बहन जी का प्रेस कॉन्फ्रेंस 28 अप्रैल 2022
मै अपनी जिंदगी में फिर से यूपी की सीएम या आगे चलकर देश का पीएम बनने का सपना देख सकती हूँ पर राष्ट्रपति बनने का सपना कतई ही नही देख सकती- माननीय बहन कु.मायावती जी
@Mayawati@AnandAkash_BSP
बाबा साहेब की जयंती के मौक़े पर अलवर, राजस्थान में बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने वाले साथियों के साथ स्वाभिमान संकल्प यात्रा में शामिल होऊंगा। आप से निवेदन है कि इस यात्रा में मेरे साथ शामिल हों और बाबा साहेब के विचार को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
कर्नाटक में मंत्री द्वारा 40 प्रतिशत ’कमीशन’ नहीं देने पर उत्पीड़न व भुगतान संकट झेलने वाले ठेकेदार द्वारा आत्महत्या कर लेने की अतिदुःखद घटना ने सनसनी फैला दी है। पीड़ित द्वारा इसके लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराने पर राज्य सरकार कठघरे में है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
3. जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं। यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल-बाहर कर दिया जाता है, जैसाकि अब तक यहाँ होता रहा है। इसीलिए इन वर्गों की हालत अभी तक मजबूर व लाचार, यह अति-दुःखद।
2. जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों व इनकी सरकारें बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के संघर्षों व संदेशों की कितनी ही अवहेलना करके उनके अनुयाइयों पर शोषण, अन्याय-अत्याचार व द्वेष आदि जारी रखें, किन्तु उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं है।
1. संविधान शिल्पी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन व हार्दिक श्रद्धा-सुमन। करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ।
लखनऊ, 14 अप्रैल 2022: सुश्री मायावती जी आज सुबह यहाँ बीएसपी यूपी प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ लोगों के साथ कमज़ोर व उपेक्षित वर्गाें के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन, हार्दिक श्रद्धा-सुमन तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुई।