सबकी कहानी में कुछ अलग सा है
कोई अपना है तो कुछ अपनो का है
किसी से क्या ही पूछना कि हाल क्या है जिंदगी का
बस सफर और मंजिलों का दौर सा है
सब अपनी अधूरी ख्वाहिशों से परेशान हैं
सबकी कहानी में कुछ तो अलग सा है
ना पाने का जुनून है ना खो देने का अफसोस ही है
बस जो पास है वही अपना है!!
कभी-कभी ज़िंदगी थोड़ा slow down हो जाती है
क्योंकि शायद हमें थोड़ा और मज़बूत बनना होता है।
और सच कहूँ तो जो चीज़ें हमें आसानी से मिल जाती हैं
वो कहानी नहीं बनती ़़
बस यादें ही बन कर रह जाती हैं ।।।।