@cccavvnl मेरे क्षेत्र में पिछले 7 घंटे से बिजली नहीं है। कोई भी अधिकारी ढंग से जवाब नहीं दे रहा है।
अगर कोई फाल्ट है तो उसको दुरस्त करने का अधिकतम समय क्या हो सकता है।
क्या FRT का दायित्व नहीं है कि रात को फाल्ट निकालकर सप्लाई चालू करें।
आज डीडवाना-कुचामन जिला प्रवास कार्यक्रम के दौरान मकराना (मंगलाना) की पावन धरा पर चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय श्री चंद्रप्रकाश जोशी जी का स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, जनसेवा एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद हुआ। आदरणीय जोशी जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार करता है।
कार्यक्रम में मकराना पूर्व विधायक श्री रामजी भींचर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी रांदड़ सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
#Makrana #DidwanaKuchaman #BJPRajasthan #CPSJoshi #SumitaBhinchar #OrganizationalStrength #BJP
आज जब समूचा विश्व आर्थिक चुनौतियों, वैश्विक अस्थिरता एवं अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा दिए ये 7 संकल्प देश के लिए एक रक्षा कवच के समान हैं।
आइए, हम सभी इन संकल्पों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
आज मकराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूसरिया के ग्राम मिण्डकिया में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित रात्रि चौपाल में राजस्थान सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर मकराना उपखंड के समस्त अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
यदि आपको सड़क, बिजली, पेयजल, मुक्त पानी या किसी भी प्रकार की अन्य समस्या है, तो कृपया अपनी समस्या लिखित रूप में साथ लेकर अवश्य पधारें। हमारा प्रयास रहेगा कि हर समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान हो तथा आमजन को राहत मिले।
इस रात्रि चौपाल में ग्रामीण भाइयों-बहनों से आत्मीय संवाद करते हुए माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं आमजन हित में लिए जा रहे महत्वपूर्ण निर्णयों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही सभी से आग्रह है कि सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।
ग्राम रथ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास और विश्वास पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, जनता की समस्याओं को सुनने और जनभागीदारी से विकास को नई गति देने का यह एक प्रभावी प्रयास है।
एक बार पुनः आप सभी से सादर आग्रह है कि अपनी समस्याएं लिखित रूप में लेकर अवश्य आएं। आपका हर मुद्दा हमारी प्राथमिकता है और उसके समाधान के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत रहेंगे।
आपकी उपस्थिति ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।
#GramRathAbhiyan
#ग्राम_रथ_अभियान
#Makrana
#मकराना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक परम श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पावन जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका राष्ट्रभक्ति और संगठन निर्माण का मार्ग हम सभी के लिए प्रेरणा है।
#HedgewarJayanti#RSS#NationFirst
॥पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पवनपुत्र हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के मंगल पर्व 'हनुमान जन्मोत्सव' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
पवनपुत्र से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से संकटों का नाश करें और सुख, समृद्धि एवं कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय बजरंगबली 🚩
#हनुमान_जन्मोत्सव #हनुमान_जयंती
#HanumanJanmotsav #HanumanJayanti2026
हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 व गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नववर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे।
#HinduNavvarsh#हिन्दू_नववर्ष_2083#नवसंवत्सर#चैत्र_नवरात्रि
गिरधर जी पलोड़ को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा कार्यालय “बोरावड़ में कार्यकर्ताओं के साथ उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।
पुलवामा आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए उन सभी मां भारती के वीर जवानों को मेरी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनका सर्वोच्च बलिदान भारत हमेशा याद रखेगा।
#PulwamaAttack
पुलवामा आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए उन सभी मां भारती के वीर जवानों को मेरी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनका सर्वोच्च बलिदान भारत हमेशा याद रखेगा।
#PulwamaAttack2019
नागरिक देवो भव:
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ‘सेवा तीर्थ’ भवन परिसर का अनावरण कर भारतीय संस्कृति के उस मूल मंत्र को पुनः प्रतिष्ठित किया है, जिसमें नागरिक को ही राष्ट्रनिर्माण का सर्वोच्च केंद्र माना गया है।
यह पहल गुलामी की मानसिकता से मुक्ति की दिशा में सशक्त कदम है, जो हमें अपनी सांस्कृतिक चेतना, आत्मगौरव और स्वाभिमान से जोड़ती है।
#SevaTeerth
#CentralVistaProject @highlight
"लीलण घोड़ी सोवणी रे मोतियाँ जड़ी लगाम
खरनाला रा तेजाजी नै झुक झुक करूँ प्रणाम"
जन जन के अराध्य,गौरक्षक लोक देवता सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#जयवीरतेजाजी
"लीलण घोड़ी सोवणी, मोतियाँ जड़ी लगाम।
खरनाल्या रा तेजाजी ने, झुक-झुक करूँ प्रणाम॥"
परम आराध्य लोक देवता सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
समस्त प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अप्रतिम त्याग और बलिदान से माँ भारती को ब्रितानी परतंत्रता से मुक्त कराने वाले समस्त अमर शहीदों को कोटिशः नमन।
आइए, आज के इस विशेष दिवस पर हम सभी 'नए ~ विकसित ~ आत्मनिर्भर राजस्थान' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद!
#RepublicDay
#republicdayindia
#RepublicDay2026
#HappyRepublicDay
#गणतंत्र_दिवस_2026
#गणतंत्र_दिवस
भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ l
आपके राष्ट्रवादी विचार, वैचारिक दृढ़ता एवं संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूँ l
@drmmjoshibjp
भाजपा सरकार के दो साल, जन-जन के लिए बना स्वर्णिम काल।
नव उद्देश्य – नई पहचान, बढ़ता राजस्थान” अभियान के तहत आयोजित प्रेस ब्रिफ़िंग में राज्य सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी पहलों की विस्तृत जानकारी जिला प्रभारी मंत्री श्री कन्हैया लाल जी चौधरी ने साझा की ।
साथ ही भाजपा सरकार में पिछले 2 वर्षों में मकराना विधानसभा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी मीडियाकर्मियों के समक्ष रखी हमारा एक ही लक्ष्य है कि मकराना विधानसभा क्षेत्र हर दिशा में सर्वश्रेष्ठ हो ।
#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान #लक्ष्य_एक_मकराना_सर्वश्रेष्ठ