी द्वारा की गई अभद्र एवं स्तरहीन टिप्पणी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
@GovindDotasra
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की दुखद घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को संबल तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🕯️
मंडावा के नवीन को एक वीडियो पोस्ट करने पर गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया गया। सवाल यह है कि सच दिखाना और अपनी बात रखना कब से अपराध हो गया?
गिरफ्तारी से आवाज़ें दबाई जा सकती हैं, लेकिन सच नहीं। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हर नागरिक का अधिकार है।
@GovindDotasra@INCIndia
देश में न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज़ को बुलंद करने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद श्री Rahul Gandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, चिरायु जीवन प्रदान करें।
@RahulGandhi@INCIndia
आज मेरी विधानसभा क्षेत्र के कारी गांव पहुंचकर दिवंगत युवा उमेश माली को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुःखद घड़ी में परिवार को विश्वास दिलाया कि मैं तन, मन और धन से उनके साथ खड़ा हूं।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏
झुंझुनूं जिले के चिमनपुरा (बाड़ेट) निवासी वीर जवान शहीद प्रदीप कुमार जी के सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
🙏 वीर शहीद प्रदीप कुमार अमर रहें। 🇮🇳 शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🇮🇳
मोदी सरकार में हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, और हर अधूरी भर्ती लाखों युवाओं के सपनों की हत्या है।
देश का युवा गुस्से में हैं.. वक्त आ गया है कि कोटा की धरती से ऐसी हुंकार उठे, जिसे दिल्ली की सत्ता अनसुना न कर सके।
🗓️ 17 जून, 2026📍 कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj