डेगाना, कुचेरा में अनैतिक तरीके से भाजपा का चेयरमैन के प्रयास चल रहे हैं। कल भरतपुर में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने धमकाया और आज स्वयं गृहराज्य मंत्री ने पहुंचकर प्रत्याशी का नामांकन वापस करवा दिया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के गृह जिले में सरकार के मंत्री जाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। भरतपुर की जनता ने भाजपा को नकार दिया था। वहां 65 में से 20 ही पार्षद जीत पाए थे। इसके बावजूद सरकार और पूरा प्रशासन मिलकर अलोकतांत्रिक तरीके से भाजपा का मेयर बना रहे हैं।
भाजपा राजस्थान में सरकार के दुरुपयोग की नई परंपरा डाल रही है। यह राजस्थान के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय स्थिति है।
प्रदेश का किसान आज दोहरी मार झेल रहा है, न राम साथ दे रहा है, न राज। मानसून ने धोखा दिया तो फसलें सूखने लगीं, और जब खाद की जरूरत पड़ी तो वह भी नसीब नहीं हो रही। प्रदेशभर की सहकारी समितियों में खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, किसान सुबह से शाम तक इधर-उधर भटक रहे हैं, ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सहकारी कर्मचारी संगठनों को खाद कारोबार बंद करने की चेतावनी तक देनी पड़ रही है। जिस सरकार को समय पर खाद और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी, वह मूकदर्शक बनी बैठी है। अन्नदाता प्रकृति की मार और सरकार की लापरवाही, दोनों के बीच पिस रहा है। भजनलाल जी, कम से कम खाद की व्यवस्था तो सुनिश्चित कीजिए, किसान का धैर्य अब जवाब दे रहा है।
पहले झुंझुनूं में होटल में घुसकर तलाशी, फिर नीमराना में पार्षद के परिजन को उठाना, कापरेन में पीहर जा रही महिला पार्षद को रोकना, और अब बीकानेर में सरकारी नोटिस का हथियार, हर जगह एक ही स्क्रिप्ट चल रही है। नगर निगम बोर्ड बनाने के लिए भाजपा किस हद तक गिर सकती है, इसका एक ताजा नमूना बीकानेर से सामने आया है।
बीकानेर के रानी बाजार स्थित होटल को लेकर इसके मालिक और नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षद श्री मनोज विश्नोई को बीडीए ने अचानक नोटिस थमा दिया है और सिर्फ 2 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह प्रशासन नहीं, प्रशासन के नाम पर चलाया जा रहा भाजपा का डर और दबाव तंत्र है। पार्षद श्री मनोज विश्नोई ने साफ कह दिया है, "हम डरने वाले नहीं हैं", यही जवाब काफी है इस गुंडागर्दी का।
@BhajanlalBjp जी, बोर्ड जीतने के लिए कानून का इस्तेमाल हथियार की तरह मत कीजिए। प्रशासनिक अधिकारियों को भी ध्यान रखना चाहिए कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन अपने दायरे से बाहर जाकर काम करने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
भारत की जनता को यह क्रॉनोलॉजी जरूर समझनी चाहिए।
यही बात नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi बार-बार देशवासियों को समझा रहे हैं कि मोदी सरकार भारत की जनता की बजाय अमेरिका की सरकार के इशारों पर काम कर रही है। फायदा अमेरिका का और नुकसान भारत की जनता का, यह कैसा आत्मनिर्भर भारत है।
11 जून 2025- केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने खुद X पर पोस्ट कर कहा कि यूपीआई पर MDR चार्ज लगाने के दावे झूठे, बेबुनियाद और भ्रामक हैं, सरकार मुफ्त डिजिटल भुगतान के प्रति प्रतिबद्ध है।
मार्च 2026- अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के अधीन काम करने वाली संस्था USTR (यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव) ने अपनी रिपोर्ट में भारत की यूपीआई नीति को वीजा-मास्टरकार्ड जैसी अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचाने वाली बताया।
सितंबर 2026- भारत सरकार ने 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगाने का ऐलान कर दिया।
अमेरिकी सरकार और अमेरिकी कंपनियों के दबाव में कुछ ही महीनों बाद भारत सरकार ने अपना रुख बदल दिया। इस पूरे फैसले का नुकसान सीधे आम जनता और छोटे व्यापारियों को भरना पड़ेगा, जबकि फायदा वीजा-मास्टरकार्ड जैसी अमेरिकी कंपनियों को मिलेगा।
राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट हो रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से एक IAS अधिकारी कलेक्टरों और SDMs को धमका रहा है कि कैसे भी भाजपा का बोर्ड बनाएं। चेयरमैन और मेयर बनने के लिए भाजपा निर्दलीय और दूसरे दलों के पार्षदों को करोड़ों रुपए की रिश्वत बांट रही है, जो नहीं मानते उन्हें पुलिस भेजकर जबरन उठवाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है।
सोचिए, जो व्यक्ति करोड़ों रुपए खर्च कर मेयर-चेयरमैन बनेगा, वह जनता की सेवा करेगा या अपनी लगाई पूंजी वसूलने में जुटेगा? जितनी बड़ी रिश्वत उतनी ही बड़ी वसूली, और वह वसूली होगी जनता के लिए बनने वाली सड़कों, पट्टों, नालियों और हर छोटे-बड़े काम की फाइल से। अगले पांच साल जनता को अपने ही शहर में हर काम के लिए बड़ी रिश्वत देनी पड़ेगी। यह सिर्फ भाजपा की राजनीति नहीं, आपकी जेब पर सीधा डाका है। जनता को अब जागना होगा, वरना यह लूट आपके दरवाजे तक पहुंचनी तय है।
देवधाम जोधपुरिया में चल रहे लक्खी मेले के दौरान हुए करंट हादसे में जयपुर निवासी श्रद्धालु श्री पीयूष गुर्जर की मृत्यु होना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
"एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए।" - श्री @RahulGandhi , नेता प्रतिपक्ष।
जनता ने नकार दिया तो भाजपा अब पुलिस के दम पर बैकडोर से चेयरमैन और सभापति बनाने में जुट गई है।
झुंझुनूं के मंडावा में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थक पार्षदों पर छापामारी, कापरेन में पीहर जा रही निर्दलीय महिला पार्षद को पुलिस से परेशान करवाना, नीमराना में महिला पार्षद के जेठ को जबरन उठवा लेना, यह कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं, पूरे प्रदेश में एक ही स्क्रिप्ट चल रही है। पुलिस भेजकर नवनिर्वाचित पार्षदों को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है, ताकि जबरन भाजपा को समर्थन मिल जाए। यह सीधा-सीधा जनादेश पर डाका है, लोकतंत्र को भयतंत्र में बदलने की साजिश है।
मुख्यमंत्री जी, पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, भाजपा की सत्ता लोलुपता के लिए नहीं। पुलिस महानिदेशक को सुनिश्चित करना चाहिए कि पुलिस द्वारा लोकतंत्र की यह हत्या न हो।
@PoliceRajasthan@RajCMO
लगभग आधा राजस्थान अब सूख रहा है और भाजपा सरकार सो रही है। खेतों में लहलहाती फसलें अब जलने लगी हैं, बांधों का पानी दिन-ब-दिन घट रहा है जिससे जल आपूर्ति का अंतराल बढ़ने लगा है और आने वाले दिनों में पीने का पानी की कमी पड़ने वाली है, फिर भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
अभी तक न कोई सूखाग्रस्त इलाकों का सर्वे हुआ है, न कोई राहत पैकेज देने की बात आई है। यह सरकार की नीयत साफ बताती है, इन्हें सिर्फ चुनाव और कुर्सी से मतलब है, किसान और आम जनता की चिंता से नहीं।
आखिर कब भाजपा सरकार राजस्थान के किसानों और आम जनता की ओर ध्यान देगी?
अमीर व्यापारियों के लाखों करोड़ रुपये के लोन माफ करने वाली मोदी सरकार अब 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत तक चार्ज वसूलने जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे दुकानदारों और व्यापारियों पर पड़ेगा।
इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस चार्ज का बोझ आखिर में ग्राहक पर ही पड़ेगा। ऐसे कदम बार-बार साबित करते हैं कि ये सरकार गरीब, मिडिल क्लास, छोटे व्यापारी को लूटने और अमीरों की जेब भरने का काम कर रही है।
डीडवाना-कुचामन के नावां में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी एवं बेटी समेत 4 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद एवं हृदयविदारक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
@BhupinderShooda
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सदस्य श्रीमती विजयराज कुमारी मेवाड़ जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
देश भर में महिलाओं के अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले संगठन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। इस मौके पर मेरी शुभकामनाएं हैं कि वर्तमान के चुनौतीपूर्ण माहौल में महिला कांग्रेस इसी तरह महिलाओं के अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करते हुए लोकतंत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभाती रहे।
अभियंता दिवस पर भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन तथा अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं परिश्रम के जरिए देश के विकास में अहम योगदान देने वाले समस्त अभियंताओं को हार्दिक बधाई।
SMS अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री व हिंडौली विधायक श्री @AshokChandnaINC से मिलकर उनकी माताजी श्रीमती सोहनी देवी जी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस असीम दुख को सहने का संबल प्रदान करें।
पूर्व मंत्री एवं हिंडौली विधायक श्री @AshokChandnaINC की माताजी श्रीमती सोहनी देवी जी के आकस्मिक निधन का समाचार बेहद दुखद है।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।