गृह मंत्री अमित शाह का बयान परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक योगदान और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष का अपमान है।
परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी नाम लेना कोई "फ़ैशन" नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन की उस क्रांति का प्रतीक है, जिसने करोड़ों दबे-कुचले लोगों को न्याय और अधिकार दिलाए। अंबेडकर को भगवान के नाम से तुलना करना उनकी विचारधारा की गहराई और संविधान निर्माण में उनके योगदान को कमतर आंकने का प्रयास है। यह न केवल असंवेदनशीलता, बल्कि सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर का परिचायक है।
ये अक्षम्य है, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को मानने वाले इस अपमान का बदला जरूर लेंगे मेरी बात को याद रखना।
जयपुर के भांकरोटा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा ने अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा जातिसूचक गालियों से अपमानित करने व गलत कार्यवाही में फंसाने की धमकियों से आहत होकर, आत्महत्या करने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं और चिन्तित भी।
मैं @RajGovOfficial से सभी आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्यवाही करने की मांग करता हूं, मृतक बाबूलाल बैरवा के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग करता हूं।
ज़ुल्म के साये में जुबां खोलेगा कौन,
अगर हम चुप रहे तो आख़िर बोलेगा कौन??
जलियांवाला बाग नरसंहार में सैकड़ों निर्दोष भारतीयों के बलिदान के प्रतिशोध स्वरूप माइकल ओडवायर को लंदन जाकर गोली मारने वाले महान क्रांतिवीर शहीद शिरोमणि उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।
संसद में @BhimArmyChief की पहली स्पीच....हमारी नई पार्टी है सर और मैं अपने लोगों की एकमात्र आज़ाद आवाज हूँ इसलिए मैं आपसे संरक्षण की उम्मीद करता हूँ। मैं पूरे सदन को आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की बधाई देता हूँ।
उत्तराखंड के हरिद्वार में दलित नाबालिग किशोरी का 6 महीने तक यौन शौषण, किसी से शिकायत पर परिवार को जान से मारने की धमकी देना और अंतत: 24 जून को सामुहिक बलात्कार कर जान से मारने की घटना बेहद शर्मनाक, पीड़ादायक और दंडनीय इसके साथ ही भाजपा नेता द्वारा आरोपियों को संरक्षण देना बेहद शर्मनाक व पुलिस-प्रशासन द्वारा अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार न करना बता रहा है कि वो दबाव में हैं जो चिंताजनक हैं।
मैं मुख्यमंत्री @pushkardhami जी से सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख़्त कार्यवाही की मांग करता हूं। मैं शीघ्र ही अपने इस परिवार से मिलने हरिद्वार जाऊंगा।
सात जून की दरम्यानी रात को छत्तीसगढ़ के रायपुर के आरंग क्षेत्र में मवेशी ले जा रहे चांद मियां, गुड्डू ख़ान और सद्दाम क़ुरैशी को लिंचिंग करके मार दिया गया, अभी तक सभी आरोपी गिरफ्तार तक नहीं हुए हैं। भाजपा शासित यूपी के अलीगढ़ में भी समीरुद्दीन को लिंचिंग करके मार दिया गया। माॅब लिंचिंग की ये घटनाएं चार जून के बाद हुई हैं। क्या यह टार्गेट किलिंग है? सरकार को इन घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों को सख्त सज़ा मिले, साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा मिले।
जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।
जय भीम
जय भारत
हूल जोहार।
चाहे मीडिया कुश भी दिखा दे, हर कोई जानता है कि बिना किसी मत की मदद के चंद्रशेखर आजाद,आजाद समाज पार्टी नगीना लोकसभा को 1 लाख वोटो से भी ज्यादा वोटो से जीत रही है इस बात की खबर सबको है।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty
@NaginaASP
#ExitPoll#LokSabhaElectionResults
राष्ट्र नायक, अखंड भारत के निर्माता एवं मानवता के प्रतिबिंब, चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक मौर्य जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं!
भीम आर्मी सुप्रीमो व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी को Y+ security मिलने पर बधाई व मंगलकामनाएं
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@BASFOriginal
आज उत्तरप्रदेश के जनपद आगरा पहुँचे, जहाँ बीती 25 मार्च को जातिवादी मानसिकता के लोगों द्वारा पथराव कर दलित युवक रवि की निर्मम हत्या कर दी गई थी।
पीड़ित परिवार ने हमें बताया कि जबरन शव को पुलिस के द्वारा जला दिया गया।
आख़िर दलितों के साथ इस तरह के हृदय विदारक घटनाक्रम कब तक होते रहेंगे।
हमनें 2 दिन का समय @agrapolice को दिया है कि सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की जाए।
और @UPGovt से निवेदन है की पीड़ित परिवार को 50 लाख आर्थिक मदद प्रदान की जाये, और एक नौकरी।
जल्द हमारी सभी माँगों को नहीं माना गया तो हम पूरे देश के सामाजिक और डॉ अम्बेडकर के मानने वाले लोगों के साथ आगरा कूच करेंगे।