बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है।
भाजपा को यहाँ प्रचंड हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए। यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है। अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से शुरू हुआ यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- सरकार उप-चुनाव नहीं करा रही है, क्योंकि उसे बिना जोर-जबरदस्ती के सीट हारने का डर है
#AkhileshYadav#SPNews#BreakingNews
बिहार में एनडीए के एक विधायक ने डेहरी-डालमिया नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से 50 लाख ₹ की मांग की। मांग पूर्ति नहीं होने पर अधिकारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है।
सम्मानीय श्री @narendramodi जी, आपके ट्रबल इंजन सरकार में आपके MLA ने एक ईमानदार अधिकारी की बलि ली है। क्या ये कथित जंगलराज से अच्छा काम हुआ है? इस राज का कोई तो नामकरण कीजिए।
शोक-संतप्त परिजनों से मुलाक़ात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। शाम में दिवंगत अधिकारी की अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
DGP से निष्पक्ष जाँच कर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देनी की माँग की। मुख्यमंत्री से न्याय और निष्पक्षता की अपेक्षा करना स्वयं को धोखा देना है क्योंकि वो तो ख़ुद ही अपराधियों के संरक्षक है।
NEET पेपर लीक मामले और अभ्यर्थियों के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सख्त रुख अपनाया है। संसद से लेकर सार्वजनिक मंचों तक, पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने सीबीआई जांच (CBI Probe) के साथ-साथ पेपर लीक रोधी कड़े कानून को लागू करने की बात कही है। इस वीडियो/पोस्ट में जानिए कि पीएम मोदी ने NEET अभ्यर्थियों और देश के युवाओं के लिए क्या बड़ा आश्वासन दिया है और इस पूरे मामले पर सरकार का अगला कदम क्या है। वीडियो को शेयर करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें!
#NEET #NEETPaperLeak #PMModi #NEETRow #NTA #PMModiSpeech #EducationNews #JusticeForStudents #BreakingNews
'7 दिन में न्याय का वादा था, 2 महीने हो गए...' RG कर मामले पर बोलीं पीड़िता की विधायक मां
आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में पीड़िता की मां और भाजपा विधायक रत्ना डेबनाथ ने कहा कि 7 दिन में न्याय का वादा था, लेकिन 2 महीने बीत गए. फिर भी उन्हें सरकार पर भरोसा है और दोषियों को सजा जरूर मिलेगी. उन्होंने हत्यारों को इंसान मानने से इनकार किया.
पूरी खबर: https://t.co/TedfKVi81T
#WestBengal #RGKarVictim #RatnaDebnath #Kolkata #ATCard #AajTakSocial
JPNIC की दुर्गति का आँखों देखा हाल!
आइए सब मिलकर संकल्प लें कि 2027 में अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे और राजनीतिक विद्वेष की वजह से भाजपा सरकार ने हमारे जिन कामों को पूर्ण होने से रोका है, उन सब कामों को पूरा करेंगे और नया उप्र बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 02.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा जनपद गाजीपुर के खालिसपुर बवाड़ा गाँव में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में किसानों द्वारा लगभग 6 लाख वर्गफुट क्षेत्र में मक्का की बुवाई कर उनकी भव्य आकृति तैयार की गई। अपनी तरह का यह देश का पहला और अनूठा आयोजन रहा, जिसमें किसानों ने अपने खेतों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रति सम्मान, विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अपराह्न 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने किसानों एवं नौजवानों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने इस अभिनव आयोजन के लिए आयोजकों, समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं विशेष रूप से कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक यादव एवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन ने समाजवादी आंदोलन की जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है।
श्री अखिलेश यादव जी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए अपनी भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती किसानों और जवानों की धरती है और समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों एवं नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस तरह से जन्मदिन मनाकर मेरे ऊपर और बड़ी जिम्मेदारी दे दिया है आप सभी ने।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर किसानों के कल्याण के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। उन्होंने गंगा कटान से प्रभावित किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पार्टी किसानों के दर्द को समझती है और सरकार बनने पर गंगा कटान से प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता एवं स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करेगी।
श्री अखिलेश यादव जी ने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर बलिदानियों की धरती है, जिसने देश को बड़ी संख्या में वीर सैनिक दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सेना की भर्तियां पूर्व की भांति नियमित रूप से शुरू की जाएंगी और युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, किसान, नौजवान एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों एवं नौजवानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के संदेश को उत्साहपूर्वक सुना और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
पूर्व विधायक आदरणीय श्री विजेंद्र यादव जी के सुपुत्र के सगाई समारोह में उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से युगल के प्रेम, विश्वास व सुख-समृद्धि से परिपूर्ण सुखमय और आनंदमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
पीडीए के महानायक, सामाजिक न्याय और संविधान के रक्षक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।
@yadavakhilesh@samajwadiparty