सत्य सिर्फ एक होता है, वो मेरा सत्य या तुम्हारा सत्य नहीं होता. सत्य को अपने हितों के अनुसार परिभाषित करना धूर्तता होती है, अपने-आप से और अपने समाज के साथ धोखा होता है.
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में स्मृतियां बहुत सुखद हैं, उन्हें संजोकर रखना है क्योंकि दुनिया नहीं बदलनी बस हमें अपनी दृष्टि बदलनी है..
वर्तमान में चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
उसे ज़िंदगी का नशा नहीं था
उसे मृत्यु का शौक़ था
उसने मृत्यु के गीत गाए
मौन रहकर की प्रतीक्षा
बरसों-बरस तक
उसने ईश्वर को नहीं
ईश्वरत्व को स्वीकारा
उसने बनाए
“संबंधों के शवगृह”
शवगृह को ही समझा उसने
अंतिम सत्य
जीवन का, संबंधों का, कष्टों का
वो फ़तह था
फ़तह ही रहा
#अजेय
बहुत ज़िक्र था जिनका
बहुत फ़िक्र थी जिनकी
उन्हें जाकर बताए कौन
उन्हें आकर समझाए कौन
वो रेत है ~मुट्ठी में ~रुक नहीं सकती
वो समंदर है ~मीठा हो ~नहीं सकता
#फ़लक
बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें एकांत पसंद होता है.वो शांत दिखते है लेकिन मन में सैकड़ो बाते चलती है!! वो कमज़ोर नहीं दिखना चाहते, और होते भी नहीं है अपनी तकलीफ़ किसी से नहीं बतातेन ही थकते है और न किसी से सहायता माँगते है!
वो डटे रहते है, साँस लेते है और चलते रहते है 🖤