#pali : भीषण गर्मी के चलते पाली जिले में स्कूल समय में बदलाव, तेज गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने आदेश जारी कर सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों मे प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक विद्यार्थियों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा @DcDmPali
मारवाङ जक्शन के कराङी गाँव के विद्यार्थियो को साइबर हेल्पलाइन के बारे मे दी जानकारी, पीएलवी अमजद खान शेख ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित हुआ, संजय कुमार त्रिवेदी, प्रमोदसिंह राजपुरोहित, गणपत गहलोत, सीमा सैनी, सीमा राजपुरोहित मौजूद रहे #pali
डॉ. रविंद्र गोस्वामी होंगे पाली के नए जिला कलेक्टर, लक्ष्मी नारायण मंत्री का तबादला कर उन्हें आयुक्त, टीएडी, उदयपुर एवं आयुक्त, देवस्थान विभाग उदयपुर लगाया गया है। #pali@DcDmPali
गणपत पटेल NSUI कार्यकारी पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त, इस नियुक्ति पर पटेल ने #NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार व्यक्त किया.. @ganpat_inc@nsui@VinodJakharIN
#pali : पाली कलेक्ट्रेट गेट पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया ने चिपकाया ज्ञापन, SIR में हो रही गड़बड़ी, मनरेगा का नाम बदलने जैसे मुद्दों को लेकर को अभिमन्यु पुनिया के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया @AbhimanyuP00NIA@Rajasthan_PYC@IYC
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत आज उपनिदेश महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार सखी वन स्टॉप सेंटर पाली में श्रम दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सखी सेंटर के सभी कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य में योगदान दिया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे पाली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोकसभा अध्यक्ष का किया स्वागत, राजस्थानी परंपरा के अनुरूप साफा पहना कर किया गया स्वागत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुल्हे श्रेयांश राठौड़ को दिया आशीर्वाद @madanrrathore@ombirlakota
संविधान दिवस पर “आरंभ – द यूथ ऑफ पाली” द्वारा नुक्कड़ नाटक व पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन, युवाओं ने तीन स्थलों मानपुरा भाकरी गांव, लखोटिया गार्डन और भंसाली कॉलेज में संविधान की मूल भावना और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नुक्कड़ नाटक व स्किट का मंचन किया, पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई
गलत ट्रेन में बैठी नाबालिग बच्ची व वृद्ध महिला पहुंची पाली, घबराई महिला और नाबालिग को पुलिस ने पहुंचाया सखी सेन्टर, कॉउंसलिंग के बाद भेजा गया घर, सखी सेंटर केन्द्र प्रबंधक देवी बामणिया व काउन्सलर द्वारा महिला से पुछताछ की जिसमें महिला की भाषा छत्तीसगढ़ की होना पाया #pali
आज हरियाणा के अंबाला-कुरुक्षेत्र के ऊपर राफेल विमान में उड़ान भरने के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपना अनुभव साझा किया:
‘राफेल की यह उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है।
इस आधुनिक विमान से आज मैं इस प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर को देख रही हूँ, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है। हमारी सैन्य क्षमता पर मेरा विश्वास और अधिक दृढ़ हो रहा है।’
#pali: युवाओं ने सीखा रंगमंच और अभिनय: आरम्भ यूथ ग्रुप पाली के द्वारा 5 दिवसीय थिएटर और अभिनय मास्टर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पाली के युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला में कला प्रशिक्षु उमंग और सूरज ने प्रशिक्षण दिया और रंगमंच एवं अभिनय की बुनियादी तकनीको से परिचित कराया।
#Pali: विधायक भीमराज भाटी के जन्मदिन पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” पोस्टर का विमोचन बांगड़ कॉलेज में किया, इस दौरान प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता यशपाल सिंह कुम्पावत, कनिष्क शर्मा सहित कई मौजूद रहे @ganpat_inc
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पाली सेवा समिति (वृद्धाश्रम) में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों को देखा, उनके द्वारा बनाएं विभिन्न घरेलू उल्पादों का बारीकी से अध्ययन किया। #ashwinivaishnaw#pali@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw