हमारी हेल्प करो @monucho70164278 जी, कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की Exam Date को आगे भड़वाओ,जिस से हम हमारे साथ जो गलत हो रहा है उसके लिए लड़ सके,ओर 2 से 3 महीनों मे पदो का सही वर्गीकरण आने के बाद हमारा exam हो।हमको हमारी लड़ाई लड़ने का तो समय दे सरकार,इतनी जल्दी exam की क्या लगी है
@monucho70164278 यदि 6903 संभावित पदों पर निर्णय होना है तो Exam Date को कुछ समय के लिए स्थगित कर युवाओं को न्याय देने का अवसर मिल सकता है। कृपया इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएँ।
#BCI2026#PostponeBCIExam
@monucho70164278 राजस्थान के BCI अभ्यर्थियों की आपसे विनम्र अपील है कि Exam Date Postpone कर पद पुनरीक्षण का अवसर दिलाने में सहयोग करें। इससे हजारों युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सकेगा। 🙏
#BCI2026
@monucho70164278 BCI भर्ती केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़ा विषय है। कृपया युवाओं की इस पीड़ा को सरकार तक पहुँचाने में मदद करें।
#BCI2026#JusticeForBCIAspirants
@monucho70164278 मोनू भाई, BCI 2026 के अभ्यर्थी आपसे उम्मीद कर रहे हैं। कृपया Exam Date Postpone, पद वृद्धि और भर्ती पुनरीक्षण की मांग को मजबूती से उठाकर युवाओं को न्याय दिलाने में सहयोग करें। 🙏
#BCI2026#PostponeBCIExam#YouthVoice
@monucho70164278 मोनू भाई, BCI 2026 भर्ती में GEN, OBC, MBC और EWS वर्ग के हजारों अभ्यर्थी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कृपया हमारी आवाज़ बनकर Exam Date Postpone एवं पद वृद्धि की मांग को मजबूती से उठाइए। 🙏
#BCI2026#JusticeForBCIAspirants
प्रिय मोनू चौधरी जी, आप हमेशा बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बने हैं। BCI अभ्यर्थियों की भी एक विनम्र अपील है—कृपया हमारी भर्ती परीक्षा की तिथि पोस्टपोन करवाने इस लड़ाई में हमारा साथ दें। हज़ारों परिवारों का भविष्य आपसे उम्मीद लगाए बैठा है। 🙏
#BCIभर्ती@monucho70164278
सरकार की सस्थां जो पेपर करवाती है... उनकी नाकामी वही साबित हो जाती है... जब उसको
.. किसी पुस्तक मे से 150 प्रश्न बनाने होते है उसमे से वो 5,7 प्रश्न गलत ऊतार देती है.. तुम बच्चो का करिकर के बारे मे क्या सोचती हो यार..
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो#tranding
हद हो गई अध्यक्ष @alokrajRSSB
जी,जब कोई अभ्यर्थी इस तिथि को लेकर खुश ही नहीं है तो इस तिथि में एग्जाम करवा के आप किसे खुश कर रहे है।हमको हमारे पद वृद्धि के लिए लड़ने तो दो, कुछ महीनों में पद वृद्धि हो जाएगी तब एग्जाम करवा देना।क्यों इतना दुःखी कर रहे हो😥
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
आज दिनाक 27/07/2026 को शाम 7 बजे अपनी आवाज और अपनी... हिम्मत को सरकार को दिखाना है... सभी एक हो जाओ नही तो खा जायेंगे ये मगरमच्छ..
आज 7 बजे X पर ट्रेंड करवाना है.. सभी तक ये सूचना पहुचा देवे..
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
ट्रेंड करवा दो... पहुँचा दो आवाज..
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर ये कोई साथ इसलिए नही आ रहा है क्यों की एक तो सबसे छोटी भर्ती है.. और दूसरा ये की जो अभ्यर्थी है वो.. भी साथ नही और तीसरा ये की..कंप्यूटर अनुदेशक वाले खुद नही चाहते के ये सब सही हो... बाकी हर चीज पासीबल है..
सभी मिलकर भी रोज सरकार को कोसे तो सरकार तो बदलना पड़ता है नियम..
सब एक हो जाओ नहीं तोपछताना पड़ेगा..
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो #bci
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार,
जयपुर (राजस्थान)
विषय: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ाने, भर्ती की विसंगतियाँ दूर करने एवं योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने बाबत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी कंप्यूटर अनुदेशक (Basic एवं Senior) भर्ती 2026 का हजारों अभ्यर्थी पिछले लगभग चार वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान भर्ती विज्ञापन में कई ऐसी विसंगतियाँ सामने आई हैं, जिनके कारण बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होने की आशंका है।
स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार राज्य में लगभग 6903 से अधिक पदों की आवश्यकता बताई जा रही है, जबकि वर्तमान भर्ती में पदों की संख्या काफी कम है। साथ ही बैकलॉग पदों, क्षैतिज आरक्षण, TSP एवं Non-TSP पदों के वितरण तथा अन्य तकनीकी विसंगतियों के कारण अनेक वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अवसर सीमित हो गए हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि—
स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
सभी बैकलॉग पदों को वर्तमान भर्ती में शामिल किया जाए।
भर्ती की सभी विसंगतियों को दूर कर संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाए।
TSP एवं Non-TSP क्षेत्रों में पदों का न्यायसंगत एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए।
योग्य अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
पदों की संख्या में वृद्धि किए जाने के साथ-साथ परीक्षा तिथि को भी यथोचित अवधि तक आगे बढ़ाया जाए, ताकि संशोधित भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप सभी अभ्यर्थियों को पर्याप्त तैयारी का अवसर मिल सके।
माननीय महोदय,
हजारों योग्य युवाओं के भविष्य एवं राजस्थान के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा को ध्यान में रखते हुए आपसे विनम्र आग्रह है कि उपरोक्त मांगों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर भर्ती में व्याप्त विसंगतियों को दूर करें तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान करें।
सधन्यवाद।
भवदीय,
मदन लाल धाकड़
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती अभ्यर्थी
दिनांक: 26/07/2026
स्थान: राजस्थान
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
@madandilawar@RajCMO@BhajanlalBjp@DainikBhaskar@RANJEETSIN89133@rpbreakingnews@AlkaMundra
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती मे it युवाओ के साथ ये... जबरन अंगुठा ले रहे है वो नही दिख रहा है क्या बेरोजगार नेता कहा गए... आप
कोई बोलता क्यों नही.. जो आसान होता है उसपे सभी बोलते है ये बात निकले ही क्यों क्यो की आगे जाके 140000 स्टूडेंट जो है अभी 10 लाख होते तो सबके मुह खुल जाते.. अन्याय के खिलाफ अब तो बोलो...कहा गए कोचिंग वाले.. विपक्ष कहा गया..कोई तो बोलो मरता मर रहा है लेकिन किसी को कुछ नही पड़ी सारे मीडिया चैनल को मेल कर दिया लेकिन किसी का कोई जवाब नही सारे MLA को मेल किया टैग किया लेकिन किसी का कोई रेस्पौंस नही.. कैसे लोग हो तुम यार..
@neha_aisa