नासिक स्थित एक आइटी कंपनी में चल रहे यौन शोषण और मतांतरण की कोशिश के मामले में कंपनी के छह टीम लीडर्स, एक एचआर अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को 'कॉर्पोरेट जिहाद' भी कहा जा रहा है।
महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है।
नासिक की एक आइटी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के सीनियर कर्मचारी (टीम लीडर्स) पिछले चार साल से उन पर यौन शोषण एवं मतांतरण का दबाव डाल रहे थे।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वहां आठ महिलाओं और एक पुरुष कर्मचारी को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित और मजबूर किया गया। सभी ने आरोप लगाया है कि उन्हें गोमांस खाने और आफिस में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। उनके अपने धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया गया।
#ItCompany #Nashik #JagranNews
बंगाल विधानसभा चुनाव के ठीक 13 दिन पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को पार्टी ने भरोसा पत्र नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं से लेकर युवाओं तक, प्रमुख वोटर वर्ग के लिए नकदी के वादे किए गए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र भरोसे का है। यह सोनार बांग्ला के निर्माण का भरोसा है। उन्होंने कहा कि इस भरोसे के आधार पर रचनात्मक रूप से चुनाव में जाना चाहते हैं। अमित शाह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि बंगाल की जनता हमें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को एक नया मार्ग दिखाएगा। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। लेफ्ट से परेशान जनता ने ममता दीदी को मैंडेट दिया। उन्होंने तीसरा मैंडेट भी प्राप्त किया, लेकिन जिन आशाओं के साथ जनता ने ममता बनर्जी को जनादेश दिया था, सरकार उन पर खरी नहीं उतरी है।
अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ेगी। पश्चिम बंगाल की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए। हम घुसपैठियों को बाहर निकाल देश और बंगाल को सुरक्षित बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बकाया डीए भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और सरकार बनने के 45 दिन के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि एक से पांच तारीख के भीतर हर महीने बीजेपी की सरकार हर माता के खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर करेगी। आयुष्मान भारत समेत सभी केंद्रीय योजनाएं बंगाल में लागू करेंगे। उन्होंने छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया।
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की सीमाओं को घुसपैठ के लिए सील करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि एक भी गौ माता की तस्करी भारत के बाहर न हो। उन्होंने एक करोड़ स्वरोजगार और रोजगार के अवसर हम सृजित करेंगे। हजारों युवाओं को उद्योग साहसी बनाने का काम करेंगे। अमित शाह ने बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये मासिक भत्ता देने का काम भी करेंगे।
#AmitShah #BJPManifesto @AmitShah@AmitShahOffice
संभल। चंदौसी की गणेश कालोनी में रहने वालीं दो मासूम बहनों के प्रयास से 15 साल पुरानी समस्या का समाधान मात्र 24 घंटे में हो गया है। बच्चियों ने अपना 29 सेकेंड का एक वीडियो बनाया। जिसमें उन्होंने कहा कि ''डीएम अंकल संभल, हमारे यह तार हटवा दीजिएगा। इनकी वजह से हमें बहुत परेशानी होती है। इसी की वजह से हम अपना घर ऊपर नहीं बना पा रहे हैं। जबकि यह लाइन पिछले 15 सालों से बंद है। गुलडहरा रोड, सरकारी टयूब के पास गणेश कालोनी में हमारा घर है।
फिर हाथ जोड़कर कहती हैं कि प्लीज, डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया जी हमारे ये तार हटवाने की कृपा करें''। जैसे ही वीडियो जिलाधिकारी के सामने पहुंचा तो उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को निर्देश देकर संबंधित लाइन को हटवा दिया। समाधान होने पर बच्च्चियों ने डीएम अंकल को थैक्यू भी बोला है। बच्चियों के इस कदम का चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
#UttarPradesh